14 अक्टूबर 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

92
7 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें
7 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें

rashifal and panchang of 14 October : 14 अक्टूबर 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

बृहस्पतिवार का पंचांग

14 अक्टूबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- आश्विन। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- नवमी शाम के 06.52 बजे तक। नक्षत्र- उत्तर आषाढ़ सुबह के 09.36 बजे तक। योग- धृति रात के 01.46 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.21 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.52 बजे। राहुकाल- दिन के 03.01 से 04.28 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.44 से 12.30 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शुक्रवार का पंचांग

15 अक्टूबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- आश्विन। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- दशमी रात के 06.02 बजे तक। नक्षत्र- श्रवण सुबह के 09.16 बजे तक। योग- शूल रात के 12.04 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.22 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.51 बजे। राहुकाल- दिन के 10.40 से 12.07 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.44 से 12.30 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

14 अक्टूबर 2021 का राशिफल

पढ़ें 14 अक्टूबर 2021 का राशिफल। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल परिणाम वाला है। उच्च शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में आशातीत सफलता मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) जिन लोगों को आप विश्वासपात्र समझते हैं, उनमें से किसी से आपको झटका लग सकता है। उनसे सतर्क रहें। शाम के समय आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ जरूरी मुद्दों पर बातचीत कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- पर्यावरण संरक्षण के साथ सुधारें अपनी ग्रह दशा

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक है। आज आपको संपत्ति की प्राप्ति संभव है या उसके लिए मार्ग प्रशस्त होगा। पारिवारिक संपत्ति का यदि कोई विवाद चल रहा है, तो वह समाप्त हो सकता है।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) यदि आज आप कोई मकान या दुकान खरीदने की सोच रहे हैं, तो उसमें आपको अवश्य सफलता मिलेगी। सामाजिक रूप से आपके मान-सम्मान में आज वृद्धि होगी। संतान के दायित्वों की पूर्ति हो सकती है।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) निवेश के लिए समय उत्तम है। इसका भविष्य में लाभ मिलेगा। काफी समय के बाद आपकी किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। शाम को आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 14 अक्टूबर 2021 का राशिफल निराशाजनक रह सकता है। आज आपकी किसी प्रिय व मूल्यवान वस्तु के चोरी होने के भय है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परेशानी हो सकती है।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) कार्यक्षेत्र में आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। अधिकारी का रवैया आपके पक्ष में होगा। इससे आज आपको कोई लाभ मिल सकता है। परिवार के सदस्य भी प्रसन्न नजर आएंगे।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) अनचाहे लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। उनसे वाद-विवाद का भी खतरा है। उचित होगा कि अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखें। अन्यथा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) कुछ समय से आपका कोई रुका हुआ काम आज पूरा होने की आशा है। इससे आपकी बांछें खिल उठेंगी। शाम का समय आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती में व्यतीत करेंगे।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) आपको न चाहते हुए भी आज किसी विरोधी की प्रशंसा करनी पड़ सकती है। इसी से आपको लाभ होगा। संतान पक्ष की ओर से कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आज का दिन संतोष से भरा और शांतिपूर्ण रहेगा। राजनीति के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को आज सफलता मिलेगी। नए अनुबंधों के द्वारा आपकी पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज का दिन आपके लिए मिला-जुला फल वाला रहेगा। आपको अपने व्यवहार में कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला सीखनी होगी। तभी कार्यक्षेत्र में आपको लाभ प्राप्त हो सकता है।

नोट- 14 अक्टूबर 2021 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज दक्षिण और दक्षिण-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दही खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- मनु स्मृति : सामाजिक समरसता का देती है संदेश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here