21 जनवरी 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

82
25 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
25 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 21 january : 21 जनवरी 2022 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शुक्रवार का पंचांग

21 जनवरी। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- माघ। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- तृतीया सुबह के 08.51 बजे तक। उसके बाद चतुर्थी। नक्षत्र- मघा सुबह के 09.43 बजे तक। योग- सौभाग्य दिन के 03.06 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.14 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.51 बजे। राहुकाल- दिन के 11.13 से 12.33 बजे तक। अभिजीत- 12.11 से 12.54 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शनिवार का पंचांग

22 जनवरी। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- माघ। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- चतुर्थी सुबह के 09.14 बजे तक। नक्षत्र- पूर्व फाल्गुनी सुबह के 10.38 बजे तक। योग- शोभन दिन के 02.07 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.14 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.52 बजे। राहुकाल- सुबह के 09.53 से 11.13 बजे तक। अभिजीत- 12.12 से 12.54 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

21 जनवरी 2022 का राशिफल

पढ़ें 21 जनवरी 2022 का राशिफल। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज का दिन आपके लिए भाग्योदयकारक है। यदि कोई पुरानी योजना लटकी हुई है तो वह आज पूरी हो सकेगी। धन का लेनदेन करने में सतर्कता बरतें। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आपको कुछ न कुछ सफलता अवश्य मिलेगी। अतः आज वही कार्य करें, जो आपकी प्राथमिकता में हो।

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) दूसरे के चक्कर में आपको अपने आवश्यक कार्यों को टालना उचित नहीं है। ऐसा करने पर बाद में आपको परेशान होना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ कुछ दैनिक आवश्यकताओं की खरीदारी कर सकते हैं।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आज आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन फिर भी आप अपने दैनिक खर्चे आसानी से निकाल पाएंगे, जो लोग किसी नए वाहन को खरीदने की योजना बना रहे हैं, उन्हें कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) आज का दिन आपके नाम रहेगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापारियों के लिए आज अनेक लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। उन्हें पहचान कर उन पर अमल करना होगा, तभी वह उनका लाभ उठा सकेंगे।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 21 जनवरी 2022 का दिन सतर्क रहने का है। आज यदि आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़े, तो बहुत ही सोच-विचार कर लें। उसमें संबंधित लोगों से पहले सहमति लेना आपके लिए अच्छा रहेगा।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आर्थिक रूप से आज का दिन आपके लिए थोड़ी चुनौती लेकर आएगा। कुछ आकस्मिक खर्च होने का योग बन रहा है। उससे आप परेशान रहेंगे। आज आप धर्म कर्म के कार्य पर भी कुछ धन व्यय करेंगे।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) दिन आपके लिए मिला-जुला फल वाला रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज आपके संबंधों में मधुरता आएगी। आपका दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। प्रेमी जोड़े के जीवन में एक नई ऊर्जा का संचार होगा।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज आपके विरोधी प्रबल रहेंगे। हालांकि बाद में अपने आप ही शांत हो जाएंगे। वे आपको कोई नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपकी ख्याति बढ़ेगी। लोग आपके समर्थन में होंगे।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) अपने आचरण पर नियंत्रण रखें। विशेष रूप से वाद-विवाद से दूर रहने का प्रयास करें। अन्यथा व्यर्थ का मानसिक तनाव हो सकता है। जीवनसाथी से संबंधों में कड़वाहट आ सकती है।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आज आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। किसी से भी अपनी निजी व राज की बातें साझा नहीं करें। कोई नजदीकी ही आप को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। वाद-विवाद से दूर रहें।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) दिन आर्थिक रूप से अनुकूल है। जो लोग कहीं निवेश करते हैं, उनके लिए लाभ का योग रहने वाला है। वे दिल खोलकर निवेश कर सकते हैं। खान-पान में संयम बरतें। अन्यथा परेशानी हो सकती है।

नोट- 21 जनवरी 2022 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो जौ खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here