22 सितंबर 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

85
25 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
25 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 22 September : 22 सितंबर 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

बुधवार का पंचांग

22 सितंबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- आश्विन। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- द्वितीया पूरा दिन और पूरी रात (पितृपक्ष)। नक्षत्र- रेवती पूरा दिन पूरी रात। योग- वृद्धि दिन के 01.55 बजे तक। दिशा शूल- दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.09 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.18 बजे। राहुकाल- दिन के 12.14 से 01.45 बजे तक। अभिजीत- नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बृहस्पतिवार का पंचांग

23 सितंबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- आश्विन। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- द्वितीया सुबह के 06.53 बजे तक। उसके बाद तृतीया। नक्षत्र- रेवती सुबह के 06.44 बजे तक। उसके बाद अश्विनी। योग- ध्रुव दिन के 01.49 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.10 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.17 बजे। राहुकाल- दिन के 01.44 से 03.15 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.49 बजे से 12.37 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

22 सितंबर 2021 का राशिफल

पढ़ें 22 सितंबर 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? आप अपने जन्म के समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक वाला है। आपको आया बढ़ाने के कई रास्ते में नजर आएंगे। उसमें से कुछ गलत भी हो सकते हैं। सही मार्ग निकालकर उस पर आगे बढ़ना होगा।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें भाग्य का भरपूर साथ अवश्य मिलेगा। आपको अपने बुद्धि-विवेक से निर्णय लेकर कार्य करना होगा। जीवन के सभी क्षेत्रों में प्रगति की दिशा में आगे बढ़ेंगे।

यह भी पढ़ें- जप के बाद भी नहीं मिलता मनचाहा फल, जानें कारण

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज आपकी लंबी यात्रा पर जाने की संभावना है। काफी समय से फंसे पैसे की वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यवसाय में वृद्धि का योग है। निवेश के लिए भी समय उपयुक्त है। इससे काफी लाभ मिलेगा।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) व्यवसायियों के लिए समय अनुकूल है। नए अनुबंध हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों का भी कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। आज निर्णय लेने में विलंब नहीं करें।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आकस्मिक धन लाभ का योग है। पैसे हाथ में आने से आप संतोष का अनुभव करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) आज आपके कामकाज में अच्छी प्रगति के योग बन रहे हैं। मित्रों और परिवार के सदस्यों के साथ किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। प्रियजनों के सहयोग से आपके रुके हुए काम बनेंगे।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) 22 सितंबर 2021 का राशिफल अच्छा है। भविष्य के लिहाज से नए संपर्क और कार्य कर सकेंगे। आपकी नए लोगों से मुलाकात होगी। भविष्य में आपको इसका भरपूर लाभ मिलेगा।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज यदि आपका कोई कार्य लटका हुआ है, तो उसमें सफलता मिलेगी। आपको अधिकारियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को अपना भविष्य संवारने के कई अवसर प्राप्त होंगे।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) जिस मौके की आपको तलाश थी, वह आज मिल सकती है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ भविष्य की योजनाओं पर विचार-विमर्श करेंगे। निर्णय लेने में देर नहीं करें। अन्यथा नुकसान में रहेंगे।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) घर और बाहर आज पल-पल बदलते वातावरण से आपको कुछ परेशानी भी हो सकती है। परिवार या रिश्तेदारी में किसी बुजुर्ग को स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। उनके प्रति सतर्क रहें।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) स्वयं या परिवार में स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। ऐसा हुआ तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। उनके लिए नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज स्थिति आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहेगी। कार्यक्षेत्र में अपेक्षित सफलता नहीं मिलने से थोड़ा असंतुष्ट रहेंगे। विरोधी के सक्रिय रहने से थोड़े परेशान रहेंगे। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

नोट- 22 सितंबर 2021 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज उत्तर और उत्तर-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो धनिया या तिल खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें : अशुभ ग्रहों को ऐसे बनाएँ शुभ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here