24 फरवरी का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें

92
27 अप्रैल का राशिफल और दो दिन का पंचांग
27 अप्रैल का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 24 february : 24 फरवरी का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

बुधवार का पंचांग

24 फरवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- माघ। पक्ष- शुक्ल। तिथि- द्वादशी शाम के 06.05 बजे तक। नक्षत्र- पुनर्वसु- दिन के 01.17 बजे तक। योग- सौभाग्य अगले दिन तड़के 03.10 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.51 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.18 बजे। राहुकाल- दिन के 12.34 से 02.00 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बृहस्पतिवार का पंचांग

25 फरवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- माघ। पक्ष- शुक्ल। तिथि- त्रयोदशी शाम के 05.18 बजे तक। नक्षत्र- पुष्य दिन के 01.17 बजे तक। योग- शोभन रात के 01.18 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.50 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.18 बजे। राहुकाल- दिन के 02.00 से 03.26 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.11 से 12.57 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

24 फरवरी का राशिफल

पढ़ें 24 फरवरी का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी बल्ले-बल्ले? कौन करेगा संघर्ष? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा उसका भाग्य और किसे करना होगा अभी इंतजार? साथ में अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

करियर में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों के स्थान परिवर्तन का योग है। कारोबारियों के लिए समय ठीक रहेगा। हालांकि साझेदारों के साथ कोई भी नया सौदा सोच-समझ कर करें। आर्थिक जीवन ठीक रहेगा। छात्रों को मन लगाकर पढ़ाई करने की आवश्यकता है।

वृष

आज कड़ी मेहनत करने का दिन है। तभी सफलता प्राप्त होगी। किसी अहम मुद्दे पर परिवार का सहयोग नहीं मिलने से आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। कार्य से जुड़े किसी भी प्रकार के निर्णय लेने में जीवनसाथी का साथ मिलेगा। संतान का स्वास्थ्य खराब होने से थोड़े परेशान हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें- मंत्र करे हर समस्या का समाधान, अवश्य प्रयोग करें

मिथुन

कार्यक्षेत्र में आपके फायदे की कोई बात हो सकती है। इससे मन प्रसन्न रहेगा। संतान पक्ष के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। कारोबारियों को एक से अधिक स्रोतों से धन लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में पूर्व में की गई मेहनत के अनुसार ही परिणाम प्राप्त होंगे।

कर्क

स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी धार्मिक कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। इसमें धन भी खर्च हो सकता है। कार्य के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। इस वजह से घरवालों को समय नहीं दे पाएंगे। अपना ध्यान रखें। संतान पक्ष से जुड़ा कोई निर्णय लेना पड़ सकता है। घर-परिवार के खर्च लगे रहेंगे।

सिंह

कार्यक्षेत्र में जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे उसमें कामयाबी मिलेगी। कारोबार थोड़ा धीमी गति से चल सकता है। मित्रों व सहयोगियों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक लेनदेन में लापरवाही हावी पड़ सकती है। राजनीति में सक्रिय लोगों को लाभ होने का योग है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कन्या

24 फरवरी का राशिफल अनुकूल है। मान सम्मान में वृद्धि होगी। कोई करीबी अपनी बात बोल कर मुकर सकता है। किसी निर्णय से मन थोड़ा विचलित हो सकता है। परिवार में छोटा-मोटा विवाद होने का खतरा है। धन की प्राप्ति हो सकती है। कोई बड़ा निर्णय लेते समय वरिष्ठ की सलाह अवश्य लें।

तुला

नौकरीपेशा लोगों को करियर में  चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। वरिष्ठ अधिकारियों का भी आपके ऊपर किसी प्रकार का दबाव रह सकता है। कारोबारियों को कार्य के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। यह यात्रा लाभदायक साबित होगी।

वृश्चिक

दिन भर खर्च से परेशान रहेंगे।  कोई भी कार्य स्वयं पर विश्वास रखकर करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होने का योग है। किसी बड़े व्यवहार में मध्यस्थता करके आप उसे सुलझाने में सफल रहेंगे। भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि हो सकती है। मानसिक शांति बनी रहेगी।

धनु

आर्थिक स्थिति के लिहाज से दिन ठीक रहेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। संतान पक्ष से आपके रिश्ते और मजबूत होंगे। अचानक से कोई रोग आपकी परेशानियां बढ़ा सकता है। इससे तनाव बढ़ सकता है। धर्म-कर्म में रुचि बनी रहेगी। मानसिक चंचलता बढ़ेगी। कारोबारियों के लिए समय अनुकूल है।

मकर

मेहनत के अनुसार कार्यक्षेत्र में फल प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा लोग अभी नौकरी बदलने का विचार टाल दें। समय अनुकूल नहीं है। कारोबारियों के लिए यह समय शुभ है। आर्थिक जीवन में थोड़ी समस्याएं हो सकती हैं। विद्यार्थियों को अच्छे फलों की प्राप्ति होगी। परिवार में किसी का स्वास्थ्य परेशान कर सकता है।

कुंभ

करियर में बदलाव की इच्छा आपके मन में प्रबल हो सकती है। कोशिश कर सकते हैं। सफलता मिलने का योग है। आपके कई कार्य आलोचकों को आप की ओर से जवाब दे देंगे। बढ़ता खर्च आपको बेचैन कर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी से मतभेद होने का खतरा है।

मीन

आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले काफी अच्छी रहेगी। छात्रों को कई बड़े अवसर प्राप्त हो सकते हैं। पारिवारिक सुख समृद्धि बनी रहेगी। भाई-बहन का पूर्ण सहयोग मिलेगा। संतान से जुड़ी किसी बात में आप अधिक सतर्कता बरत सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने-फिरने जा सकते हैं।

नोट- 24 फरवरी का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज उत्तर और उत्तर-पूर्व की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो यात्रा से धनिया या तिल खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी।

यह भी पढ़ें- समस्याएं हैं तो समाधान भी है, हमसे करें संपर्क

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here