26 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

84
20 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 26 March : 26 मार्च 2022 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शनिवार का पंचांग

26 मार्च। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- चैत्र। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- नवमी रात के 08.01 बजे तक। नक्षत्र- उत्तराषाढ़ा दिन के 02.47 बजे तक। योग- परिघ रात के 10.59 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.18 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.36 बजे। राहुकाल- सुबह के 09.23 से 10.55 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 12.02 से 12.52 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

रविवार का पंचांग

27 मार्च। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- चैत्र। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- दशमी शाम के 06.04 बजे तक। नक्षत्र- उत्तराषाढ़ा दिन के 01.32 बजे तक। योग- शिव रात के 08.16 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.17 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.36 बजे। राहुकाल- शाम के 05.04 से 06.36 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 12.02 से 12.51 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

26 मार्च 2022 का राशिफल

पढ़ें 26 मार्च 2022 का राशिफल। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज आप अपनी शक्ति और समाज में प्रभाव बनाने के लिए भरपूर प्रयास करेंगे। इस दौरान लोग आपकी वाणी और कौशल के कायल होंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को कोई सुखद समाचार मिल सकता है। आर्थिक दृष्टि से यह समय शुभ साबित होगा। अप्रत्याशित रूप से बाजार में फंसा हुआ धन निकल आएगा।

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) दूसरों के भरोसे किसी कार्य का जिम्मा लेने से बचें, अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय लेना चाहते हैं तो बेहतर होगा कि थोड़ा रुक जाएं।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों के बीच आपकी छवि बेहतर होगी। उनका पूरा सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में सुधार नजर आएगा। परिवार में एकजुटता बनी रहेगी। दांपत्य जीवन सुखी रहेगा।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) बेरोजगार लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। राजनीति में बहु प्रतीक्षित पद या जिम्मेदारी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आज निर्णय लेते समय संभलकर कदम आगे बढ़ाना होगा।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) दिन मिश्रित फल वाला है। आर्थिक रूप से अच्छी स्थिति आएगी। संतान को उत्तम कार्य करते देख आज मन में प्रसन्नता होगी। महिला जातक का स्वास्थ्य खराब होने का खतरा है।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) दिन थोड़ा परेशान करने वाला है। आज आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो रिश्तों में दरार पड़ सकती है। परिवार में भी किसी से बहस हो सकती है।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) 26 मार्च 2022 का राशिफल आर्थिक रूप से अच्छे संकेत वाला है। आज आप कुछ कर्ज को उतारने में सफल रहेंगे, जिससे आप कुछ हल्का महसूस करेंगे। आय के नए स्रोत बनेंगे।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आपको आज सतर्क रहना होगा। अपने प्रमुख फैसले स्वयं करें। यदि आज आपने कोई निर्णय किसी के कहने से लिया, तो वह आपके लिए भविष्य में बड़ी मुसीबत बन सकता है।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) आज आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण करना होगा। बुद्धि व विवेक से किए गए कार्यों में आज आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। परिवार में कोई धार्मिक आयोजन कर सकते हैं।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) दिन मिला-जुला फल वाला है। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता के बीच सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में तनाव संभव है। दांपत्य जीवन में भी जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकता है।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) साझेदारी में यदि आपने कोई निवेश किया हुआ है, तो वह आज आपको भरपूर लाभ देगा। संतान के विवाह में आ रही बाधा को दूर करने के लिए आप अपने गुरुजनों से बातचीत करेंगे।

नोट- 26 मार्च 2022 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पूर्व और उत्तर-पूर्व की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो अदरक या उड़द खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- पर्यावरण संरक्षण के साथ सुधारें अपनी ग्रह दशा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here