29 जुलाई का राशिफल पढ़ें, जानिये क्या कहती है आपकी राशि

348
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

पढ़ें 29 जुलाई का राशिफल। इसके साथ ही दो दिन का पंचांग भी है।  इसमें शुभ मुहूर्त की जानकारी है। राहुकाल के बारे में भी जानें। साथ ही राशिफल में खुद और परिवार के बारे में जानें। यह भी पढ़ें कि दिन कैसा बीतेगा।  

                      29 जुलाई का पंचांग

29 जुलाई का राशिफल पढ़ें। जानिये क्या कहती है आपकी राशि। इसके साथ ही दो दिन का पंचांग पढ़ें।

सोमवार, श्रावण मास कृष्णपक्ष। तिथि- द्वादशी शाम के 05:09 बजे तक उसके बाद त्रयोदशी। नक्षत्र : मॄगशिरा शाम के 06:23 बजे तक
उसके बाद आर्द्रा। शुभ मुहूर्त (अभिजीत) दिन के 12:01 बजे से 12:54 बजे तक। राहुकाल : सुबह के 07:25 बजे से 09:06 बजे तक।


                        30 जुलाई का पंचांग

 

मंगलवार, श्रावण मास कृष्णपक्ष। तिथि- त्रयोदशी दिन के 02:49 बजे तक
उसके बाद चतुर्दशी। नक्षत्र : आर्द्रा – 04:48 बजे तक
उसके बाद पुनर्वसु । शुभ मुहूर्त (अभिजीत) दिन के 12:01 बजे से 12:54 बजे तक। राहुकाल : दिन के 03:49 बजे से 05:29 बजे तक।



                              दैनिक राशिफल 


मेष- पढ़ें 29 जुलाई का राशिफल। परिवार के साथ घूमने -फिरने जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में समय अच्छा रहेगा। भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में फायदा हो सकता है। कारोबारियों के लिए समय अच्छा है। किसी भी मामले में ज़िद ना करें नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। माता की सेहत थोड़ा परेशान कर सकती है।


वृष- लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे। अपने प्रतिद्वंद्वियों पर भी जीत मिलेगी। घर या गाड़ी खरीदने की योजना बना सकते हैं। थोड़ा मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं। सेहत के मामले में दिन अच्छा है। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।


मिथुन- घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। विरोधियों पर प्रभावी रहेंगे। संतान को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं। निवेश करने का सोच रहे हैं तो समय बहुत अच्छा है। स्वास्थ्य के मामले में थोड़ा परेशान रह सकते हैं।


कर्क- धन लाभ होने के योग हैं। घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। विरोधियों पर हावी रहेंगे। कोई कानूनी मामला चल रहा है तो उस में दिक्कत सामने आ सकती है। परिवार में मनमुटाव हो सकता हैं। जीवनसाथी के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी।


सिंह- कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग प्राप्त हो जाएगा। संतान पक्ष के साथ अच्छा समय बीतेगा। व्यवहार में थोड़ी आक्रामकता झलक सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार में मतभेद हो सकते हैं जिसको सुलझाने में आप अहम भूमिका निभाएंगे। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के योग हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें। भौतिक सुख साधनों में वृद्धि हो सकती है। स्वास्थ्य थोड़ा खराब रह सकता है।


कन्या- मेहनत के अनुसार किसी भी प्रयास में सफलता मिलेगी। धन लाभ होने के योग हैं। संतान से किसी बात पर मनमुटाव हो सकता है। यात्रा के योग हैं। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा ना करें। सेहत अच्छी रहेगी।


तुला- 29 जुलाई का राशिफल पढ़ें। विरोधी प्रतिस्पर्धा की भावना मन में रख सकते हैं। कार्यक्षमता में वृद्धि हो सकती है। यात्रा की योजना बनी है तो वह टल सकती है। घर खरीदने के बारे में विचार कर सकते हैं। संतान के साथ रिश्ता मजबूत हो सकता है। सेहत ठीक रहेगी।


वृश्चिक- कार्यस्थल पर मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। पदोन्नति के भी योग हैं। भाग्य के भरोसे ना बैठें मेहनत भी करें। आर्थिक फैसले सोच समझ कर लें। पढ़ाई के लिए समय अच्छा है। विद्यार्थी वर्ग आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। सेहत ठीक रहेगी।


धनु- कार्यक्षेत्र में लाभ होने के योग हैं। भाई बहनों की तरफ से थोड़े परेशान रह सकते हैं। घर या वाहन खरीदने के योग हैं। माता के साथ मनमुटाव हो सकता है। नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं तो समय ठीक है। सेहत अच्छी रहेगी।


मकर- भविष्य के लिए किसी योजना पर काम करने का सोच रहे हैं तो परिस्थितियां आपके पक्ष में है। संतान पक्ष की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। यात्रा के समय सतर्कता बरतें। निवेश करने से बचें समय ठीक नहीं है भौतिक सुख साधनों में वृद्धि सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।


कुंभ- कार्य करने के तरीके में कोई सकारात्मक बदलाव महसूस कर सकते हैं। मेहनत के अनुसार किसी भी योजना का फल मिलेगा। समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। भाई-बहनों से भी मनमुटाव हो सकता है। छोटी मोटी यात्रा के योग हैं। सेहत का ध्यान रखें।


मीन- कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के योग हैं हालांकि प्रतिस्पर्धा बनी रह सकती है परंतु आप प्रतिद्वंद्वियों पर हावी रहेंगे। धन हानि होने के योग हैं। खर्च सोच-समझकर करें। माता की सेहत थोड़ा परेशान कर सकती हैं। आपने पढ़ा 29 जुलाई का राशिफल।



 

 

यह भी पढ़ें – आत्मरक्षा व शत्रुनाश में प्रत्यंगिरा मालामंत्र का जवाब नहीं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here