नौ जनवरी 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

67
17 मार्च 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
17 मार्च 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 9 january : नौ जनवरी 2022 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

रविवार का पंचांग

नौ जनवरी। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- पौष। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- सप्तमी दिन के 11.08 बजे तक। नक्षत्र- रेवती पूरा दिन व पूरी रात। योग- परिघ सुबह के 10.50 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.15 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.41 बजे। राहुकाल- शाम के 04.23 से 05.41 बजे तक। अभिजीत- 12.07 से 12.49 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

सोमवार का पंचांग

10 जनवरी। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- पौष। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- अष्टमी दिन के 12.24 बजे तक। नक्षत्र- रेवती सुबह के 08.50। योग- शिव सुबह के 10.37 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.15 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.42 बजे। राहुकाल- सुबह के 08.34 से 09.52 बजे तक। अभिजीत- 12.08 से 12.50 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

नौ जनवरी 2022 का राशिफल

पढ़ें नौ जनवरी 2022 का राशिफल। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज का दिन आर्थिक रूप से लाभदायक रहेगा। बाकी समय घरेलू या व्यावसायिक उलझनों की भेंट चढ़ेगा महत्वपूर्ण कार्य दोपहर से पहले ही कर लें। इसके बाद कार्य की सफलता संदिग्ध रहेगी।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) नौकरीपेशा लोगों के लिए आज सतर्क रहने का दिन है। अधिकारियों से विशेष रूप से सतर्क रहें। आपकी छोटी सी लापरवाही बड़ा बवाल खड़ा कर सकती है। गलतफहमी के कारण प्रियजनों में विवाद हो सकता है।

यह भी पढ़ें- सकारात्मकता है बड़ी ताकत इससे मिलती है निश्चित सफलता

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) व्यवसायी वर्ग को आज धन लाभ की जितनी आशा रहेगी उसकी तुलना में प्राप्ति नहीं हो सकेगी। इस कारण से आगे के लिए बनाई योजनाएं भी थोड़ी प्रभावित होंगी। घरेलू वातावरण थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) घरेलू उलझनें कार्यक्षेत्र में भी परेशान करेंगी। मानसिक बेचैनी खुलकर निर्णय नहीं लेने देगी। परिणाम स्वरूप आज केवल आश्वासनों से ही काम चलाना पड़ेगा। धन की आमद आज नहीं के बराबर रहेगी।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपके द्वारा किए गए कार्यों में कुछ विलंब हो सकता है। इस कारण से आपको उसकी चिंता सता सकती है। धैर्य रखें आपको अवश्य फल मिलेगा।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) आज का दिन मिला-जुला फल लेकर आया है। दोपहर बाद  स्वभाव में विवेक जाग्रत होगा। पूर्व में किए गए गलत आचरण की ग्लानि मन में रहेगी। लेकिन चाहकर बिगड़े कार्य आज नहीं बना पाएंगे।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) नौ जनवरी 2022 का दिन सतर्क रहने का है। मजबूरी होने पर भी उधार नहीं लें। धन वापसी कठिन होगी। इंतजार करें स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज आपको आपके लंबे समय से फंसे धन की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आप अपने स्वास्थ्य को लेकर भी संतुष्ट प्रसन्न नजर आएंगे। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) दिन आपकी आशाओं के विपरीत रहने से मन में नकारात्मक भाव आएंगे। दिनचर्या अव्यवस्थित रहने से चाहकर भी योजनाओं को आगे नहीं बढ़ा सकेंगे। अध्यात्म से जुड़ने का लाभ मिलेगा।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) आर्थिक उलझनें आपके हर कार्य में बाधा डालेंगी। फिर भी प्रयास करने से चूकें नहीं। अन्यथा आपके हिस्से का लाभ कोई अन्य ले जा सकता है। लगातार परिश्रम का लाभ देर से सही मिलेगा।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) अपने क्रोध व आचरण पर आज नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का व्यवहार क्रोध दिलाएगा। धैर्य से काम लें, अन्यथा अकेले ही काम करना पड़ेगा। पारिवारिक वातावरण मंगलमय रहेगा।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। पूर्व में सोची योजनाएं सिरे चढ़ने से आय के नए मार्ग विकसित होंगे। हालांकि आप जो योजना बनाएंगे उसके शीघ्र फलित होने में संदेह रहेगा।

नोट- नौ जनवरी 2022 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दलिया या घी खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- सिद्धिदात्री प्रदान करती हैं भोग, सिद्धियां व मोक्ष

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here