11 अप्रैल राशिफल : क्या रहेगा सितारों का साथ

214

        11 अप्रैल का पंचांग

बृहस्पतिवार, वसंत ऋतु, चैत्र मास शुक्लपक्ष। तिथि : षष्ठी दिन के 2:42 बजे तक फिर सप्तमी। नक्षत्र : मृगशिरा सुबह 10.26 बजे तक तक फिर आर्दा। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दिन के 11.13 से 12.03 बजे तक। राहुकाल : दिन के 1:11 से 2:45 बजे तक।


        12 अप्रैल का पंचांग

शुक्रवार, वसंत ऋतु, चैत्र मास शुक्लपक्ष। तिथि : सप्तमी दिन के 1:24 बजे तक फिर अष्टमी। नक्षत्र : आर्द्रा सुबह 9.55 बजे तक तक फिर पुनर्वसु। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दिन के 11.13 से 12.03 बजे तक। राहुकाल : दिन के 10:04 से 11:38 बजे तक।



              दैनिक राशिफल 

मेष- स्वभाव में गंभीरता बनाकर रखें। कारोबार में उतार-चढ़ाव हो सकता है पर नई संभावनाएं भी दिखाई देंगी। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। रुका हुआ पैसा प्राप्त होगा। अगर किसी से कर्ज ले रखा है तो वह चुका दें। नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

वृष- कार्यस्थल पर दिन अच्छा रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य शुरू कर सकते हैं सफलता मिलेगी। रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। आय वृद्धि हो सकती है। अपने पुराने मामलों पर ध्यान देंगे तो वह विवाद सुलझ सकते हैं। मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। जीवन साथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।

मिथुन- दिन शुभ रहेगा। कम मेहनत में भी आप सफलता पा सकते हैं। कार्यस्थल पर फायदा हो सकता है, पदोन्नति के योग हैं। सहयोगियों का सहयोग प्राप्त होगा। आय वृद्धि भी हो सकती है। कार्य के दबाव के चलते मानसिक तौर पर थोड़ा परेशान रहेंगे। परिवार वालों की तरफ से कोई समस्या उत्पन्न हो सकती है। थकान लग सकती है।

कर्क- दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। नौकरी पेशा लोगों के कार्यस्थल पर चल रही योजनाओं के सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है। पैसा ना लगाएं फंसने के योग है। वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा विवाद में पड़ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है।

सिंह- परिवार की जिम्मेदारियों को अनदेखा ना करें। मन में चल रही बातों को लोगों के सामने रखें अन्यथा ना कह पाने की वजह से आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है। निवेश करने के लिए समय ठीक है। खानपान में सतर्कता बरतें।

कन्या- भौतिक सुख साधन पर खर्चा हो सकता है। निवेश करने से पहले जीवनसाथी से सलाह अवश्य करें। परिवारजनों के साथ अच्छा समय बीतेगा तथा आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी अच्छे से पूरा कर सकेंगे। कार्यस्थल पर दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।

तुला- मौज मस्ती में पड़ कर अपनी जिम्मेदारियों को अनदेखा ना करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। किसी के विवाद में ना उलझें। कारोबारियों को आज फायदा हो सकता है। कार्य क्षेत्र में दिन सामान्य रहेगा। आपका ध्यान काम में कम लगेगा धैर्य बनाकर रखें।

वृश्चिक- परिवार में लोगों को आपसे अपेक्षाएं रहेंगी। वह आप उनकी अपेक्षाओं पर पूरी तरह से खरे भी उतरेंगे। लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। विरोधी कुछ परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं पर आपको कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा। दिन सामान्य रहेगा जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना ले।

धनु- दिन अच्छा रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय गुजरेगा। परिवार का पूरा सहयोग भी प्राप्त होगा। लोग आपकी उपलब्धियों से खुश होंगे। निवेश के लिए समय अच्छा नहीं है कहीं पर पैसा ना फंसाए। आपके बोलने में मिठास की वजह से आपके सहयोगी अधूरे कार्य पूरे करने में आपका सहयोग करेंगे।

कुंभ- स्वभाव में कठोरता झलक सकती है नरम बनाकर रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी भी विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया ना दें अन्यथा आप भी विवाद में उलझ सकते हैं। कार्य क्षेत्र में आपकी बातें आप के अधिकारियों को प्रभावित कर सकती है जिससे फायदा होगा। नौकरीपेशा लोग कार्य को लेकर थोड़े चिंतित रह सकते हैं। कारोबारियों का दिन अच्छा होगा फायदा हो सकता हैं। वाहन चलाने में सावधानी बरतें।

मकर- दिन सामान्य रहेगा। दोस्तों के साथ मिलकर मौज मस्ती का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार के लोगों का सहयोग प्राप्त होगा उनके साथ भी अच्छा समय बीतेगा। घर के कुछ कार्य अधूरे रह सकते हैं। संतान पक्ष का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा का कोई खुशखबरी भी मिल सकती है। सेहत का ध्यान रखें।

मीन- कार्य क्षेत्र में नई चुनौतियां आपके सामने आएंगी उनसे घबराएं नहीं,आपके लिए लाभदायक सिद्ध हो सकती हैं। कार्य के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है जिससे आप उत्सुक रहेंगे। अपने अंदर कार्य करने को लेकर नई उर्जा को आप महसूस कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य रहेगा।



 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here