कर्क व मकर वाले का दिन अच्छा बीतेगा, पढ़ें राशिफल

108
16 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
16 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

11 december’s rashifal and panchang : कर्क व मकर वाले का दिन अच्छा बीतेगा। पढ़ें 11 दिसंबर का राशिफल। जानें किस राशि पर होगी भाग्य की कृपा। इसमें दो दिन का पंचांग है। सूर्योदय और सूर्यास्त का समय है। साथ में नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में जानकारी है कि किस ओर की यात्रा ठीक नहीं है। आज उधर जाना ही हो तो बचाव के उपाय जानें।

शुक्रवार का पंचांग

11 दिसंबर। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- मार्गशीर्ष। पक्ष- कृष्ण। तिथि- एकादशी दिन के 10.04 बजे तक। उसके बाद द्वादशी अगले दिन सुबह 07.02 बजे तक। नक्षत्र- चित्रा सुबह के 08.48 बजे तक। उसके बाद स्वाति अगले दिन सुबह 06.30 बजे तक। योग- शोभन दिन के 03.12 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.04 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.25 बजे। राहुकाल- दिन के 10.57 से 12.15 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.54 से 12.35 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शनिवार का पंचांग

12 दिसंबर। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- मार्गशीर्ष। पक्ष- कृष्ण। तिथि- द्वादशी सुबह के 07.02 बजे तक। उसके बाद त्रयोदशी अगले दिन सुबह 03.52 बजे तक। नक्षत्र- विशाखा अगले दिन तड़के के 04.05 बजे तक। योग- अतिगंड दिन के 12.07 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.05 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.25 बजे। राहुकाल- सुबह के 09.40 से 10.57 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.54 से 12.36 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

11 दिसंबर का राशिफल

कर्क व मकर वाले का दिन अच्छा बीतेगा। पढ़ें 11 दिसंबर का राशिफल। जानें कौन राशि वाला होगा मुकद्दर का सिकंदर। किस पर होगी भाग्य की कृपा। किस राशि वाले को करना होगा संघर्ष।

मेष

दिन अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में हर तरह के कार्य को आप सफलतापूर्वक निपटा लेंगे। आपको प्रशंसा मिलेगी। सहयोगियों का रवैया आपके पक्ष में रहेगा। कारोबारियों को कार्य विस्तार करने का मौका मिल सकता है। आर्थिक वृद्धि होने के भी योग हैं। निवेश से जुड़ा कोई भी फैसला सोच-समझकर लें। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।

वृष

आप थोड़ा मानसिक उलझन महसूस कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। उनके द्वारा दिए गए कार्यों को निपटाने में सावधानी बरतें। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। मित्रों के साथ लंबे समय बाद मुलाकात करने से अच्छा लगेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है।

मिथुन

किसी भी तरह के विचारों को खुद पर हावी न होने दें। सही तरह से सही विचार के साथ कोई भी कार्य करेंगे तो बड़ा फायदा होगा। खुद पर विश्वास बना कर रखें। व्यापार में लाभ होगा। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। आर्थिक सामाजिक व पारिवारिक स्थिति लाभदायक रहेगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

कर्क

कर्क व मकर वाले का दिन अच्छा बीतेगा। कुछ काम बनते बनते लटक जाएंगे। इस वजह से आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। मन को शांत रखें। कोई भी बात आज सोच समझ कर बोलें। अन्यथा विवाद में फंस जाएंगे। इससे बड़ा नुकसान हो सकता है। परिवार में भी विवाद संभव है। पूजा-पाठ में मन लगेगा।

सिंह

शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी भी तरह की नकारात्मकता से दूर रहें। इससे आपको ही नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं। वे खुद को साबित करने में सक्षम होंगे। कारोबारी सावधानीपूर्वक कार्य करें। लापरवाही होने पर धनहानि के योग हैं।

कन्या

दिन फायदेमंद साबित होगा। कारोबारियों को कई बड़े मौके मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के रुके हुए कार्य आगे बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में बदलाव का विचार भी मन में आ सकता है। कारोबारियों को सुदूर यात्रा करनी पड़ सकती है। बेवजह के खर्चों से बचें। निवेश से पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह ले लें।

तुला

दिन सुख-शांति से बीतेगा। कारोबारी फिलहाल कोई बड़ा निर्णय टाल दें। यदि लेना जरूरी हो तो सावधानीपूर्वक लें। दैनिक कार्य में सफलता मिलेगी। सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र में नाम कमा सकते हैं। आय से अधिक खर्च होने का योग है। जीवनसाथी के साथ  संबंध मधुर होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा करनी पड़ सकती है।

वृश्चिक

दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। कुछ कार्य बनते-बनते बिगड़ सकते हैं। विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है। क्रोध में अत्याधिक बोलने से बचें। अन्यथा रिश्ते खराब होंगे। व्यापार का विस्तार कर सकते हैं। सही समय है। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। कोई नया काम शुरू करने से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

धनु

कार्यक्षेत्र में कोई भी कार्य सावधानी से करें। भावनाओं में बहकर क्षमता से अधिक कार्य अपने सिर पर नहीं लें। व्यापारी बड़ा निर्णय लेने से बचें। अन्यथा परेशानी में फंस सकते हैं। लेन-देन का काम अभी रोक दें। नुकसान हो सकता है। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। दुर्घटना हो सकती है।

मकर

कर्क व मकर वाले का दिन अच्छा बीतेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। समाज में प्रतिष्ठा और मान-सम्मान में वृद्धि के योग हैं। व्यापारियों के लिए बहुत ही अच्छा समय है। अभी चाहें तो व्यापार का विस्तार भी कर सकते हैं। प्रियजनों के साथ घूमने-फिरने में समय बीतेगा। इससे आप तरोताजा महसूस करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कुंभ

बात करते समय अपनी भाषा का ध्यान रखें। कटु वचन बोलने से परहेज करें। कार्यक्षेत्र में विवाद हो सकता है। पैसों को सोच-समझकर खर्च करें। अन्यथा बजट गड़बड़ा सकता है। व्यापार में धनलाभ होने का योग हैं। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।

मीन

कार्यक्षेत्र में सोच-समझकर कार्य करें। कोई भी बड़ा काम धैर्य के साथ करें। अन्यथा नुकसान हो सकता है। व्यापारियों के लिए समय अच्छा है। लाभ हो सकता है। परिवार में आनंद का माहौल रहेगा। तला-भुना खाने से बचें। पेट संबंधित रोग हो सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। नजदीकी से भी संबंध बिगड़ सकता है।

नोट- आपने 11 दिसंबर का राशिफल पढ़ा। दिशा शूल में पढ़ा कि पश्चिम और नैऋत्य की यात्रा ठीक नहीं है। उस दिशा में जाना जरूरी हो तो जौ खाकर यात्रा करें।

यह भी पढ़ें- समस्याएं आपकी समाधान हमारी, हमसे करें संपर्क

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here