सिंह व कुंभ वाले की जय-जय, पढ़ें 12 दिसंबर का राशिफल

115
17 मार्च 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
17 मार्च 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।

12 december’s rashifal and panchang : सिंह व कुंभ वाले की जय-जय। पढ़ें 12 दिसंबर का राशिफल। जानें किस राशि पर भाग्य होगा मेहरबान। इसमें दो दिन का पंचांग है। साथ ही सूर्योदय व सूर्यास्त का समय है। साथ में नक्षत्र व योग की जानकारी भी है। दिशा शूल में बताया है कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं। फिर भी उधर जाना हो तो बचाव के उपाय जानें।

शनिवार का पंचांग

12 दिसंबर। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- मार्गशीर्ष। पक्ष- कृष्ण। तिथि- द्वादशी सुबह के 07.02 बजे तक। उसके बाद त्रयोदशी अगले दिन सुबह 03.52 बजे तक। नक्षत्र- विशाखा अगले दिन तड़के के 04.05 बजे तक। योग- अतिगंड दिन के 12.07 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.05 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.25 बजे। राहुकाल- सुबह के 09.40 से 10.57 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.54 से 12.36 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

रविवार का पंचांग

13 दिसंबर। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- मार्गशीर्ष। पक्ष- कृष्ण। तिथि- चतुर्दशी रात के 12.44 बजे तक। नक्षत्र- विशाखा अगले दिन तड़के के 04.05 बजे तक। योग- शुक्रमन सुबह के 08.18 बजे तक। उसके बाद धृति अगले दिन तड़के 04.31 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.05 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.26 बजे। राहुकाल- शाम के 04.08 से 05.26 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.55 से 12.36 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

12 दिसंबर का राशिफल

सिंह व कुंभ वाले की जय-जय। पढ़ें 12 दिसंबर का राशिफल। जानें किस राशि वाले का कैसा रहेगा दिन। किस पर होगा भाग्य मेहरबान। किसे करना होगा संघर्ष।

मेष

दिन ठीक-ठाक रहेगा। पिछले कुछ दिनों से चल रही समस्याएं खत्म हो जाएंगी। कार्यक्षेत्र में आप एक सशक्त भूमिका में रहेंगे। परिवार में आपको आपकी बात को महत्व दिया जाएगा। जमीन-जायदाद में चल रही समस्याएं खत्म होंगी। आर्थिक समस्याओं का भी अंत होगा। संतान के रुके हुए कार्य फिर से शुरू हो सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृष

जीवनसाथी के साथ टकराव हो सकता है। इस कारण मानसिक तनाव रहेगा। धन संबंधी योजनाओं को शीघ्र पूरा कर लें। कारोबारी और नौकरीपेशा लोगों को कार्य में बाधा महसूस हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। कार्यक्षेत्र में किसी खास के साथ विचारों का टकराव हो सकता है। जहां तक हो सके खुद को शांत रखें।

मिथुन

दिन शुरू होते किसी खास बात की वजह से तनाव महसूस कर सकते हैं। करीबी कि कोई बात परेशान कर सकती है। अधिकारियों से विचारों का मतभेद हो सकता है। सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलेगा। कारोबारियों के लिए अच्छा समय है। धन कमाने का मौका मिलेगा।

कर्क

दिन अच्छा रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप हल्का महसूस करेंगे। लंबे समय से चल रही परेशानियां खत्म हो जाएंगी। किसी खास मित्र की वजह से कोई जरूरी काम का निपटारा होगा। नए आर्थिक मार्ग खुलेंगे। कारोबार का विस्तार करने को लेकर नए विचारों आयेंगे। माता-पिता से किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है।

सिंह

सिंह व कुंभ वाले की जय-जय होगी। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी आपको दी जा सकती है। आपके कार्य बिना किसी रुकावट के पूर्ण हो जाएंगे। आर्थिक समस्याओं का निपटारा हो जाएगा। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। नया कारोबार शुरू करने की योजना सफल होगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।

कन्या

अति महत्वपूर्ण काम पूरे हो जाएंगे। पारिवारिक संबंधों में गति आएगी। कार्यक्षेत्र में आपको महत्व मिलेगा। आपकी बातों को ध्यान से सुना जाएगा। आय बढ़ाने के नए विचार आपके मन में आ सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय ठीक है। पढ़ाई पर ध्यान दें। उन्हें सफलता मिलने के योग हैं। कारोबारी कोई बड़ा निवेश करने से बचें।

तुला

दिन आर्थिक तरक्की वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप बेहतर स्थिति में आएंगे। भौतिक सुख-सुविधा में खर्च हो सकता है। बच्चों की तरफ से किसी बात पर चिंता हो सकती है। जमीन जायदाद में निवेश करने का मौका मिल सकता है। साथ ही पैसों की बचत भी होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृश्चिक

संतान पक्ष के कार्यों को गति मिलेगी। शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए समय ठीक है। आज कोई भी बड़ा कार्य सावधानी से करें। खासकर कार्यक्षेत्र में अधिक सतर्क रहें। विरोधी हावी होने की कोशिश कर सकते हैं। जीवन साथी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है। अपने क्रोध को नियंत्रण में रखें। अन्यथा बात बिगड़ सकती है।

धनु

धन की कमी महसूस हो सकती है। ऊपर से खर्च भी बढ़ेंगे। इससे मानसिक तनाव संभव है। बदलते मौसम को देखते हुए सभी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। पुराने कानूनी मामले के निपटारा का योग है। दूर की यात्रा का मौका मिल सकता है। उसमें खर्च और परेशानी हो सकती है।

मकर

आय के साधनों में वृद्धि होगी। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए समय अच्छा है। बेहतर मौके मिलेंगे। काफी समय से फंसा सरकारी काम पूरा हो सकता है। पुरानी योजना पर आगे बढ़ने का उपयुक्त समय है। उसका फायदा उठाएं। संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है।

कुंभ

सिंह व कुंभ वाले के लिए बेहतर समय है। लंबित योजना को पूरा करने का समय आ गया है। कार्यक्षेत्र में तरक्की का योग है। आपका कद और मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में कोई अहम निर्णय ले सकते हैं। उससे फायदा होगा। आपके निर्णय की सराहना होगी। घर में मांगलिक कार्य का योग बन रहा है। मन प्रसन्न रहेगा।

मीन

स्वास्थ्य की दृष्टि से समय थोड़ा खराब है। बीमारियों पर खर्चा हो सकता है। बाहर के खानपान से बचें। राजनीति में काम कर रहे लोगों को विरोधियों की साजिश से परेशानी होगी। घर-परिवार में बड़े का साथ मिलेगा। उनकी सलाह को गंभीरता से लें। भविष्य में फायदा होगा। वाहन चलाने में सतर्कता बरतें।

नोट- आपने 12 दिसंबर का राशिफल पढ़ा। दिशा शूल में पढ़ा कि पूर्व और उत्तर-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो अदरक या उड़द खाकर यात्रा करें।

यह भी देखें : राम के मंत्र से होगी हर इच्छा पूरी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here