जानें किस राशि वाले का कैसा बीतेगा दिन

65
13 मई 2022 राशिफल
8 मई 2022 का राशिफल

13 November’s rashifal and panchang : जानें किस राशि वाले का कैसा बीतेगा दिन। पढ़ें 13 नवंबर का राशिफल। दो दिन का पंचांग पढ़ें। सूर्योदय व सूर्यास्त का समय पढ़ें। इसमें मुहूर्त और योग की जानकारी है। दिशा शूल है। यह भी जानें कि अभी किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं। जाना ही हो तो बचाव के उपाय को जानें।

शुक्रवार का पंचांग

13 नवंबर। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- कार्तिक। पक्ष- कृष्ण। तिथि- त्रयोदशी शाम 05.59 बजे तक। नक्षत्र- चित्रा रात 11.06 बजे तक। योग- प्रिति दिन के 11.44 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। सूर्योदय- प्रातः 06.42 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.28 बजे। राहुकाल- दिन के 10.45 से 12.05 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.44 से 12.27 बजे तक। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शनिवार का पंचांग

14 नवंबर। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- कार्तिक। पक्ष- कृष्ण। तिथि- चतुर्दशी दिन के 02.17 बजे तक। उसके बाद अमावस्या (दीपावली) नक्षत्र- स्वाति रात 08.09 बजे तक। योग- आयुष्मान सुबह के 07.32 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। सूर्योदय- प्रातः 06.43 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.28 बजे। राहुकाल- सुबह के 09.24 से 10.45 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.44 से 12.27 बजे तक। (नई दिल्ली के समयानुसार)

13 नवंबर का राशिफल

पढ़ें 13 नवंबर का राशिफल। जानें किस राशि वाले का कैसा बीतेगा दिन। किसके ग्रह हैं अनुकूल। किसके ग्रह हैं प्रतिकूल।

मेष

किसी बात को लेकर आप परेशान रहेंगे। खर्च बढ़ सकते हैं। हो सकता है कि इस कारण कर्ज लेना पड़े। परिवार के किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य खराब रह सकता है। कार्य के सिलसिले में यात्रा का योग बन रहा है। इसका अच्छा परिणाम निकलेगा।

वृष

आज का दिन विवाद में बीत सकता है। विवाद होने पर शांतिपूर्ण तरीके से जवाब दें। अन्यथा परेशानी हो सकती है। काम पर अधिक फोकस करने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाने में थोड़ी परेशानी हो सकती है।

मिथुन

पारिवारिक जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा। आप उसे बेहतर तरीके से निभाएंगे। इससे संबंधों में प्रागाढ़ता आएगी। आय के स्रोत बढ़ेंगे। इसके साथ ही खर्च बढ़ने का भी योग है। न्यायिक विवाद सुलझने की ओर बढ़ेंगे। खान-पान में सतर्कता बरतें।

कर्क

आज स्थितियां आपके पक्ष में है। कारोबारियों को विशेष फायदा होगा। नौकरीपेशा लोगों का प्रदर्शन भी अच्छा रहेगा। कुछ छोटे काम टालने का मूड बनेगा लेकिन उसे टालें नहीं। अन्यथा बाद में उसके कुपरिणाम भोगने होंगे। विद्यार्थियों को सुखद समाचार मिल सकते हैं।

सिंह

जानें किस राशि वाले का कैसा बीतेगा दिन? इसमें सिंह राशि वाले का दिन अच्छा रहेगा। धन की प्राप्ति का योग है। कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। उसके सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी का भऱपूर साथ मिलेगा।

तुला

अनावश्यक खर्च का योग है। इससे मन चिड़चिड़ा रह सकता है। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। अन्यथा कार्यक्षेत्र में समस्याएं बढ़ेंगी। संतान पक्ष से थोड़ा तनाव रह सकता है। इससे दांपत्य जीवन में भी थोड़ी खटपट हो सकती है।

वृश्चि

कार्यक्षेत्र में आपकी बल्ले-बल्ले होगी। आपके प्रदर्शन की सराहना होगी। अधिकारी आपके काम-काज से खुश रहेंगे। कारोबारियों के लिए स्थिति अएनुकूल रहेगी। आसपास के लोगों से संबंध सुधारें। इसका भविष्य में खासा फायदा मिलेगा।

धनु

दिन अत्यंत व्यस्त रहेगा। पुराने अटके काम पूरे होने का योग है। आपकी रणनीति सफल रहेगी। आय के स्रोत बढ़ेंगे। परिवार के साथ दूर की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। स्वास्थ ठीक रहेगा। जीवनसाथी के साथ समय अच्छा बीतेगा।

मकर

तनावपूर्ण दिन बीतेगा। धार्मिक कार्य में शामिल होने का योग है। इससे सामाजिक सरोकारों में भी वृद्धि होगी। परिवार में खींचतान बढ़ सकती है। उचित होगा कि जीवनसाथी की राय का सम्मान करें। उनसे विचार कर ही अहम निर्णय लें।

कुंभ

अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्च बढ़ने का योग है। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति सुधरेगी। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध और प्रगाढ़ होंगे। पुराने मित्रों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

मीन

पारिवारिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए नए विकल्प के द्वार खुलेंगे। लंबे समय से किए जा रहे आपके प्रयास सफल होंगे। परिवार और काम के बीच संतुलन बनाना जरूरी है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

नोट-जानें किस राशि वाले का कैसा बीतेगा दिन में आपने राशिफल पढ़ा। दिशा शूल में यदि उसी दिशा में जाना हो तो जौ खाकर यात्रा करें। इससे दोष में कमी आएगी।

यह भी पढ़ें- संक्षिप्त हवन विधि से बिना पंडित के खुद करें हवन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here