कर्क वाले उत्साह महसूस करेंगे, जानें किसका कैसा रहेगा दिन

101
22 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
22 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

26 october’s rashifal and panchang : कर्क वाले उत्साह महसूस करेंगे। तुला राशि वाली को समस्या खत्म होगी। मैं बता रहा हूं 26 अक्टूबर का राशिफल। साथ में दो दिन का पंचांग है। सूर्योदय व सूर्यास्त का समय है। शुभ-अशुभ मुहूर्त की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा के यात्रा ठीक नहीं होगी। यह भी जानें कि उस दिशा में जाना जरूरी हो तो क्या करें।

सोमवार का पंचांग

26 अक्टूबर। विक्रम संवत्- 2077। शक संवत्- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- अश्विन। पक्ष- शुक्ल। तिथि- दशमी सुबह के 09.00 बजे तक। नक्षत्र- शतभिषा 27 अक्टूबर तड़के तक। योग- वृद्धि रात 12.40 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। सूर्योदय- प्रातः 06.30 बजे। सूर्यास्त- सायं 17:40 बजे। राहुकाल- सुबह के 07.53 से 09.17 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.42 से 12.27 बजे तक।

मंगलवार का पंचांग

27 अक्टूबर। विक्रम संवत्- 2077। शक संवत्- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- अश्विन। पक्ष- शुक्ल। तिथि- एकादशी सुबह के 10.46 बजे तक। नक्षत्र- शतभिषा सुबह 06.37 बजे तक। योग- ध्रुव रात 01.08 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। सूर्योदय- प्रातः 06.30 बजे। सूर्यास्त- सायं 17:40 बजे। राहुकाल- दिन के 02.52 से 04.16 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.42 से 12.27 बजे तक।

26अक्टूबर का राशिफल

मेष

कारोबारी के लिए अहम दिन है। बड़ा निर्णय लेते समय अच्छी तरह विचार कर लें। अपने विचार में सकारात्मकता बनाए रखें। कार्य क्षेत्र में कई मामलों में आपके निर्णय अहम होंगे। ये निर्णय आपको आगे बढ़ने में मदद करेंगे।

वृष

आर्थिक मामलों में भाग्य पूरा साथ देगा। कारोबारी अपने व्यवसाय का विस्तार कर सकते हैं। कार्य के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। वह यात्रा फायदेमंद होगी। किसी खास के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। भावनाओं को अभी नियंत्रण में रखना सही होगा।

मिथुन

दिन ठीक-ठाक रहेगा। लंबे समय से बीमार नजदीकी के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। कार्यक्षेत्र में अपने काम पर ध्यान दें। परिवार का सहयोग थोड़ा कम मिलेगा। इस कारण निराश हो सकते हैं। छात्रों के लिए समय अच्छा है।

कर्क

आज आप अपने में उत्साह महसूस करेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। कार्य क्षेत्र में लोग आपके व्यवहार से प्रेरित होंगे। संतान को लेकर चल रही परेशानी समाप्त हो सकती है। सावधान रहें। लोग आपकी उदारता का फायदा उठा सकते हैं।

सिंह

जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। आपका समय अच्छा बीतेगा। कारोबारियों के लिए अच्छा समय है। कारोबार में सफलता मिलेगी। खर्च के योग हैं। घर के लोगों की आपसे अपेक्षा बढ़ेगी। कार्य क्षेत्र में अधिकारियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

कन्या

कार्यक्षेत्र में आपको खुद को साबित करने के अवसर मिलेंगे। इसमें आप सफल होंगे। परिवार के साथ अपने मन की बातें खुलकर साझा करें। माता-पिता से बात करके आप अच्छा महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। खर्च बढ़ सकता है। उस पर ध्यान रखें।

तुला

लंबे समय से चली आ रही समस्याएं खत्म होंगी। कारोबारियों की सोची हुई योजनाएं पूरी होंगी। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। उससे आप उत्साहित महसूस करेंगे। पैसों के लेनदेन से परहेज करें। सामाजिक संबंध मजबूत होंगे।

वृश्चिक

नए लोगों से मिलने का मौका मिल सकता है। वे भविष्य में आपके लिए फायदेमंद होंगे। कारोबारी नई ऊर्जा महसूस करेंगे। हालांकि कुछ चुनौतियां भी सामने आ सकती हैं। दिन अच्छा रहेगा। विरोधियों से सावधान रहें। थोड़ी आर्थिक समस्या पैदा हो सकती है।

धनु

दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। पारिवारिक खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। नकारात्मक विचारों से दूरी बनाकर रखें। अन्यथा भावनात्मक रूप से परेशान हो सकते हैं। जीवनसाथी से कोई भी वादा करने से बचें। छात्रों को अधिक मेहनत करने की जरूरत है।

मकर

लंबे समय से जिस पर विचार कर रहे थे उसके बारे में फैसला लेने में सफल होंगे। घर में धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है। राजनीति में सक्रिय लोगों का कद बढ़ेगा। परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा।

कुंभ

परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में समझदारी से काम करें। अन्यथा विरोधी हावी होने की कोशिश करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को लाभ हो सकता है।

मीन

कारोबारी अपना सामाजिक दायरा बढ़ाएं। भविष्य में इसका लाभ मिलेगा। अचानक कहीं से धन लाभ हो सकता है। मित्रों के साथ मौज-मस्ती का कार्यक्रम बनेगा। दूर कहीं यात्रा पर जा सकते हैं। किसी भी विपरीत स्थिति में धैर्य से निर्णय लें।

नोट- कर्क वाले उत्साह महसूस करेंगे हेडिंग से आपने राशिफल पढ़ लिया है। अब बात दिशा शूल की। पूर्व या दक्षिण-पूर्व की ओर यात्रा जरूरी हो तो दर्पण देखकर करें। दोष कम लगेगा।

यह भी पढ़ें : अशुभ ग्रहों को ऐसे बनाएँ शुभ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here