मिथुन के लिए अनुकूल व मीन के लिए चुनौती का समय

141
18 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

27 october’s rashifal and panchang : मिथुन के लिए अनुकूल समय रहेगा। मीन राशि वालों के लिए चुनौती का समय है। मैं जानकारी दे रहा हूं 26 अक्टूबर के राशिफल की। दो दिन का पंचांग भी देखें। इसमें सूर्योदय व सूर्यास्त का समय है। शुभ-अशुभ मुहूर्त है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा में यात्रा ठीक नहीं होगी। जानें कि दिशा शूल में यात्रा जरूरी हो तो क्या करें।

मंगलवार का पंचांग

27 अक्टूबर। विक्रम संवत्- 2077। शक संवत्- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- अश्विन। पक्ष- शुक्ल। तिथि- एकादशी सुबह के 09.00 बजे तक। नक्षत्र- शतभिषा सुबह 06.37 बजे तक। योग- ध्रुव रात 01.08 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। सूर्योदय- प्रातः 06.30 बजे। सूर्यास्त- सायं 17:40 बजे। राहुकाल- दिन के 02.52 से 04.16 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.42 से 12.27 बजे तक।

बुधवार का पंचांग

28 अक्टूबर। विक्रम संवत्- 2077। शक संवत्- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- अश्विन। पक्ष- शुक्ल। तिथि- द्वादशी दिन के 12.54 बजे तक। नक्षत्र- पूर्व भाद्रपद सुबह के 09.11 बजे तक। योग- व्याघात रात 01.50 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। सूर्योदय- प्रातः 06.30 बजे। सूर्यास्त- सायं 17:39 बजे। राहुकाल- दिन के 12.05 से 01.28 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- नहीं है।

27 अक्टूबर का राशिफल

मेष

किसी से ज्यादा अपेक्षा ना रखें। अन्यथा निराशा हाथ लगेगी। खुद पर भरोसा रखें और खूब काम करें। आपको निश्चय ही सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा बना रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बन रहा है।

वृष

आज आपका दिन मिश्रित रहेगा। आर्थिक रूप से दिन ठीक रहेगा। आय के नए द्वार खुल सकते हैं। निवेश के लिए उपयुक्त समय है। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। अन्यथा परेशानी में फंस सकते हैं।

मिथुन

मिथुन के लिए अनुकूल समय रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। सहयोगियों का साथ मिलेगा। अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। यात्रा का योग बन रहा है। उससे भविष्य में फायदा हो सकता है।

कर्क

कारोबार बढ़ाने के लिए अच्छा समय है। राजनीतिक रूप से प्रभाव बढ़ेगा परिवार में किसी को स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। जीवनसाथी के लिए समय निकालें। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं। इससे प्रसन्नता मिलेगी।

सिंह

सामाजिक रिश्ते मजबूत होंगे। इसका सकारात्मक असर आपकी स्थिति पर पड़ेगा। संतान पक्ष से थोड़ी चिंता रह सकती है। पुराने मित्र से काफी समय बाद मुलाकात संभव है। नई योजना को गति देने का समय आ गया है।

कन्या

विद्यार्थियों के लिए अनुकूल समय है। थोड़ी मेहनत से सफलता पा सकते हैं। रोजी-रोजगार के क्षेत्र में थोड़ी चुनौती रहेगी। धैर्य व संयम से स्थिति का सामना करें। पुराना विवाद फिर उभर सकता है। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें।

तुला

आर्थिक रूप से कठिन समय है। नए निवेश से बचें। आय की तुलना में खर्च बढ़ सकता है। उस पर नियंत्रण रखें। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। वाहन चलाने में सावधानी बरतें।

वृश्चिक

आपकी मेहनत ही आपके काम आएगी। कार्यक्षेत्र में भी प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी। विरोधी हावी होने की कोशिश करेंगे। लंबी यात्रा की योजना बन सकती है। यात्रा का कोई खास फायदा नहीं मिलेगा। पुराने दोस्तों का साथ मिलेगा।

धनु

कोई बुरा समाचार सुनने को मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर होंगे। अच्छा समय बिताएंगे। कारोबारियों को थोड़ी परेशानी हो सकती है। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। दुर्घटना का खतरा है। संतों के साथ से थोड़ी शांति मिलेगी।

मकर

सकारात्मक परिवर्तन का योग बन रहा है। यदि बदलाव का अवसर मिले तो चूकें नहीं। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। नए वाहन या मकान खरीद सकते हैं। विरोधियों का प्रभाव कम होगा। आपका व्यक्तित्व मजबूत बनकर उभरेगा।

कुंभ

पिता या वरिष्ठ का पूर्ण सहयोग मिलेगा। पुरानी योजना को लागू करने का समय आ गया है। न्यायिक विवाद खत्म हो सकता है। खान-पान का ध्यान रखें। स्वास्थ्य संबंधी थोड़ी परेशानी हो सकती है। सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं।

मीन

मीन राशि वालों के लिए चुनौती का समय है। जीवनसाथी के साथ विचारों का टकराव हो सकता है। संतान पक्ष से भी परेशानी वाली सूचना मिल सकती है। पूरा दिन व्यस्तता में बीतेगा। थकावट हावी होगी। अंततः आप सबसे पार पा लेंगे।

नोट-मंगलवार को उत्तर व उत्तर पश्चिम की यात्रा से परहेज करें। यदि अपरिहार्य हो तो गुड़ खाकर जाएं। इससे दिशा शूल के दोष में कमी आएगी।

यह भी पढ़ें – महामृत्युंजय मंत्र से मिलती है सभी कष्टों से मुक्ति

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here