मेष राशि वाले तनाव से बचें, जाने कैसा रहेगा आपका दिन

103
16 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
16 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 28 october : मेष राशि वाले तनाव से बचें। वृश्चिक वाले के व्यवहार में उदारता रहेगी। मैं बात कर रहा हूं 28 अक्टूबर के राशिफल की। साथ में दो दिन का पंचांग देखें। सूर्योदय व सूर्यास्त का समय भी है। शुभ-अशुभ मुहूर्त है। दिशा शूल देखें कि किस दिशा में यात्रा से करें परहेज। पढ़ें जाना जरूरी हो तो दोष में कमी के लिए क्या करें।

बुधवार का पंचांग

28 अक्टूबर। विक्रम संवत्- 2077। शक संवत्- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- अश्विन। पक्ष- शुक्ल। तिथि- द्वादशी दिन के 12.54 बजे तक। नक्षत्र- पूर्व भाद्रपद सुबह के 09.11 बजे तक। योग- व्याघात रात 01.50 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। सूर्योदय- प्रातः 06.30 बजे। सूर्यास्त- सायं 17:39 बजे। राहुकाल- दिन के 12.05 से 01.28 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- नहीं है।

बृहस्पतिवार का पंचांग

29 अक्टूबर। विक्रम संवत्- 2077। शक संवत्- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- अश्विन। पक्ष- शुक्ल। तिथि- त्रियोदशी दिन के 03.15 बजे तक। नक्षत्र- उत्तर भाद्रपद दिन के 12.00 बजे तक। योग- हर्षण देर रात 02.39 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नये (दक्षिण-पूर्व) दिशा। सूर्योदय- प्रातः 06.31 बजे। सूर्यास्त- सायं 17:38 बजे। राहुकाल- दिन के 01.28 से 02.51 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.42 से 12.27 बजे तक।

28 अक्टूबर का राशिफल

मेष

मेष राशि वाले तनाव से बचें। सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। अपनी बात को स्पष्ट तरीके से दूसरों के सामने रखें। आर्थिक रूप से दिन ठीक नहीं है। इसलिए निवेश से परहेज करें। दोस्तों के साथ बाहर जाने का मौका मिल सकता है। घरवालों के साथ समय बताएं।

वृष

स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अचानक कहीं से धन लाभ हो सकता है। आज आप पूरे दिन प्रसन्न रहेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। लंबे समय से टल रहा कार्य निपटने का योग है। फैसले से पहले घर के बड़े-बुजुर्गों की सलाह अवश्य लें।

मिथुन

अपने गुस्से पर काबू रखें। अन्यथा नजदीकी रिश्तों में कड़वाहट हो सकती है। निवेश कर सकते हैं। वह फायदेमंद होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। घर के किसी बुजुर्ग या बच्चे का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

कर्क

दिन अच्छा बीतेगा। कारोबारी बचत करें मुनाफा हो सकता है। इसके साथ ही साथ खर्च भी बढ़ने का योग है। पारिवारिक परेशानियों का हल निकल आएगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है। घूमने-फिरने का कार्यक्रम आखिरी समय पर टल सकता है।

सिंह

जीवनसाथी के साथ संबंधों में तनाव हो सकता है। बड़ा काम करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। लेन-देन में सावधानी बरतें। बच्चों के साथ अच्छा समय बीतेगा। उससे आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। कुछ चीजें मन-मुताबिक नहीं होंगी, उससे परेशान ना हों।

कन्या

मेष राशि वाले तनाव से बचें तो आप स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अन्यथा मुश्किल में पड़ सकते हैं। निवेश करने से बचें। परिवार में वाद-विवाद करने से तनाव का माहौल हो सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी भी तरह के निर्णय लेने से पहले सोच समझ लें।

तुला

आज विरोधी सक्रिय रह सकते हैं। सावधान रहें।  नकारात्मकता हावी हो सकती है। उससे बचें, अन्यथा नुकसान होगा। धन प्राप्ति का योग है। अपनी बात को जीवनसाथी पर थोपने से बचें। उनकी भावनाओं की भी इज्जत करें। कार्यक्षेत्र में अच्छी स्थिति रहेगी।

वृश्चिक

आपके व्यवहार में उदारता रहेगी। किसी भी तरह की योजना पर धन व्यर्थ ना करें। आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। उसका सकारात्मक परिणाम आपके काम में भी दिखेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा हालांकि मतभेद भी हो सकता है।

धनु

अपना काम करवाने के लिए दूसरे पर दबाव न डालें। उनकी इच्छाओं को ध्यान से सुनें। जल्दबाजी में किसी भी तरह के फैसले लेने से बचें। अन्यथा नुकसान हो सकता है। दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएं। यात्रा का योग बन सकता है। यात्रा का फायदा मिलेगा।

मकर

किसी भी तरह की नकारात्मकता से दूर रहें। वह आपके लिए नुकसानदेह हो सकती है। विशेषज्ञ की सलाह के बिना निवेश से बचें। अनुभवी लोगों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से काम करें। कारोबारी मानसिक तनाव में रह सकते हैं।

कुंभ

परिवार के साथ समय बिताएं। हर तरह का तनाव दूर हो जाएगा। जीवनसाथी से अपनी भावनाओं को छुपाए नहीं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। विरोधी हावी होने का प्रयास करेंगे परंतु नाकाम रहेंगे। कोई पुराना करीबी लंबे समय बाद अचानक मिल सकता है।

मीन

मीन भावनात्मक रूप से कमजोर न हों। लोग आपका फायदा उठा सकते हैं। पुराने निवेश से फायदा होने का योग है। परिवार में छोटा-मोटा कोई तनाव हो सकता है। घर-परिवार में कोई भी निर्णय समझदारी से लें। कार्यक्षेत्र में आई समस्या को ठंडे दिमाग से सुलझाएं।

नोट- ‘मेष राशि वाले तनाव से बचें में आपने राशिफल पढ़ा’। पंचांग में दिशा शूल की जानकारी देखी। उस दिशा में यात्रा जरूरी हो तो धनिया या तिल खाकर करें। दोष में कमी आएगी।

यह भी पढ़ें- कौन राक्षस राम पर पड़ा भारी, माता सीता ने वध किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here