वृष और वृश्चिक की मौज, पढ़ें 27 नवंबर का राशिफल

88
16 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
16 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

27 november’s rashifal and panchang : वृष और वृश्चिक की मौज रहेगी। पढ़े 27 नवंबर का राशिफल। इसमें देखें किस राशि वाले का कैसे बीतेगा दिन। इसमें दो दिन का पंचांग है। सूर्योदय और सूर्यास्त का समय है। नक्षत्र के साथ योग की जानकारी है। दिशा शूल है। इसमें देखें कि किस दिशा में यात्रा ठीक नहीं। जाना ही हो तो बचाव के उपाय भी देखें।

शुक्रवार का पंचांग

27 नवंबर। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- कार्तिक। पक्ष- शुक्ल। तिथि- द्वादशी रात 07.46 बजे तक। नक्षत्र- अश्विनी रात के 12.53 बजे तक। योग- व्यतिपात सुबह 08.30 बजे तक। उसके बाद वरिघा। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.53 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.24 बजे। राहुकाल- दिन के 10.50 से 12.09 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.48 से 12.30 बजे तक। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शनिवार का पंचांग

28 नवंबर। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- कार्तिक। पक्ष- शुक्ल। तिथि- त्रयोदशी दिन के 10.21 बजे तक। नक्षत्र- भरणी अगले दिन तड़के 03.19 बजे तक। योग- वरिघा सुबह 09.23 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.54 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.24 बजे। राहुकाल- सुबह के 09.32 से 10.50 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.48 से 12.30 बजे तक। (नई दिल्ली के समयानुसार)

27 नवंबर का राशिफल

वृष और वृश्चिक की मौज रहेगी। पढ़े 27 नवंबर का राशिफल। इसमें है हर राशि वाले की पूरी जानकारी। पढ़ें किस राशि वाले का कैसा बीतेगा दिन।

मेष

दिन मिश्रित फल देने वाला है। रोजगार के क्षेत्र में प्रगति का योग है। हालांकि व्यस्तता बहुत रहेगी। चूंकि अच्छा परिणाम मिलेगा, इससे मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक रूप से दिन ठीक नहीं है। निवेश और लेन-देन से परहेज करें। अन्यथा नुकसान हो सकता है।

वृष

वृष और वृश्चिक की मौज रहेगी। भाग्य आपके साथ है। आप जो भी फैसले करेंगे, अच्छा परिणाम निकलेगा। आर्थिक रूप से अनुकूल समय है। पुराने मित्रों से लंबे समय के बाद मुलाकात होगी। उनके साथ अच्छा समय बिता सकेंगे।

मिथुन

परिवार और कार्यक्षेत्र में संतुलन बनाकर चलें। आपकी मेहनत और सूझबूझ से भाग्य का निर्धारण होगा। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगी। आपके प्रदर्शन से अधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे। लेन-देन में सावधानी बरतें। इसमें धोखा होने का खतरा है।

कर्क

परिवार की उपेक्षा नहीं करें। जीवनसाथी और संतान को आपकी जरूरत है। उन्हें उचित समय दें। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगी। वरिष्ठ को आपसे उम्मीद रहेगी। उसी में से घर के लिए भी समय निकालें। आय में बढ़ोतरी हो सकती है। इसके साथ ही खर्च भी बढ़ेगा।

सिंह

कार्यक्षेत्र में विरोधी साजिश कर सकते हैं। उनसे सावधान रहें। वाणी पर पूरा नियंत्रण रखें। अन्यथा आपकी बात से अर्थ का अनर्थ निकाला जा सकता है। धैर्य से स्थिति का सामना करें। अंततः जीत आपकी होगी। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बन रहा है।

कन्या

आर्थिक रूप से दिन अनुकूल है। काफी समय से फंसा धन मिल सकता है। निवेश के लिए अच्छा समय है। विशेषज्ञ की सलाह लेकर निवेश करें। भविष्य में लाभ मिलेगा। घर में धार्मिक कार्य का योग बन रहा है। उसमें शामिल होने से मन प्रसन्न रहेगा।

तुला

तनाव को खुद पर हावी नहीं होने दें। स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें। अन्यथा थोड़ी परेशानी हो सकती है। संतान पक्ष से सकारात्मक समाचार मिल सकता है। राजनीति करने वाले को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। उनका कद बढ़ने का योग है।

वृश्चिक

वृष और वृश्चिक की मौज रहेगी। व्यापारियों को अच्छा फायदा मिल सकता है। नौकरीपेशा की कार्यस्थल पर स्थिति मजबूत होगी। मित्रों और पारिवारीजन के साथ पार्टी में शामिल हो सकते हैं। खान-पान में सतर्कता बरतें। अन्यता पेट संबंधी परेशानी हो सकती है।

धनु

लंबित योजनाओं पर आगे बढ़ने का उपयुक्त समय है। यदि कार्यक्षेत्र में बदलाव के बारे में सोच रहे हैं तो आगे बढ़ें। अभी सफलता मिलने का योग है। नए वाहन खरीदने की दिशा में प्रगति हो सकती है। जीवनसाथी के साथ क्वालिटी समय बिता सकेंगे।

मकर

कानूनी मामलों में आज आपका पक्ष मजबूत रहेगा। पुराना विवाद सुलझने की संभावना है। रिश्तेदारों से हुए तनाव में कमी आएगी। थोड़ी पहल करें तो संबंध मधुर हो सकते हैं। संतान या छोटे भाई-बहन से थोड़ी चिंता हो सकती है। उनसे बात कर समस्या का हल करें।

कुंभ

धार्मिक गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं। इससे आपकी छवि सुधरेगी। इसके साथ ही मानसिक प्रसन्नता भी मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपका कद बढ़ेगा। विरोधी भी आपका लोहा मानेंगे। विद्यार्थियों और बेरोजगारों के लिए अच्छा समय आ रहा है। सुखद सूचना मिल सकती है।

मीन

आपका दिन तनाव में बीतेगा। अनावश्यक विवाद में फंस सकते हैं। यात्रा की कोई योजना है तो उसमें सावधान रहें। परेशानी हो सकती है। यदि स्थगित कर सकते हैं तो कर दें। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है। बेहतर होगा कि शांति से उससे बच कर निकल जाएं।

नोट- वृष और वृश्चिक की मौज में आपने 27 नवंबर का रशिफल पढ़ा। इसे जन्म समय के आधार पर बनाया गया है। यह नाम और जन्म माह पर आधारित राशि वालों के लिए भी उपयोगी है। दिशा शूल में आपने पढ़ा कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं। जरूरी हो तो जौ खाकर यात्रा करें।

यह भी पढ़ें- सरल और संक्षिप्त पूजनविधि : बिना पंडित के खुद करें पूजा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here