पढ़ें 28 नवंबर का राशिफल, जाने किसका कैसा रहेगा भाग्य

118
7 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें
7 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें

28 november’s rashifal and panchang : पढ़ें 28 नवंबर का राशिफल। जानें किस राशि वाले का कैसा रहेगा भाग्य। दो दिन का पंचांग भी देखें। इसमें सूर्योदय और सूर्यास्त का समय है। नक्षत्र और योग की जानकारी है। दिशा शूल भी है। इसमें जानें कि किस दिशा में यात्रा उपयुक्त नहीं है। जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय भी देखें।

शनिवार का पंचांग

28 नवंबर। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- कार्तिक। पक्ष- शुक्ल। तिथि- त्रयोदशी दिन के 10.21 बजे तक। नक्षत्र- भरणी अगले दिन तड़के 06.04 बजे तक। योग- परिघा सुबह 10.10 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.54 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.24 बजे। राहुकाल- सुबह के 09.32 से 10.50 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.48 से 12.30 बजे तक। (नई दिल्ली के समयानुसार)

रविवार का पंचांग

29 नवंबर। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- कार्तिक। पक्ष- शुक्ल। तिथि- चतुर्दशी दिन के 12.47 बजे तक। नक्षत्र- कृतिका सुबह के 06.04 बजे तक। योग- वरिघा सुबह 09.23 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.55 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.24 बजे। राहुकाल- शाम के 04.05 से 05.24 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.49 से 12.30 बजे तक। (नई दिल्ली के समयानुसार)

28 नवंबर का राशिफल

पढ़ें 28 नवंबर का राशिफल। जानें किस राशि वाले का कैसा रहेगा भाग्य। किसकी रहेगी मौज और कौन करेगा संघर्ष।

मेष

कार्यक्षेत्र में छोटा-मोटा नुकसान उठाना पड़ सकता है। सतर्कता से इसमें और कमी ला सकते हैं। भाग्य का पूरा साथ नहीं मिल पाएगा। हालांकि मेहनत का थोड़ा कम लेकिन फल मिलेगा। धर्म-अध्यात्म के काम में मन लगेगा जिससे मानसिक शांति महसूस होगी।

यह भी पढ़ें- बिसरख में नहीं होता रावण दहन, रामलीला भी नहीं होती

वृष

घर की जिम्मेदारियों को निभाने में आप पूरी तरह से सफल रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग का पढ़ाई में मन लगेगा। आपकी मेहनत के अनुसार आपको परिणाम मिलेंगे। कारोबारी ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। थोड़े बहुत चिड़चिड़े हो सकते हैं।

मिथुन

छात्रों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। कारोबारियों को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। कार्य से संबंधित शुभ समाचार भी प्राप्त हो सकता है। जीवन में चल रही गंभीर समस्या को सुलझाने में आप सफल रहेंगे। स्थिति पर अच्छी तरह विचार करने के बाद ही निर्णय लें।

कर्क

परिवार में किसी छोटे की तबीयत खराब हो सकती है। सतर्क रहने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में आपका दिन बहुत अच्छा बीतेगा। सहयोगियों का रवैया आपके प्रति बहुत सकारात्मक रहेगा। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है।

सिंह

अधिक धन खर्च हो सकता है। हालांकि उससे जो खरीदारी करेंगे, आप संतुष्ट रहेंगे। सारे काम निपट जाएंगे, परंतु धीमी गति से काम होगा। कार्य करते समय सभी बारीकियों पर ध्यान दें। अन्यथा कोई चूक हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। चोट लगने का खतरा है।

कन्या

28 नवंबर का राशिफल कन्या वाले के लिए मिला-जुला है। कार्यक्षेत्र में कोई जरूरी काम पूरा करने में आप थोड़ी बहुत रुकावट महसूस कर सकते हैं। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कोई भी निर्णय सोच-समझकर कर लें।

तुला

परिवार के साथ-साथ अपनी जरूरतों का भी ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। इससे मन खिन्न रहेगा। कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले किसी करीबी की सलाह अवश्य लें। जीवनसाथी से अपनी समस्याओं के बारे में चर्चा करे हल मिलेगा।

वृश्चिक

दिन मिश्रित फल लेकर आया है। जिस पर लंबे समय से काम कर रहे हैं, उसमें अभी पूरी सफलता नहीं मिलेगी। मेहनत की तुलना में कम परिणाम मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय लोगों के लिए अच्छा समय है। खर्च अधिक होने का योग है। इस वजह से परेशान होंगे।

धनु

स्वभाव में चिड़चिड़ापन बना रह सकता है। कार्यक्षेत्र में कई विपरीत घटनाएं घट सकती हैं सतर्क रहें। जो भी काम करेंगे उसमें पूरी सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के लिए समय निकालें। कारोबारियों को कई अहम जानकारी मिल सकती है।

मकर

दिन थोड़ा दिक्कतों से भरा रह सकता है। घर परिवार के किसी सदस्य को शारीरिक दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में सहयोगी आपसे मदद की अपेक्षा करेंगे व आप हर अपेक्षा पर खरे उतरेंगे। कारोबारियों के लिए समय अच्छा है।

कुंभ

आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। इसके बाद भी मन में नकारात्मक विचार भी हावी हो सकता है। कारोबारियों के लिए दिन अच्छा है। जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें। अन्यथा बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है। विद्यार्थी वर्ग द्वारा किए जा रहे प्रयास सफल होंगे।

मीन

माता-पिता का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में गलत संगत में पढ़ने से बचें। कारोबारी विवाद की किसी भी तरह की स्थिति को टालने का प्रयास करें। अन्यथा नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी का किसी बात पर मन खिन्न रह सकता है। उनसे बात कर समस्या सुलझाएं।

नोट-28 नवंबर का राशिफल आपने देखा। इसे जन्म समय के आधार पर बनाया है। नाम व जन्म माह पर आधारित राशि वालों के लिए भी उपयोगी है। आपने जाना कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं। जरूरी हो तो अदरक या उड़द खाकर यात्रा करें।

यह भी पढ़ें- ब्रह्मा की रक्षा योगमाया ने की थी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here