सिंह राशि वाले के विरोधी परास्त होंगे, कुंभ का दिन अच्छा

145
10 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
10 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

29 november’s rashifal and panchang : सिंह राशि वाले के विरोधी परास्त होंगे। कुंभ राशि वाले का दिन अच्छा रहेगा। मैं बात कर रहा हूं 29 नवंबर के राशिफल की। साथ में दो दिन का पंचांग भी देखें। साथ में सूर्योदय और सूर्यास्त का समय है। नक्षत्र और योग की जानकारी है। दिशा शूल भी है। इसमें जानें कि किस दिशा में यात्रा उपयुक्त नहीं है। जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय भी देखें।

रविवार का पंचांग

29 नवंबर। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- कार्तिक। पक्ष- शुक्ल। तिथि- चतुर्दशी दिन के 12.47 बजे तक। नक्षत्र- कृतिका सुबह के 06.04 बजे तक। योग- वरिघा सुबह 09.23 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.55 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.24 बजे। राहुकाल- शाम के 04.05 से 05.24 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.49 से 12.30 बजे तक। (नई दिल्ली के समयानुसार)

सोमवार का पंचांग

30 नवंबर। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- कार्तिक। पक्ष- शुक्ल। तिथि- पूर्णिमा दिन के 02.59 बजे तक। नक्षत्र- रोहिणी पूरा दिन व पूरी रात। योग- शिव सुबह 10.47 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नैय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.56 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.24 बजे। राहुकाल- सुबह के 08.14 से 09.33 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.49 से 12.31 बजे तक। (नई दिल्ली के समयानुसार)

29 नवंबर का राशिफल

सिंह राशि वाले के विरोधी परास्त होंगे। कुंभ राशि वाले का दिन अच्छा रहेगा। पढ़ें 29 नवंबर का राशिफल। इसमें सभी राशि वाले का राशिफल है। जानें किसे निवेश करना चाहिए। यह भी समझें कि किस राशि वाले संयम से रहना चाहिए।

मेष

दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको नए अवसर मिलेंगे। उसमें आप खुद को साबित कर पाएंगे। नौकरी बदलने के इच्छुक लोगों के लिए समय ठीक है। भरपूर प्रयास जारी रखें। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय ठीक-ठाक है। कारोबारियों को अच्छा लाभ हो सकता है।

वृष

दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। धन प्राप्ति के योग है। कार्यक्षेत्र में विरोधी आप पर हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। व्यापारी अपने कार्य के प्रति सजग रहें। कोई बड़ा निर्णय सावधानीपूर्वक लें। यात्रा का योग है। उसमें दुर्घटना भी हो सकती है। सतर्कता बरतें।

मिथुन

कारोबारियों के लिए समय बहुत अच्छा है। इसके साथ ही कामकाज का दबाव भी बढ़ जाएगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय थोड़ा कठिन होने वाला है। धैर्य के साथ कार्य करें। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अधिकारियों का भी सहयोग प्राप्त होगा।

कर्क

दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। साथ ही विरोधी आपका काम बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। अपनी गोपनीय बात कार्यक्षेत्र में किसी से भी साझा करने से बचें। कारोबारी अपना पूरा ध्यान अपने काम पर लगाएं। थोड़ा-बहुत नुकसान हो सकता है।

सिंह

सिंह राशि वाले के विरोधी परास्त होंगे। विद्यार्थियों का संघर्ष समाप्त हो सकता है। उनके लिए दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में विरोधी आपके समक्ष घुटने टेकेंगे। कोर्ट-कचहरी में चल रहा पुराना मुकदमा खत्म हो सकता है। आपके पक्ष में होगा। खर्च बढ़ने का योग है।

कन्या

आज का दिन अच्छा है। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी साथ ही पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। कारोबारियों के लिए समय अच्छा है। घर या वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। अन्यथा अपने भी विरोधी बन जाएंगे।

तुला

दिन थोड़ा धीमा रहेगा। लंबा इंतजार करने के बाद ही सफलता मिलेगी। दूर-दराज की जगह की यात्रा का योग बन रहा हैं। यात्रा आपके लिए अच्छी होगी। कारोबारियों को अपने काम को विस्तार देने का मौका मिलेगा। जमीन-जायदाद से संबंधित उलझनें खत्म होंगी।

वृश्चिक

धैर्य के साथ मेहनत करते जाएं। आपको सफलता अवश्य मिलेगी। अभी पैसों की कमी महसूस कर सकते हैं। धन प्राप्ति के भी योग हैं। संभव है कि रुका हुआ धन प्राप्त हो जाए। परिवार में कोई विवाद हो सकता है। किसी भी तरह के गलत निर्णय लेने से बचें।

धनु

कार्यक्षेत्र में हुए पिछले विवाद को भुलाकर आगे बढ़ें। राजनीति में सक्रिय लोगों के लिए अच्छा समय है कामयाबी मिल सकती है। नौकरी बदलने के इच्छुक लोगों को नए अवसर मिलेंगे। संतान की तबीयत खराब हो सकती है जिससे आप की चिंताएं बढ़ जाएंगी।

मकर

दिन मिला-जुला रहेगा। आय से अधिक खर्च हो सकता है। किसी दूर स्थान की यात्रा का योग है। अच्छी जगह से नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। सोच-समझकर निर्णय लें। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। व्यापारियों को अपेक्षाकृत लाभ हो सकता है।

कुंभ

कुंभ राशि वाले का दिन अच्छा रहेगा। उन्हें कार्य में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र के विस्तार के लिए अनुकूल समय है। नौकरीपेशा लोग बदलाव भी कर सकते हैं। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों के लिए भी दिन ठीक है। अधिक भागदौड़ से मन थोड़ा खिन्न हो सकता है।

मीन

मानसिक अशांति महसूस कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भागदौड़ अधिक रहेगी। आज आपको मेहनत के अनुरूप ही सफलता मिलेगी। कोई भी नया काम हाथ में लेने से पहले पुराने सभी काम निपटा लें अन्यथा कार्य का दबाव बहुत अधिक हो जाएगा।

नोट- सिंह राशि वाले के विरोधी परास्त में आपने हर राशि वाले के बारे में जाना। इसे जन्म समय के आधार पर बनाया है। नाम व जन्म माह पर आधारित राशि वालों के लिए भी उपयोगी है। दिशा शूल की जानकारी ली। फिर भी उसी दिशा में जाना हो तो दलिया या घी खाकर यात्रा करें।

यह भी पढ़ें- महामृत्युंजय मंत्र से मिलती है सभी कष्टों से मुक्ति

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here