कर्क वाले के लिए उतार-चढ़ाव वाला दिन, देखें राशिफल

107
16 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
16 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

30 october’s rashifal and panchang : कर्क वाले के लिए उतार-चढ़ाव वाला दिन रहेगा। जानें कि अन्य राशि वाले का दिन कैसा रहेगा? 30 अक्टूबर के राशिफल में देखें सबका हाल। दो दिन के पंचांग में दिशा शूल देखें। सूर्योदय और सूर्यास्त का समय जानें। इसमें शुभ व अशुभ मुहूर्त की जानकारी है। यह भी देखें कि दिशा शूल में कैसे करें यात्रा?

शुक्रवार का पंचांग

30 अक्टूबर। विक्रम संवत्- 2077। शक संवत्- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- अश्विन। पक्ष- शुक्ल। तिथि- चतुर्दशी शाम के 05.45 बजे तक। उसके बाद पूर्णिमा। इस आधार पर कुछ लोग इसी दिन शरद पूर्णिमा मानकर कोजगरा व लक्ष्मी व्रत करेंगे। नक्षत्र- रेवती दिन के 02.57 बजे तक। योग- वज्र अगले दिन तड़के 03.33 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। सूर्योदय- प्रातः 06.32 बजे। सूर्यास्त- सायं 17:37 बजे। राहुकाल- दिन के 10.41 से 12.05 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.42 से 12.27 बजे तक।

शनिवार का पंचांग

31 अक्टूबर। विक्रम संवत्- 2077। शक संवत्- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- अश्विन। पक्ष- शुक्ल। तिथि- पूर्णिमा रात के 08.18 बजे तक। कुछ लोग इसी दिन शरद पूर्णिमा मानकर कोजगरा व लक्ष्मी व्रत करेंगे। नक्षत्र- अश्विनी शाम के 05.28 बजे तक। योग- सिद्धु अगले दिन तड़के 04.27 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। सूर्योदय- प्रातः 06.32 बजे। सूर्यास्त- सायं 17:36 बजे। राहुकाल- सुबह के 09.18 से 10.41 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.42 से 12.27 बजे तक।

30 अक्टूबर का राशिफल

मेष

दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलने का योग है। आय में वृद्धि होगी। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल होंगे। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। हर कार्य में परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।

वृष

दिन सामान्य रहेगा। मानसिक तनाव महसूस हो सकता है। आर्थिक रूप से आज का दिन अच्छा रहेगा। पुराना फंसा पैसा प्राप्त हो सकता है। जो भी कार्य करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मिथुन

दिन चुनौतीपूर्ण हो सकता है। आज आप कुछ चिंताओं से घिरे रह सकते हैं। खर्च में अचानक बढ़ोतरी होगी। इससे आर्थिक स्थिति थोड़ी डगमगा सकती है। गृहस्थ जीवन तनावपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत रहेगी।

कर्क

कर्क वाले के लिए उतार-चढ़ाव भरा दिन रहेगा। खर्च बढ़ जाएंगे। इसके साथ ही परेशानियां समाप्त हो जाएंगी। आय के नए मार्ग खुलेंगे।  वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं खत्म हो जाएंगी। कार्य के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है।

सिंह

दिन अच्छा रहेगा। कुछ कामों में रुकावट आ सकती है। अपनी मेहनत पर भरोसा रखें। आप किसी भी स्थिति को बदलने में सक्षम हैं। जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। जो भी कार्य करेंगे उसके अच्छे नतीजे देखने को मिलेंगे।

कन्या

दिन अच्छा रहेगा। आय के नए मार्ग खुलेंगे। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। दोस्तों के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा।

तुला

दिन सामान्य से कुछ बेहतर रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने में आप सफल रहेंगे। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सार्थक होंगे। जीवनसाथी के साथ संबंधों में तनाव रह सकता है। लंबी यात्रा पर जाने के लिए दिन अच्छा नहीं है।

वृश्चिक

दिन शानदार रहेगा। दोस्तों के साथ मिलकर मौज-मस्ती का कार्यक्रम बन सकता है। पुरानी यादें तरोताजा होंगी। परिवार में जमीन जायदाद को लेकर किसी के साथ विवाद हो सकता है। निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो फायदेमंद हो सकता है।

धनु

दिन सामान्य रहेगा। आय में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए दिन अच्छा नहीं है। पैसों की बचत होगी। खुद की मेहनत पर भरोसा रखें।

मकर

दिन संतुलित रहेगा। खर्चे नियंत्रण में रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल होंगे। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी।

कुंभ

दिन अच्छा रहेगा। दोपहर बाद खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। खर्च की वजह से चिंता रहेगी। जो भी कार्य करेंगे सफलता मिलेगी। अधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेगा। घर में किसी बड़ी चीज की खरीदारी हो सकती है।

मीन

दिन सामान्य फल देने वाला रहेगा। अपने काम पर ध्यान दें। आय में अचानक से वृद्धि हो सकती है। कहीं से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। परिवारिक मान-सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

नोट-कर्क वाले के लिए उतार-चढ़ाव वाला दिन में आपने राशिफल पढ़ा। पंचांग में दिशा शूल की जानकारी मिली। उस दिशा में यात्रा करनी हो तो जौ खाकर करें। दोष कम लगेगा।

यह भी पढ़ें- यह भी देखें- महालक्ष्मी व्रत : धन पाने का अवसर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here