राशिफल 2 मार्च : पदोन्नति, धन लाभ या यात्रा जानिए क्या कहती है आपकी राशि

184

             2 मार्च का पंचांग

शनिवार, शिशिर ऋतु, माघ मास, कृष्ण पक्ष। तिथि : एकादशी पूर्वाह्न 11:04 तक फिर द्वादशी। नक्षत्र : उत्तरा आषाढ़ पूरा दिन और पूरी रात। शुभ मुहूर्त (अभिजीत) : दोपहर 11:38 से 12:25 बजे तक। राहुकाल : सुबह 9:09 से 10:35 बजे तक।


             3 मार्च का पंचांग

रविवार, शिविर ऋतु, माघ मास कृष्ण पक्ष। तिथि : द्वादशी दिन के 1:45 बजे तक फिर त्रियोदशी। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दिन के 11:39 से 12:25 बजे तक। राहुकाल : शाम के 4:22 से 5:48 बजे तक।



          दैनिक राशिफल 

मेष- नौकरी पेशा लोगों को सामान्य परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कुछ महत्वपूर्ण विषय पर अधिकारियों से बातचीत हो सकती है। अधिकारी आपसे प्रभावित होंगे। दिन भाग दौड़ भरा रह सकता है जिससे मानसिक तनाव महसूस करेंगे। काम का दबाव ज्यादा बना रहेगा। विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें। सेहत सामान्य रहेगी।

वृष- धन लाभ हो सकता है। सोच समझ कर बोलें अन्यथा विवाद में पड़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। मित्रों व परिवार वालों के साथ अच्छा समय बीतेगा। विद्यार्थी वर्ग का ध्यान पढ़ाई में लगेगा। किसी भी स्थिति में धैर्य बनाकर रखें। कुछ चीजों पर सोचे हुए से अधिक खर्चा करना पड़ सकता है। खानपान में सतर्कता बरतें।

मिथुन- दिन सामान्य रहेगा। पुरानी बातों को सोचने के बजाय उन से सबक लीजिए। मित्रों के साथ आपसी रिश्ते ठीक हो सकते हैं। पुराने विवाद भी सुलझ सकते हैं। कारोबारियों को फायदा हो सकता है। किसी भी नकारात्मक चीज का खुद पर प्रभाव ना पड़ने दें फायदे में रहेंगे।

कर्क- किसी भी नई योजना को शुरू करने के लिए समय अच्छा है। महत्वपूर्ण लोगों के संपर्क में आएंगे जिससे आगे चल कर आप को फायदा होगा। कार्यक्षेत्र में लोग आपसे प्रभावित हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। किसी भी पुराने विवाद को फिर से ना उठाएं नुकसान आपको ही होगा। खानपान में सतर्कता बरतें

सिंह- काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में दिन थोड़ा तनाव वाला रहेगा। सहयोगियों के साथ किसी विषय पर मनमुटाव हो सकता है तथा काम का भी ज्यादा दबाव रह सकता है। जीवन साथी के साथ अनबन हो सकती है। अपनी कुछ बातें अपने तक ही सीमित रखें। वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें।

कन्या- आप ऊर्जावान रहेंगे। किसी भी चुनौती या कार्य को अच्छे से पूरा कर लेंगे बस खुद पर भरोसा रखें। परिवार में किसी की बात से आपको थोड़ी तकलीफ पहुंच सकती है। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग को कोई सफलता हाथ लग सकती है। कुछ महत्वपूर्ण निर्णय आपको लेने पड़ेंगे सोच समझ कर लें। सेहत ठीक रहेगी।

तुला- कार्य क्षेत्र में चल रही योजनाओं पर अच्छे से कार्य पूरा कर सकेंगे जिसके परिणाम भी सकारात्मक होंगे। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। आर्थिक लाभ का भी योग है। परिवार के साथ मौज मस्ती कर सकते हैं। कारोबारिक लाभ संभव है। सेहत का ध्यान रखें।

वृश्चिक- दिन अच्छा रहेगा। फंसे हुए पैसे की प्राप्ति हो सकती है साथ ही आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आसपास के लोग आपकी व्यवहार कुशलता से प्रभावित होंगे। कारोबारियों को फायदा हो सकता है। सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में आप अपनी पैंठ बना सकेंगे। सेहत सामान्य रहेगी।

धनु- हो सकता है कुछ योजनाएं आपके सोचे मुताबिक पूरी ना हों घबराएं नहीं धैर्य रखें धीरे-धीरे धीरे परिस्थितियां ठीक हो जाएंगी। कारोबारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। जीवन साथी के साथ अनबन होने के योग है अपनी बातें कहें तथा उनकी बातें भी सुनें। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है।

कुंभ- कारोबारी कुछ महत्वपूर्ण लोगों के संपर्क में आ सकते हैं जिससे आगे चलकर फायदा होने के योग हैं। मित्र आज आपसे आपकी सलाह ले सकते हैं। निवेश के लिए समय अच्छा है। परिवार में मनमुटाव हो सकता है पर उसको शांत करने में आप महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। विद्यार्थी वर्ग को कोई छोटी मोटी असफलता हाथ लग सकती है उससे घबराएं नहीं। सेहत का ध्यान रखें।

मकर- आज दिन अच्छा है। थोड़े से प्रयास से भी आप आसानी से सफलता पा लेंगे। कार्यक्षेत्र में अगर थोड़ा भी दबाव महसूस कर रहे हों तो घबराएं नहीं परिस्थितियां जल्दी आप के अनुरूप हो जाएंगी। धन लाभ हो सकता है। अधिकारी आपके कार्य से आज खुश रहेंगे। नौकरी पेशा लोगों की पदोन्नति के योग हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अच्छा है। खानपान में सतर्कता बरतें।

मीन- आज दिन अच्छा है स्थिति सामान्य रहेगी। कार्य क्षेत्र में आ रही चुनौतियों का आप अच्छे से सामना कर सकेंगे। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। व्यापारियों को कारोबार बढ़ाने के तरीके दिमाग में आ सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है। परिवार के साथ समय बिताएं। सेहत सामान्य रहेगी।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here