10 मार्च का पंचांग
रविवार, वसंत ऋतु, फाल्गुन मास शुक्लपक्ष पक्ष। तिथि : चतुर्थी पूरा दिन और 11 मार्च तड़के 4:06 बजे तक फिर पंचमी। नक्षत्र : अश्विनी रात 2:58 बजे तक फिर भरणी। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दिन के 12:08 से 12:55 बजे तक। राहुकाल : शाम के 4:55 से 6:22 बजे तक।
11 मार्च का पंचांग
सोमवार, वसंत ऋतु, फाल्गुन मास शुक्लपक्ष पक्ष। तिथि : पंचमी पूरा दिन और पूरी रात। नक्षत्र : भरणी पूरा दिन और रात 12 मार्च को तड़के 4:11 बजे तक फिर कृतिका। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दिन के 12:08 से 12:55 बजे तक। राहुकाल : सुबह के 8:08 से 9:36 बजे तक।
दैनिक राशिफल
मेष- आज का दिन अच्छा रहेगा। अपने मन में चल रही उथल-पुथल को किसी करीबी के साथ साझा करें अच्छा लगेगा। काम का दबाव रह सकता है तथा आप बेचैनी भी महसूस कर सकते हैं। जीवन साथी के साथ समय अच्छा गुजरेगा। पुराने कुछ विवाद को लेकर आप परेशान रहेंगे। सेहत सामान्य रहेगी।
वृष- कारोबारियों व नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार व मित्रों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। किसी खास मित्र के साथ सलाह मशवरा कर सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन सामान्य रहेगा लेकिन थोड़े परेशान रह सकते हैं। पैसों की लेनदेन से बचें। खानपान में सतर्कता बरतें।
मिथुन- पिता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। नौकरी पेशा में कारोबारियों को लाभ की योग हैं। पुरानी समस्याओं का हल निकालने में आप महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। जीवनसाथी से चल रही अनबन चल सुलझ सकती है। विद्यार्थी के लिए दिन सामान्य रहेगा। पुराने रोगों से मुक्ति मिल सकती है।
कर्क- आर्थिक स्थिति मजबूत होगी व रोजगार के नए अवसर भी सामने आएंगे। पारिवारिक मुद्दों पर माता का सहयोग मिल सकता है। कार्य क्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं जिन को पूरा करने में आप सक्षम है जिससे फायदा हो सकता है। जीवन साथी के साथ अच्छा समय गुजरेगा। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई पर ध्यान दें। सेहत सामान्य रहेगी।
सिंह- दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में विरोधी आप के मामले में दखलअंदाजी करने की कोशिश कर सकते हैं जिससे आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है। अधिकारी आपके कार्य से खुश रहेंगे। कारोबारियों को मुनाफा हो सकता है। परिवार में कुछ अहम मुद्दों पर फैसले लेने पड़ सकते हैं। सेहत के प्रति सावधानी रखें।
कन्या- आप थोड़ा मानसिक रूप से परेशान महसूस कर सकते हैं। दिन सामान्य रहेगा। अपने विचारों को करीबियों से साझा करें। कुछ मित्रों का व्यवहार आपको परेशान कर सकता है। बीती बातों पर मुद्दा ना बनाएं। परिवारजन की आपसे अपेक्षाएं बढ़ सकती हैं। सेहत का ध्यान रखें।
तुला- दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपनी वाणी पर संयम रखें अन्यथा किसी के साथ विवाद में पड़ सकते हैं। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। परिवारजनों के साथ किसी मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। भौतिक सुख साधनों पर अधिक खर्चा हो सकता है सोच समझ कर पैसे खर्च करें। विद्यार्थी वर्ग को अपने परिश्रम के अनुरूप शायद फल ना मिले चिंतित ना हो। सेहत सामान्य रहेगी।
वृश्चिक – दिन अच्छा रहेगा। आप सकारात्मकता से भरपूर होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी व धन लाभ भी हो सकता है। कुछ अहम मुद्दों पर परिवार की सलाह को अवश्य सुनें। कार्यक्षेत्र में स्थिति मजबूत होगी व पदोन्नति के भी योग है। कारोबारियों को लाभ हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग को बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी।
धनु- आर्थिक नुकसान व धन हानि हो सकती है। जीवन साथी के साथ बहस में ना उलझें। जहां तक हो सके अपने व्यवहार को संयमित बनाकर रखें। किसी खास कार्य की वजह से यात्रा करनी पड़ सकती है जो लाभदायक सिद्ध होगी। विद्यार्थी वर्ग को मेहनत की अपेक्षा परिणाम कम मिल सकते हैं। परेशान ना हो सेहत सामान्य हो जाएगी।
मकर- थोड़ा अधिक खर्चा हो सकता है पर दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई चुनौतियां मिलेंगी जिनको आप सफलतापूर्वक पूरा कर लेंगे। अधिकारी आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। कारोबारियों को धन लाभ हो सकता है। विरोधी पक्ष पर आप थोड़े हावी हो सकते हैं। घर परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी।
कुंभ- दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। कारोबारियों को छोटा मोटा नुकसान हो सकता है। कई अहम मुद्दों पर आप के निर्णय सही साबित होंगे। लोग आपके कार्य क्षमता से प्रभावित होंगे। कई मुद्दों पर आप के निर्णय सही साबित होंगे। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई पर ध्यान दें। सेहत सामान्य रहेगी।
मीन- परिवार में किसी की सेहत के प्रति चिंतित रह सकते हैं। कोई चीज अगर परेशान कर रही है तो अपने विचार परिवारजनों को बताएं। कार्य का दबाव रह सकता है व आप मानसिक तनाव भी महसूस कर सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय गुजरेगा। अपव्यय हो सकता है ध्यान रखें। दिन थोड़ा थकाने वाला रहेगा।