राशिफल 11 मार्च : जानिए क्या कहती है आपकी राशि

181
तेरह अप्रैल 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

            11 मार्च का पंचांग

सोमवार, वसंत ऋतु, फाल्गुन मास शुक्लपक्ष पक्ष। तिथि : पंचमी पूरा दिन और पूरी रात। नक्षत्र : भरणी पूरा दिन और रात 12 मार्च को तड़के 4:11 बजे तक फिर कृतिका। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दिन के 12:08 से 12:55 बजे तक। राहुकाल : सुबह के 8:08 से 9:36 बजे तक।


            12 मार्च का पंचांग

मंगलवार, वसंत ऋतु, फाल्गुन मास शुक्लपक्ष पक्ष। तिथि : षष्ठी पूरा दिन और पूरी रात। नक्षत्र : कृतिका पूरा दिन और पूरी रात। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दिन के 11:23 से 12:10 बजे तक। राहुकाल : दिन के 2:44 से अपराह्न 4:12 बजे तक।



            दैनिक राशिफल 

मेष- दिन थोड़ा परेशान करने वाला हो सकता है। आपके व्यवहार में आक्रामकता झलक सकती है अपने गुस्से पर व्यवहारी पर व वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा कार्यक्षेत्र में विवाद हो सकते हैं। कुछ सोचे हुए कार्य अटक सकते हैं। परिवार में मनमुटाव हो सकता है। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग को परिश्रम से कम फल मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

वृष- कुछ कागजी कार्य लटक सकते हैं। कार्य क्षेत्र में नई चुनौतियां मिल सकती हैं जो लाभदायक सिद्ध होंगी। महत्वपूर्ण लोगों से संबंध बनेंगे जो आगे जाकर लाभदायक साबित होंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध सुधरेंगे। पिता का स्वास्थ्य परेशान कर सकता है।

मिथुन- आप थोड़े आक्रमक रहेंगे। अपनी जिम्मेदारियों की प्रति गैर जिम्मेदाराना व्यवहार दिखा सकते हैं। सतर्क रहें नुकसान हो सकता है। कार्य क्षेत्र में स्थितियां थोड़ी चुनौतीपूर्ण रह सकती हैं पर आप उनसे सफलतापूर्वक निकल लेंगे। विरोधियों पर आप हावी रहेंगे। जीवन साथी के साथ अच्छा समय गुजरेगा। मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं।

कर्क- दूसरों की भावनाओं के प्रति संवेदनशील बनें व उनकी भावनाओं को भी सुनें। अपने मन में चल रही बातों को जीवनसाथी से साझा करें। कार्यक्षेत्र में किसी के भी विवाद में न पड़ें नुकसान हो सकता है। धन लाभ के योग हैं। परिवार के साथ अच्छा समय गुजरेगा। किसी करीबी के साथ वक्त गुजार सकते है। खानपान के प्रति सतर्कता बरतें।

सिंह- कारोबारियों के लिए दिन शुभ है किसी नयी योजना के बारे में विचार कर रहे हैं तो उस पे कार्य कर सकते हैं।नौकरीपेशा लोगों को कार्य का दबाव रह सकता है। चुनौतियाँ सामने आएँगी जो लाभकारी सिद्ध हो सकती है। परिवारजनों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते है। आर्थिक लाभ के योग है । माता-पिता के साथ अच्छा समय बितेगा। सेहत ठीक रहेगी।

कन्या- पारिवारिक उलझन बढ़ सकती है जिनको सुलझाने में आप अहम भूमिका निभा सकते हैं। घरवालो की आपसे अपेक्षाएँ बढ़ी हुई होंगी। आर्थिक हालात कमज़ोर होने के योग हैं। संतान पक्ष से ख़ुशी मिलेगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय गुज़रेगा। अपने मन की बात उनसे साझा करें। व्यवहार में संतुलन बनाकर रखें भावनात्मक पहलू को ख़ुद पर हावी ना होने दें।

तुला- नौकरीपेशा लोगों के लिए रोज़गार के नए अवसर खुलेंगे। अधिकारी आपके कार्य से ख़ुश रहेंगे व थोड़े से परिश्रम से भी बड़ी सफ़लता आपके हाथ लग सकती है। माता का स्वास्थ्य परेशान कर सकता है । घर में सुख समृद्धि बनी रहेगी। प्रियजन से कोई ख़ुशख़बरी मिल सकती है जिससे आपका मन उत्साहित रहेगा।

वृश्चिक- निवेश के लिए समय अच्छा है। भवन या वाहन की ख़रीद-बिक्री कर सकते हैं। परिवार में मन-मुटाव हो सकता है । नौकरीपेशा लोगों के सामने नयी योजनाएँ आ सकती हैं। ग़ुस्से पर नियंत्रण रखें अन्यथा फ़ालतू के विवाद में उलझ सकते हैं । लोगों की अपेक्षाएँ आपसे ज़्यादा होंगी और आप उस हिसाब से कार्य नही कर पाएँगे। वाहन चलाने में सतर्कता बरतें।

धनु- महत्वकाक्षाओं को खुद पर हावी न होने दें। अधिकारियों का ध्यान अपनी तरफ खींचने में सफल होंगे। संबंधों में मधुरता आएगी। संपत्ति की खरीदारी में सावधानी बरतें। फंसे हुए कार्यों में परेशानी हो सकती है। रिश्तों में समझदारी से मामला सुलझाएं।

मकर- फंसे हुए आर्थिक मामले सुलझ सकते हैं। पैसों के लेन-देन में दिक्कत हो सकती है। कार्य का दवाब बढ़ सकता है, जिस वजह से व्यस्तता बढ़ सकती है धैर्य और संयम से रहें। साझेदारी के मामले बिगड़ सकते हैं। मित्रों के साथ मनमुटाव हो सकता है। सेहत के प्रति सजग रहें।

कुंभ – निवेश कर सकते हैं, फायदे के योग हैं। प्रयास करें, स्थिति सुधरेगी। परिवार के साथ अच्छा समय बितेगा। विरोधी रूकावट उत्पन्न कर सकते हैं। कर्ज लेन-देन से बचें। विवादों में ना ना उलझें। कारोबारिक फैसले सोच-समझकर कर लें। खान-पान में सतर्कता बरतें।

मीन- आत्मविश्वास से भरपूर रहें। कार्यक्षेत्र में नेतृत्व कर सकते हैं। परिवार वालों के साथ संबंधों में सुधार होगा। प्रतिष्ठित लोगों के संपर्क में आ सकते हैं। किसी पर ज्यादा निर्भर न हो। सेहत के प्रति सचेत रहें। दिन व्यस्तता में बितेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितेगा। कार्यक्षेत्र में परेशानियां कम हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here