राशिफल 9 मार्च : कौन से राशिफल वाले आज रहें सावधान…..जानिए क्या कहती है आपकी राशि

239

             9 मार्च का पंचांग
शनिवार, शिविर ऋतु, फाल्गुन मास शुक्लपक्ष पक्ष। तिथि : तृतीया पूरा दिन और 10 मार्च तड़के 3:02 बजे तक। नक्षत्र : रेवती रात 1:19 बजे तक फिर अश्विनी। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दिन के 12:09 से 12:56 बजे तक। राहुकाल : सुबह 9:37 से 11:05 बजे तक।


          10 मार्च का पंचांग

रविवार, शिविर ऋतु, फाल्गुन मास शुक्लपक्ष पक्ष। तिथि : चतुर्थी पूरा दिन और 11 मार्च तड़के 4:06 बजे तक फिर पंचमी। नक्षत्र : अश्विनी रात 2:58 बजे तक फिर भरणी। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दिन के 12:08 से 12:55 बजे तक। राहुकाल : शाम के 4:55 से 6:22 बजे तक।



           दैनिक राशिफल 

मेष- दिन आपके अनुकूल रहेगा। पारिवारिक कार्य व पैसों से जुड़े जरूरी मामलों का निपटारा हो जाएगा। कुछ योजनाएं आपके मन में आएंगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार जनों का सहयोग मिलेगा। आपके कार्य क्षमता की वजह से अधिकारी और सहयोगी आपसे प्रसन्न रहेंगे। खानपान में सतर्कता बरतें।

वृष- आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। कर्ज़ की लेनदेन ना करें। जीवन साथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन सामान्य रहेगा। कार्य क्षेत्र में कोई उपलब्धि आपके नाम हो सकती है। परिवार व मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा। सेहत सामान्य रहेगी।

मिथुन- दिन सामान्य रहेगा परंतु आप भावनात्मक रूप से खुद को कमजोर महसूस कर सकते हैं। कर्ज़ की लेनदेन ना करें नुकसान उठाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र या कारोबार में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। परिवारजनों के साथ अच्छा समय बीतेगा। मानसिक तनाव और थकान महसूस कर सकते हैं।

कर्क- आपके अंदर नई उत्साह का संचार होगा वह आप ऊर्जा से भरे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कारोबार से जुड़े जरूरी फैसले ले सकते हैं। नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं तो नए मौके मिल सकते हैं। फैसला सोच समझ कर लें। कारोबारिक निवेश करने के लिहाज से समय अच्छा है। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं।

सिंह- कार्यक्षेत्र में आपके सामने नई चुनौतियां आएंगी जिनको सोच समझकर हाथ में लें। सहयोगियों का व्यवहार आपको अपने प्रति बदला हुआ लग सकता है। परिवार के लोग आपसे अपेक्षाएं कर सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई में थोड़ी समस्या महसूस कर सकते हैं। सेहत सामान्य रहेगी।

कन्या- दिन अच्छा रहेगा। अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। परिवार के साथ किसी मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। भौतिक सुख साधनों पर भी खर्चा हो सकता है। कार्य क्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी। कार्य करने में आपका मन लगेगा। आपको अंदर से प्रसन्नता महसूस होगी।

तुला- आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। जरूरी काम निपट जाएंगे व लंबे समय से फंसे हुए धन की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे। कारोबार की प्रगति के लिए अगर कोई बातचीत चल रही है तो जल्दी उसका निष्कर्ष सामने आ सकता है। मानसिक तनाव में दबाव महसूस करेंगे।

वृश्चिक- दिन बहुत ज्यादा आपके पक्ष में नहीं रहेगा तो कोई भी अहम काम सोच समझ कर करें। कर्ज़ की लेनदेन या निवेश करने से बचें। किसी बड़ी योजना पर कार्य करने का सोच रहे हैं तो अभी उसे कुछ दिन के लिए टाल दें। जीवन साथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। कारोबार में छोटा-मोटा नुकसान हो सकता है। स्थिति जल्द ठीक हो जाएंगी। शारीरिक थकान व मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं।

धनु- दिन ठीक-ठाक रहेगा। कार्य क्षेत्र में विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे, परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। व्यर्थ की चीजों पर खर्चा हो सकता है खर्च थोड़ा सोच-समझकर करें। घर परिवार में कुछ जरूरी मुद्दों पर आपको निर्णय लेने पड़ सकते हैं। सेहत सामान्य रहेगी।

मकर- नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं तो उस लिहाज से समय अच्छा है परंतु आए हुए मौकों के बारे में सोच समझ कर फैसला लें। कारोबार में लाभ हो सकता है। कुछ करीबियों से लंबे समय बाद मुलाकात हो सकती है। सेहत सामान्य रहेगी।

कुंभ- विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है। कारोबार में बदलाव करने के बारे में सोच रहे हैं तो समय अच्छा है। जीवन साथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। संतान पक्ष से खुशी मिलेगी। वाहन या भवन पर खर्चा हो सकता है। कार्य की वजह से यात्रा पर जाना पड़ सकता है जो लाभदायक सिद्ध होगी। खानपान में सतर्कता बरतें।

मीन- आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है पर उसको ठीक करने के उपाय भी आपके पास होंगे। रोजगार के नए मौके मिल सकते हैं। कार्य क्षेत्र में लोग आपके काम से प्रभावित होंगे। थोड़ा मानसिक तनाव से घिरे हुए हो सकते हैं धैर्य बनाकर रखें। समय अच्छा है। वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here