राशिफल 8 मार्च : कौन से समय में करें शुभ कार्य……. साथ ही जानिए क्या कहती है आपकी राशि

167

                 8 मार्च का पंचांग

शुक्रवार, शिविर ऋतु, फाल्गुन मास शुक्लपक्ष पक्ष। तिथि : द्वितीया पूरा दिन और रात 1:34 बजे तक फिर तृतीया। नक्षत्र : उत्तर भाद्रपद रात 11:17 बजे तक फिर रेवती। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दिन के 12:09 से 12:56 बजे तक। राहुकाल : दिन के 11:05 से 12:33 बजे तक।


             9 मार्च का पंचांग

शनिवार, शिविर ऋतु, फाल्गुन मास शुक्लपक्ष पक्ष। तिथि : तृतीया पूरा दिन और 10 मार्च तड़के 3:02 बजे तक। नक्षत्र : रेवती रात 1:19 बजे तक फिर अश्विनी। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दिन के 12:09 से 12:56 बजे तक। राहुकाल : सुबह 9:37 से 11:05 बजे तक।



             दैनिक राशिफल 

मेष- कुछ नई योजनाओं पर सफलतापूर्वक कार्य अमल हो जाएंगे। परिवारजन व जीवन साथी के साथ अच्छा समय गुजरेगा। व्यवहार में धैर्य बनाकर रखें हो सकता है कुछ निजी परेशानियों की वजह से कार्य करने में आपका मन ना लगे। विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई करने में थोड़ी दिक्कत आ सकती है।

वृष- आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरीपेशा लोगों की पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी व रोजगार के भी नए अवसर खुलेंगे। आय स्त्रोत भी बढ़ सकते हैं। दिन सामान्य रहेगा। छोटे-मोटे भौतिक सुख साधनों पर खर्चा हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग थोड़ा परेशान रहेंगे। वाहन चलाने में सावधानी रखें।

मिथुन- दिन ठीक है। कार्यक्षेत्र में नई चुनौतियां सामने आ सकती हैं जिनको बुद्धि कौशल से पूरा कर लेंगे जिससे अधिकारी आपसे प्रभावित होंगे। आप अपने व्यवहार की वजह से लोगों के बीच प्रसिद्धि पाएंगे। घर या बाहर में निवेश कर सकते हैं। छोटी मोटी बीमारी हो सकती है सतर्क रहें।

कर्क- बोलचाल में अपनी वाणी मीठी रखें अन्यथा छोटे-मोटे विवाद हो सकते हैं। कार्य की वजह से यात्रा पर जाना पड़ सकता है जो लाभदायक सिद्ध होगी। कार्य क्षेत्र में विरोधी प्रभावी हो सकते हैं। स्थितियां कुछ दिन में आप के अनुकूल हो जाएंगी। विद्यार्थी वर्ग को किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। खानपान में सतर्कता बरतें।

सिंह- कार्यक्षेत्र में नई चुनौतियां आपके सामने आएंगी जो आपके लिए नए अवसर खोलेंगी। रोजगार के भी नए अवसर खुलेंगे निर्णय सोच समझ कर लें व कोई जल्दबाजी ना दिखाएं। कोर्ट कचहरी में चल रहे किसी मामले में आपके पक्ष में फैसला आ सकता है। जीवन साथी के साथ मनमुटाव हो सकता है बहस ना करें अन्यथा बात बिगड़ सकती है। विद्यार्थी वर्ग का दिन पढ़ाई में ही गुजरेगा। सेहत सामान्य रहेगी।

कन्या- कारोबारियों को फायदा हो सकता है। नौकरी पेशा लोगों की पद प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है तथा आए स्रोत भी बढ़ सकते हैं। जीवन साथी के साथ समय गुजारें व परिवार को भी समय दें। विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई में दिक्कत आ सकती है। खानपान में सतर्कता बरतें।

तुला- नई चुनौतियां आपके सामने आएंगी जिन को पूरा करने में आपको हिचकिचाहट और घबराहट हो सकती है परेशान ना हो परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। आप अपने कई मामले अपनी बुद्धि कौशल से निपटा लेंगे। जीवन साथी के साथ अच्छा समय गुजरेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अच्छा है। खानपान में सतर्कता बरतें।

वृश्चिक- वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा कार्य क्षेत्र में सहयोगियों के साथ मतभेद हो सकते हैं दिन सामान्य रहेगा। परिवार या मित्रों के साथ मिलकर किसी मनोरंजक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सुख साधनों पर खर्चा हो सकता है। आपका मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थी वर्ग को उम्मीद से कम सफलता मिल सकती है। सेहत थोड़ी खराब रह सकती है।

धनु- दिन अच्छा रहेगा लेकिन कार्यक्षेत्र में व्यस्त रह सकते हैं व काम का दबाव बढ़ सकता है। कर्ज़ की लेनदेन ना करें पैसा फंस सकता है। माता पिता के साथ अच्छा समय बीतेगा व उनका पूरा सहयोग भी आपको मिलेगा। कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। संतान पक्ष से खुशी मिलेगी। सेहत सामान्य रहेगी।

मकर- आज आपका मन बहुत चंचल होगा जिस वजह से कार्य में मन नहीं लगेगा। जरूरी कार्यों को अनदेखा ना करें नुकसान उठाना पड़ सकता है। परिवार के लोगों की आपसे अपेक्षाएं बढ़ी हुई होंगी समय दें तथा निजी जीवन के सारे जरूरी काम सुलझाएं। सेहत सामान्य रहेगी।

कुंभ- कार्यक्षेत्र में किसी कार्य को पूरा करने में आप अहम भूमिका निभाएंगे। साझेदारी में कारोबार कर रहे लोग व कार्य नौकरी पेशा लोगों की अधिकारियों से अहम बात हो सकती है सोच-समझ कर बोलें। परिवार में कोई मनमुटाव हो सकता है। संतान पक्ष का पूर्ण सहयोग मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग को कम मेहनत में ही अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं। सेहत सामान्य रहेगी।

मीन- अपने व्यवहार कुशलता की वजह से चल रहे पुराने मतभेद को सुलझाने में आप अहम निभाएंगे। कार्य क्षेत्र व परिवार में लोगों की आपसे अपेक्षाएं बढ़ी हुई होंगी। आप मानसिक तनाव भी महसूस कर सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग का पढ़ाई में मन कम लगेगा। कार्य क्षेत्र में सफलतापूर्वक कार्य करने के बाद भी आपका मन वहां कम ही लगेगा। सेहत के प्रति सतर्क रहें।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here