राशिफल 7 मार्च : धन, यात्रा, स्वास्थ्य जानिए क्या कहती है आपकी राशि

229

          7 मार्च का पंचांग

बृहस्पतिवार, शिविर ऋतु, फाल्गुन मास शुक्लपक्ष पक्ष। तिथि : प्रतिपदा रात 11.44 बजे तक फिर द्वितीया। नक्षत्र : पूर्व भाद्रपद रात 8.55 बजे तक फिर उत्तर भाद्रपद। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दिन के 12:10 से 11:56 बजे तक। राहुकाल : दोपहर के 2:00 से 3:27 बजे तक।


          8 मार्च का पंचांग

शुक्रवार, शिविर ऋतु, फाल्गुन मास शुक्लपक्ष पक्ष। तिथि : द्वितीया पूरा दिन और रात 1:34 बजे तक फिर तृतीया। नक्षत्र : उत्तर भाद्रपद रात 11:17 बजे तक फिर रेवती। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दिन के 12:09 से 12:56 बजे तक। राहुकाल : दिन के 11:05 से 12:33 बजे तक।



            दैनिक राशिफल 

मेष- दिन आपके अनुकूल रहेगा। कार्य क्षेत्र में अधिकारी आपकी प्रशंसा कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार जन का पूर्ण सहयोग मिलेगा। समय अच्छा है अपनी योजनाओं पर अमल करें। किसी करीबी से लंबे समय बाद मुलाकात हो सकती है जिससे मन प्रसन्न रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी।

वृष- अच्छे परिणाम पाने के लिए थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। घर या वाहन खरीदने में निवेश कर सकते हैं। माता पिता का सहयोग प्राप्त होगा। अचानक से किसी यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है।

मिथुन- योजनानुसार कार्य करेंगे तो सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। कार्यक्षेत्र में स्थितियां आपके अनुकूल होंगी। कोई पुराना मित्र या करीबी आपसे सलाह-मशविरा कर सकता है। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई को अनदेखा न करें, नुकसान हो सकता है। सेहत के प्रति सचेत रहें।

कर्क- दिन थोड़ा मिश्रित फल देने वाला रहेगा। हो सकता है कि आप थोड़ा तनाव भी महसूस करें। परिस्थितियां आपके अनुकूल हो जाएंगी बस थोड़ा समय लगेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के साथ मनमुटाव हो सकता है। आप किसी योजना पर लंबे समय से कार्य कर रहे हैं तो वह पूरी हो सकती है। अचानक काम का दबाव आप पर बढ़ जाएगा। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। कोई छोटी मोटी दुर्घटना हो सकती है।

सिंह- जीवन साथी के साथ सलाह मशवरा करके ही कहीं पर पैसे निवेश करें वैसे योग अच्छा है लाभ हो सकता है। मित्रों के साथ किसी मनोरंजक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। कार्यक्षेत्र में चल रहे पुराने विवाद सुलग जाएंगे व आपकी स्थिति पहले से बेहतर हो जाएगी। परिवार में अच्छा समय बीतेगा। सेहत सामान्य रहेगी।

कन्या- व्यवहार में थोड़ा संतुलन बनाकर रखें व वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा विवाद हो सकता है। लोग आपके कार्य करने के तरीके से प्रभावित हो सकते हैं। किसी भी निर्णय को लेने में जल्दबाजी ना दिखाएं सोच समझ कर फैसला लें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। परिवार में मनमुटाव हो सकता है। धन हानि के भी योग हैं। वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें।

तुला- कारोबारियों के लिए दिन अच्छा है। नौकरी पेशा लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर खुल सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। घरवालों और मित्रों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। कोई पुराना विवाद और ज्यादा उलझ सकता है। आलोचना ना करें व वाणी पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक- दूसरों के विवादों में ना बोलें। दिन थोड़ा व्यस्तता में बीत सकता है। कामकाज का दबाव आप पर रहेगा। कारोबारियों को कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। पैसे सोच समझ कर खर्च करें अपव्यय हो सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अच्छा है। सेहत सामान्य रहेगी।

धनु- आप अपने व्यवहार में थोड़ा चिड़चिड़ापन महसूस कर सकते हैं। पिछले कुछ समय से चल रहे काम का दबाव आपको परेशान कर सकता है। विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश कर सकते हैं। धन हानि होने के भी योग हैं सतर्क रहें। विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई में थोड़ी परेशानी महसूस कर सकते हैं। खानपान में सतर्कता बरतें।

मकर- भाग्य आपके साथ है थोड़ी सी मेहनत करके ही आप बेहतर परिणाम पा सकते हैं। नए आय स्त्रोत भी खुलेंगे। अपनी योजनाओं पर अमल करने का समय है। कुछ महत्वपूर्ण लोग आपसे सलाह ले सकते हैं। परिवारजनों व जीवन साथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। कर्ज़ लेन देन हो सकता है। सेहत सामान्य रहेगी।

कुंभ- दूसरों के विवाद में ना बोलें अन्यथा आप भी उस विवाद में फंस सकते हैं। थोड़ा सोच-समझकर समझ कर बोलें लोग आपकी बात का गलत मतलब निकाल सकते हैं। जीवन साथी थोड़ा नाराज रह सकता है। भौतिक सुख साधनों पर खर्चा संभव है। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अच्छा है। परिवार में किसी का स्वास्थ्य आपको परेशान कर सकता है।

मीन- कारोबार में साझेदारी हो सकती है। किसी कार्य की वजह से यात्रा पर जाना पड़ सकता है जो लाभदायक सिद्ध होगी। किसी कार्य में अगर असफलता हाथ लग चुकी है तो उसको दोहराने से पूर्व अच्छी तरह से तैयारी कर लें। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति व प्रतिष्ठा हो सकती है। विद्यार्थी पर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। सेहत के प्रति गंभीर रहें।



 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here