राशिफल 16 मार्च : शुभ मुहूर्त में करें काम तो होगा हर समस्या का निदान…..साथ ही जानिए क्या कहती है आपकी राशि

222

        16 मार्च का पंचांग

शनिवार, वसंत ऋतु, फाल्गुन मास शुक्लपक्ष पक्ष। तिथि : दशमी रात 11:33 बजे तक फिर एकादशी। नक्षत्र : पुनर्वसु पूरा दिन और रात 2:14 बजे तक फिर पुश्य। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दोपहर के 12:06 से 12:54 बजे तक। राहुकाल : सुबह के 9:32 से 11:01 बजे तक।


        17 मार्च का पंचांग

रविवार, वसंत ऋतु, फाल्गुन मास शुक्लपक्ष पक्ष। तिथि : एकादशी रात 8:51 बजे तक फिर द्वादशी। नक्षत्र : पुश्य रात 12:12 बजे तक फिर अश्लेषा। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दोपहर के 12:07 से 12:54 बजे तक। राहुकाल : शाम के 4:58 से 6:27 बजे तक।



             दैनिक राशिफल 

मेष- कारोबारियों के लिए दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। पैसों की लेनदेन करनी पड़ सकती है। कुछ जरूरी निर्णय आपको जल्दी ही लेने पड़ेंगे अच्छी तरह से विचार कर लें। नौकरीपेशा लोगों के सामने अचानक से कुछ चुनौतीपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो जाएंगी पर आप सफलतापूर्वक उनका सामना कर पाएंगे। जीवन साथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। उनकी भावनाओं को सुनें और समझे। सेहत ठीक रहेगी।

वृष- आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। पुरानी जिम्मेदारियों को लेकर आप थोड़े परेशान रह सकते हैं। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें गुस्से पर भी संयम रखें। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन ठीक रहेगा पढ़ाई में मन लगेगा। किसी विवाद व विवादित लोगों से दूरी बनाकर रखें। जीवन साथी के साथ संबंधों में मजबूती आएगी। पुराने लोगों से छुटकारा मिल सकता है।

मिथुन- आप सकारात्मकता व ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। नई योजनाओं पर कार्य शुरू करने के लिए समय अच्छा है। खर्चा बढ़ सकता है। जीवन साथी के साथ मनमुटाव हो सकता है पर पहल करेंगे तो विवाद सुलझ जाएगा। किसी भी स्थिति को संयमित रूप से समझने की कोशिश करें। अधिक चतुराई से नुकसान पहुंच सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अच्छा है कम परिश्रम में ही सफलता मिल सकती है। सेहत ठीक रहेगी।

कर्क- नकारात्मकता को खुद पर हावी ना होने दें। अपने आप पर संदेह करने से आपको ही नुकसान होगा। आप किसी भी स्थिति से सफलतापूर्वक निपट सकते हैं खुद पर विश्वास करें। जीवन साथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। किसी लंबी यात्रा पर जाने से बचें। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें। पेट के रोग परेशान कर सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।

सिंह- पुरानी योजनाओं पर कार्य करने के लिए समय अच्छा है। अपने मन की बात किसी करीबी के साथ साझा करें। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में आप की स्थिति सुधरेगी अधिकारियों के साथ रिश्तों में सुधार आएगा। परिवारजनों के साथ अच्छा समय बीतेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आसपास के इलाकों में कहीं यात्रा पर भी जा सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन सामान्य रहेगा। पुराने रोगों से छुटकारा मिलेगा।

कन्या- नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं तो आज आपके सामने नए मौके आ सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कारोबारियों के लिए दिन अच्छा है। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जो आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। परिवारजनों के साथ अच्छा समय बीतेगा। कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने में परेशानी का सामना कर सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के किसी परीक्षा का परिणाम सकारात्मक आ सकता है। सेहत सामान्य रहेगी।

तुला- जीवनसाथी से अपने मन की भावनाएं साझा करें। नौकरीपेशा लोग बदलाव के बारे में सोच सकते है। कार्य के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में विवाद हो सकता है जिससे आप मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन सामान्य रहेगा। खानपान में सतर्कता बरतें।

वृश्चिक- किसी भी स्थिति का सामना बहुत संयमित व्यवहार से करें गुस्से में आकर किसी भी मामले का निपटारा नहीं हो सकता। विरोधी हावी होने की कोशिश कर सकते हैं। भौतिक सुख साधनों पर खर्चा होने के योग हैं। निवेश के लिए समय अच्छा है। कुछ लोग आप के गुस्से का गलत फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। खानपान में सतर्कता बरतें।

धनु- आप सकारात्मक लोगों के संपर्क में आएंगे। निवेश की योजना बना रहे हैं तो समय अच्छा है। कारोबारियों के लिए समय अच्छा है। कार्य क्षेत्र में कार्य का दबाव रह सकता है पर आप की स्थिति साथ ही मजबूत होगी। सहयोगियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। जीवन साथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है। सेहत अच्छी रहेगी।

मकर- आपके आसपास के लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे व आप सब में सकारात्मकता का संचार करेंगे। कार्य क्षेत्र में विरोधी आपके खिलाफ कोई साजिश रच सकते हैं उससे घबराए नहीं। सहयोगियों का सहयोग नहीं मिलेगा परंतु आप खुद के ही दम पर अपनी सारी समस्याओं का निदान कर लेंगे। जीवन साथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। जोश में आकर महत्वपूर्ण निर्णय लेने से नुकसान हो सकता है। सेहत सामान्य रहेगी।

कुंभ- दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। पुरानी समस्याओं का समाधान मिल जाएगा। कार्य क्षेत्र में में सहयोगियों के साथ गलतफहमी हो सकती है। कोई भी स्थिति को अच्छी तरह से जाने बिना आलोचना ना करें नुकसान हो सकता है। किसी करीबी के साथ विवाद में पड़ सकते हैं। धन लाभ के योग हैं। निवेश के लिए समय अच्छा है। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन सामान्य रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।

मीन- सोच विचार करने के बाद ही किसी नई योजना पर कार्य शुरु करें। जिन मुद्दों को लेकर आप अभी तक संदेह में थे व आपके सामने स्पष्ट हो जाएंगे। कार्य का दबाव बना रहेगा जिसका परिणाम आपके पक्ष में ही रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए कठिन परिश्रम करने वाला हो सकता है। परिवारजनों के साथ अच्छा समय बीतेगा। सेहत सामान्य रहेगी।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here