राशिफल 17 मार्च : कौन सा समय हैं शुभ…….जानिए क्या कहती है आपकी राशि

190

        17 मार्च का पंचांग

रविवार, वसंत ऋतु, फाल्गुन मास शुक्लपक्ष पक्ष। तिथि : एकादशी रात 8:51 बजे तक फिर द्वादशी। नक्षत्र : पुश्य रात 12:12 बजे तक फिर अश्लेषा। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दोपहर के 12:07 से 12:54 बजे तक। राहुकाल : शाम के 4:58 से 6:27 बजे तक।


         18 मार्च का पंचांग

सोमवार, वसंत ऋतु, फाल्गुन मास शुक्लपक्ष पक्ष। तिथि : द्वादशी शाम 5:43 बजे तक फिर त्रयोदशी। नक्षत्र : अश्लेषा रात 9:47 बजे तक फिर मघा। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दोपहर के 12:06 से 12:54 बजे तक। राहुकाल : सुबह के 8:02 से 9:31 बजे तक।



              दैनिक राशिफल 

मेष- कारोबार में चल रही बाधाएं खत्म होंगी। आपकी योजनाएं सफल होंगी। साझेदारी में कारोबार कर रहे लोगों के लिए समय अच्छा है। नौकरी पेशा लोगों के लिए समय ठीक है अपनी जिम्मेदारियों को अनदेखा ना करें। धन हानि की योग है। एकाग्रता में कमी महसूस कर सकते हैं। खानपान के प्रति सतर्कता बरतें।

वृष- छोटा मोटा फायदा होने के योग है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवारजन व मित्रों साथ अच्छा समय बीतेगा जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। भौतिक सुख साधनों पर खर्चा हो सकता है। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। नए लोगों के संपर्क में आएंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन सामान्य रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

मिथुन- नए कामकाज को शुरू करने के लिहाज से दिन अच्छा है। करीबियों की भावनाओं को सुनें व समझे। आप संवेदनशील हो सकते हैं। परिवारजनों के साथ अच्छा समय गुजरेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अनुकूल रहेगा। जीवन साथी के साथ मनमुटाव हो सकता है रिश्तो में थोड़ी दूरियां महसूस कर सकते हैं सेहत सामान्य रहेगी।

कर्क- आप भावनात्मक रूप से ऊर्जावान रहेंगे। आपके आसपास के लोग आप से सकारात्मकता का अनुभव करेंगे। कामकाज में आपका मन थोड़ा कम लगेगा। समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं। विरोधी आपके हर कार्य में रुकावट डालने की कोशिश कर सकते हैं पर आप स्थितियों को जल्दी अपने अनुकूल कर लेंगे। महिलाओं की सेहत थोड़ी नरम रह सकती है।

सिंह- कार्यक्षेत्र में छोटे-मोटे विवाद हो सकते हैं। कारोबारियों को अपने काम एक योजनाबद्ध तरीके से करने की जरूरत है। दोस्तों के साथ मस्ती पर जा सकते हैं। किसी करीबी या परिवार में किसी सदस्य के साथ मनमुटाव हो सकता है स्थितियां जल्द सामान्य हो जाएंगी। जिम्मेदारियों से घबराएं नहीं वह आपको आगे बढ़ने का मौका देती हैं। विद्यार्थी वर्ग मौज मस्ती में अपनी पढ़ाई को अनदेखा ना करें। सेहत सामान्य रहेगी।

कन्या- परिवार में छोटे-मोटे विवाद हो सकते हैं जिन को समझाने में अहम भूमिका निभाएंगे। नई जिम्मेदारियां आपको मिल सकती हैं जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। परिवार आपसे आपके समय की अपेक्षा करेंगे। ज्यादा भावनात्मक ना हो। सेहत थोड़ी खराब रह सकती हैं।

तुला- आपके सामने नई चुनौतियां आ सकती हैं जो सिर्फ सकारात्मक रवैये से ही पूरी हो पाएंगी। व्यवहार में सकारात्मकता बनाकर रखें। सहयोगियों का पूर्ण सहयोग आपको मिलेगा। पदोन्नति के साथ-साथ आय बढ़ने के योग हैं। जीवन साथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग का पढ़ाई में मन लगेगा। सेहत के प्रति सावधानी बरतें।

वृश्चिक- अपने सिद्धांतों को मुद्दा बनाकर उस पर न अड़ें लोगों की बातों को भी सुने। कार्य क्षेत्र में समस्याएं उत्पन्न हो सकती है पर उन समस्याओं से घबराए नहीं। अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। कारोबारियों की समस्याएं खत्म होंगी व कई योजनाएं सफलतापूर्वक पूरी हो जाएंगी। धन लाभ के योग है। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय ठीक है। सेहत सामान्य रहेगी।

 धनु- किसी करीबी के साथ मुलाकात हो सकती है व आप उनकी समस्याओं का निदान करने में अहम भूमिका निभाएंगे। जरूरी बातें अपने जीवन साथी के साथ साझा करें। कर्ज़ की लेनदेन करने से पहले अच्छे से विचार करें। नौकरी के नए ऑफर आपके सामने आ सकते हैं। तत्काल निर्णय ना लें अच्छे से विचार कर लें। कर्ज़ के लेन-देन में ना पड़ें। धन हानि हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।

मकर- सिर्फ व्यावहारिक योजनाएं ही ना बनाएं। अपनी भावनाओं को दूसरों के साथ साझा करें। इससे आपको अच्छा लगेगा। सोच समझ कर पैसा निवेश करें। कार्यक्षेत्र में स्थितियां चुनौतीपूर्ण हो सकती हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने में आप थोड़े नरम हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ समय बिताएं। लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का निदान करने में आप सफल होंगे। पुराने रोग ठीक हो सकते हैं।

कुंभ- कार्यक्षेत्र में नई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं व आपको अपना कार्य पूरा करने में भी रुकावट हो सकती है। परिवार में कोई उत्सव हो सकता है। कोई खुशखबरी मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। जीवन साथी के साथ किसी मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। निवेश के लिए समय ठीक नहीं है। किसी अहम मुद्दे पर फैसला लेने से पहले किसी बड़े के साथ विचार कर लें। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय ठीक है। सेहत ठीक रहेगी।

मीन- कोई अच्छी खबर आपको सुनने को मिल सकती है। कार्य क्षेत्र में छोटा-मोटा कोई विवाद हो सकता है। पदोन्नति के योग हैं। आप किसी बड़ी योजनाओं को सफलतापूर्वक पूरा कर लेंगे जिससे अधिकारी आपसे खुश रहेंगे। कारोबारियों के लिए समय अच्छा है छोटा मोटा मुनाफा हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई को अनदेखा ना करें। उनके लिए समय अच्छा है। मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here