राशिफल 25 मई : जानिये क्या कहती है आपकी राशि

141
22 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
22 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

                                25 मई का पंचांग

शनिवार, ज्येष्ठ मास कृष्णपक्ष। तिथि : षष्ठी सुबह 6:25 बजे तक फिर सप्तमी। नक्षत्र : श्रावण दिन के 10:16 बजे तक फिर धनिष्ठा। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दिन के 11:51 बजे से 12:45 बजे तक। राहुकाल : सुबह के 8:54 से 10:36 बजे तक।


                                26 मई का पंचांग

रविवार, ज्येष्ठ मास कृष्णपक्ष। तिथि : सप्तमी सुबह 8:39 बजे तक फिर अष्टमी। नक्षत्र : धनिष्ठा दिन के 1:15 बजे तक फिर शतभिषा। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दिन के 11:51 बजे से 12:45 बजे तक। राहुकाल : शाम के 5:25 से 7:07 बजे तक।



                                      दैनिक राशिफल 


मेष-
दिन शुभ है। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। धन लाभ होने के योग हैं। पहले किए गए कुछ कामों का फायदा मिल सकता है। दोस्तों के साथ मौज मस्ती करते हुए दिन बीत सकता है। विरोधी हावी होने की कोशिश कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ में घूमने फिरने जाने की योजना बन सकती हैं। साझेदारी का कारोबार कर रहे लोगों को फायदा होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अच्छा है। सेहत ठीक रहेगी।


वृष- कोई योजना बनाकर उस पर काम शुरू कर सकते हैं। समय अच्छा है सफलता मिलेगी। आयवृद्धि होने के योग हैं। जीवनसाथी से मानसिक सहयोग प्राप्त होगा। हर व्यक्ति पर भरोसा करने से बचें। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन थोड़ा नकारात्मक रह सकता है। पिता की सेहत परेशान कर सकती है।


मिथुन- नए लोगों के संपर्क में आएंगे जो फायदेमंद सिद्ध होंगे। मानसिक शांति बनाकर रखें व अपने व्यवहार को भी व्यावहारिक रखें। कोई अहम काम करने के बारे में सोच रहे हैं तो अभी थोड़ा रुक जाएं। पैसा फंस सकता है। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। कार्यक्षेत्र में विवाद होने के योग हैं। मेहनत के अनुसार परिणाम नहीं मिलने से थोड़ा परेशान रह सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अच्छा है। सेहत अच्छी रहेगी।


कर्क- पदोन्नति के साथ-साथ साथ आयवृद्धि के भी योग हैं। कारोबार से जुड़े सभी मामले सुलझ जाएंगे वह आप आगे बढ़ेंगे। हर बात शांति से सुनें। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है। अधिकारियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए भी दिन अच्छा है। खान-पान में सतर्कता बरतें। पेट संबंधी रोग हो सकते हैं।


सिंह- नजदीकी संबंध सुधर सकते हैं व उनमें मजबूती भी आएगी। आपकी सभी परेशानियां बहुत हद तक सुलझ जाएंगी। राजनीति की दिशा में काम कर रहे लोगों के लिए समय अच्छा है। फायदा होने की योग हैं। निवेश के बारे में सोच रहे हैं तो अभी रुक जाएं। व्यवहार में थोड़ा चिड़चिड़ापन महसूस कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में विवाद होने की योग हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अच्छा है। मानसिक अशांति महसूस कर सकते हैं।


कन्या- किसी नई योजना की शुरुआत हो सकती है या फिर कोई पुराना काम फिर से शुरू हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको नई जिम्मेदारियां मिलेंगी जो आपके लिए फायदेमंद होंगी। यात्रा का योग है। जमीन-जायदाद खरीदने का मन बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कोई विवाद हो सकता है। कारोबारियों पर अचानक से काम का दबाव बढ़ सकता है परंतु उनके लिए निवेश फायदेमंद रहेगा। विद्यार्थी वर्ग को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। सेहत सामान्य रहेगी।


तुला- कोई नई चुनौती आपके सामने आ सकती है। सकारात्मकता बनाकर रखें। नए लोगों के संपर्क में आ सकते हैं जो आपके लिए फायदेमंद सिद्ध होंगे। आप अपने सभी कार्य समय पर निपटा लेंगे बस थोड़ा धैर्य के साथ करें। संतान पक्ष से थोड़ी परेशानी हो सकती है। कामकाज का दबाव ज्यादा रहेगा जिस वजह से भागदौड़ भी हो सकती है। जहां तक हो सके विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। जीवनसाथी के साथ समय बीतेगा कहीं यात्रा पर भी जा सकते हैं। सेहत पर ध्यान दें।


वृश्चिक- कारोबारियों के लिए समय अच्छा है फायदा होने के योग हैं। आयवृद्धि भी हो सकती है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। दूर रहने वाले किसी रिश्तेदार से अच्छी खबर मिलने के योग हैं। कामकाज का दबाव ज्यादा रहेगा। दोस्तों से अपेक्षित मदद मिल सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। सेहत सामान्य रहेगी।


धनु- जमीन-जायदाद से जुड़े मामले पूरे होने का योग हैं। नए लोगों के संपर्क में आएंगे। कोई नई व महत्वपूर्ण शुरुआत आपके जीवन में हो सकती है। बोलने के तरीके में मीठापन रखें। कुछ रिश्तेदारों के साथ तनाव हो सकता है। आप कार्यक्षेत्र में थोड़े आक्रमक हो सकते हैं। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। माता की सेहत को लेकर थोड़ी चिंतित रह सकते हैं।


मकर- कुछ बड़े मौके आपको मिल सकते हैं जो कार्यक्षेत्र में खुद को साबित करने के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। नकारात्मकता को खुद पर हावी ना होने दें। कारोबार में कुछ अहम बदलाव हो सकते हैं। राजनीति की दिशा में कार्य कर रहे लोगों के लिए समय अच्छा है। कार्यक्षेत्र में कुछ परेशान करने वाली स्थिति बन सकती है। जीवनसाथी से आर्थिक मदद मिल सकती है। विद्यार्थी वर्ग अपने आने वाले नतीजों से असंतुष्ट हो सकते हैं। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं।


कुंभ- संतान पक्ष पर ध्यान देने की आवश्यकता है। सकारात्मक व्यवहार बना कर रखेंगे तो परेशान होने से बचेंगे। सही योजना बनाकर कार्य करें। खर्च ज्यादा होने के योग हैं। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। सेहत अच्छी रहेगी।


मीन- धन लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के योग हैं साथ ही कामकाज की जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती हैं। कारोबारियों को रुका हुआ पैसा प्राप्त हो सकता है। परिवारवालों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी दोस्त की वजह से थोड़ा परेशान हो सकते हैं। जोखिम भरे सौदा करने से बचें। किसी को कर्ज दे रखा है तो वह वापस मिल सकता है। विद्यार्थी वर्ग को मेहनत से कुछ कम परिणाम मिलेंगे। पुराने रोगों से छुटकारा मिल सकता है।



 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here