राशिफल 26 मई : जानिये कैसा रहेगा दिन..क्या कहती है आपकी राशि

125
13 मई 2022 राशिफल
8 मई 2022 का राशिफल

                        26 मई का पंचांग

रविवार, ज्येष्ठ मास कृष्णपक्ष। तिथि : सप्तमी सुबह 8:39 बजे तक फिर अष्टमी। नक्षत्र : धनिष्ठा दिन के 1:15 बजे तक फिर शतभिषा। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दिन के 11:51 बजे से 12:45 बजे तक। राहुकाल : शाम के 5:25 से 7:07 बजे तक।


                         27 मई का पंचांग

सोमवार, ज्येष्ठ मास कृष्णपक्ष। तिथि : अष्टमी दिन के 11:16 बजे तक फिर नवमी। नक्षत्र : शतभिषा दिन के 4:14 बजे तक फिर पूर्व भाद्रपद। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दिन के 11:51 बजे से 12:46 बजे तक। राहुकाल : सुबह के 7:12 से 8:54 बजे तक।



                                  दैनिक राशिफल

मेष- दिन शुभ है। किसी भी काम में थोड़ी सी कोशिश भी आपको सफलता दिलाएगी। आय वृद्धि होने की योग हैं। आप ऊर्जा से भरे हुए रहेंगे। मकान खरीदने का मन बना सकते हैं फायदा होगा। अधिकारियों से बात करते समय व्यवहार में सावधानी रखें। कोई खुशखबरी अचानक से मिल सकती है। हर तरह की समस्याएं सुलझाने में आप सफल रहेंगे। सेहत सामान्य रहेगी।


वृष- कोई योजना बनाई है तो उन पर कार्य शुरू करें। काम को टालना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ अच्छे अवसर मिलेंगे फायदा उठाने से ना चूकें। कारोबारियों को कुछ महत्वपूर्ण कार्यों की वजह से यात्रा करनी पड़ सकती है। पारिवारिक मामलों पर समय देने की आवश्यकता है। पुराने निवेश से फायदा हो सकता है। दिन के अंत में थोड़ी थकान महसूस कर सकते हैं।


मिथुन- कार्यक्षेत्र में कुछ नए तरह के अनुभव होंगे। कुछ बातों पर बारीकियों से विचार करने की आवश्यकता है। बहन की अपेक्षित मदद मिल सकती है। आपके सभी काम पूरे होने का योग हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें। पैसों को लेकर किसी के साथ कोई विवाद हो सकता है। दिनभर व्यस्त रहेंगे। आप थोड़े आक्रमण भी हो सकते हैं। जीवनसाथी से विवाद होने की योग हैं उलझने से बचें। कारोबारियों को छोटा-मोटा फायदा हो सकता है। पुराने रोग परेशान कर सकते हैं।


कर्क- धन लाभ होने के योग हैं। बहुत से रुके हुए काम अचानक पूरे हो जाएंगे। कार्यक्षेत्र में कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। नए रोजगार की तलाश में हैं तो वह मौका भी आपको मिल सकता है। पदोन्नति के योग हैं। किसी जरूरी मामले पर दूसरे पर भरोसा ना करें। कारोबार में अचानक फायदा होने से प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी से मिलकर पुराने विवाद सुलझाने का प्रयास करें। परिवार में किसी की सेहत चिंतित कर सकती है।


सिंह- आने वाले दिनों में कोई बड़ा फायदा हो सकता है। सक्रियता बढ़ने लगेगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपके कामकाज करने के तरीके से प्रसन्न हो सकते हैं। किसी भी तरह के फैसले लेने में जल्दबाजी ना दिखाएं। सेहत थोड़ी सी बिगड़ सकती है सावधान रहें।


कन्या- भाग्य आपके साथ है। आपके द्वारा किए गए सभी काम में सफलता मिलेगी। धन लाभ होने के भी योग हैं। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। आप आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। व्यवहार में आक्रामकता लाने से बचें। जीवनसाथी से मनमुटाव होने के योग हैं परंतु स्थिति जल्द सामान्य हो जाएगी। कारोबारी सावधान रहें। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन सामान्य है परंतु मेहनत अधिक करने की आवश्यकता है। माता की सेहत का ध्यान रखें।


तुला- खुद को थोड़ा शांत रखें। मनोरंजक कार्यों में समय व्यतीत हो सकता है। कार्य पूरे करने में समय लग सकता है। पुराने दोस्तों का सहयोग मिलेगा। निवेश करने का मन बना सकते हैं जो फायदेमंद होगा। अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। कारोबारी थोड़े परेशान हो सकते हैं। फालतू के खर्चों पर नियंत्रण रखें नहीं तो चिंताएं बढ़ेंगी। कोई पुराना विवाद फिर से परेशान कर सकता है। विद्यार्थी वर्ग का ध्यान पढ़ाई लिखाई में कम और इधर-उधर की की बातों में ज्यादा लगेगा। संतान की सेहत की वजह से परेशान हो सकते हैं।


वृश्चिक- अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। मेहनत अधिक करनी होगी परंतु उसका फायदा आपको अवश्य मिलेगा। आप उर्जा से भरे हुए रहेंगे। कोई भी जोखिम भरा फैसला लेने से बचें। आप ज्यादा संवेदनशील हो सकते हैं। कुछ पुराने मित्रों का सहयोग मिल सकता है। फालतू खर्चा बढ़ने के योग हैं। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें संबंध मजबूत होंगे। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। फंसे हुए पैसे की भी प्राप्ति हो सकती है। सेहत सामान्य रहेगी।


धनु- कारोबारियों के लिए समय अच्छा है। पारिवारिक मामलों में आज उलझ सकते हैं जिसकी वजह से दिनभर व्यस्तता बनी रहेगी। पुराना कोई विवाद सुलझ सकता है। निवेश करने का सोच रहे हैं तो सफल होंगे व उसका फायदा भी मिलेगा। धन लाभ होने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में विवाद की स्थिति बन सकती है। नौकरीपेशा लोग किसी तरह का तनाव महसूस कर सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अच्छा है। वाहन चलाने में सतर्कता बरतें।


मकर- कई दिनों से जो उलझनें चली आ रही थी वह सुलझ जाएंगी। कोई भी नया काम योजनाबद्ध तरीके से शुरू करें। अचानक यात्रा हो सकती है जो फायदेमंद होगी तथा आप नहीं लोगों के संपर्क में भी आएंगे। अपनी बात सोच समझ कर कहें कुछ लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकते हैं। पैसों को लेकर किसी के साथ कोई विवाद हो सकता है। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा। कारोबार में कुछ बड़े फायदे हो सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।


कुंभ- नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छी परिस्थितियां बनेंगी व प्रगति के रास्ते भी खुलेंगे। कामकाज से जुड़ी सभी योजनाएं पूरी हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। कोई खास काम पूरा करने में किसी तरह की रुकावट महसूस कर सकते हैं। कुछ करीबी रिश्तेदारों से किसी प्रकार का असंतोष महसूस हो सकता है। पैसों से जुड़े मामलों में सोच समझ कर फैसला लें। यात्रा पर जाने से बचें अन्यथा सेहत बिगड़ सकते हैं।


मीन- रुका हुए काम फिर से शुरू हो सकता है। कारोबारियों के लिए दिन बहुत अच्छा है कोई बड़ा सौदा हो सकता है। किसी तरह के रचनात्मक काम से धन लाभ होने के योग हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों को लेकर सावधान रहें। जीवनसाथी पर खर्च करना पड़ सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अच्छा है सफलता मिल सकती है। सेहत सामान्य रहेगी।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here