किस राशि वाले का कैसे बीतेगा दिन, पढ़ें राशिफल

82
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

rashifal and panchang of 1 january : किस राशि वाले का कैसे बीतेगा दिन। पढ़ें एक जनवरी का राशिफल। साथ में देखें दो दिन का पंचांग। इसमें सूर्योदय व सूर्यास्त का समय है। नक्षत्र और योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शुक्रवार का पंचांग

01 जनवरी 2021। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- पौष। पक्ष- कृष्ण। तिथि- द्वितीया सुबह के 09.33 बजे तक। नक्षत्र- पुष्य रात के 08.15 बजे तक। योग- वैधृति दोपहर के 01.38 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.14 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.36 बजे। राहुकाल- दिन के 11.07 से 12.25 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.04 से 12.46 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शनिवार का पंचांग

02 जनवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- पौष। पक्ष- कृष्ण। तिथि- तृतीया सुबह के 09.09 बजे तक। नक्षत्र- अश्लेषा रात के 08.17 बजे तक। योग- विश्कुंभ दोपहर के 12.04 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.14 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.36 बजे। राहुकाल- सुबह के 09.50 से 11.08 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.05 से 12.46 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

एक जनवरी का पंचांग

किस राशि वाले का कैसे बीतेगा दिन। पढ़ें एक जनवरी का राशिफल। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे? किसका भाग्य होगा साथ और किसे करना होगा अभी संघर्ष? साथ ही घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

राजनीति में सक्रिय लोगों के लिए अच्छा समय है। अपार सफलता के योग हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार में अच्छा समय बीतेगा। संतान पक्ष आपसे अपने मन की बातें साझा कर सकते हैं। उस पर ध्यान दें। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। निवेश करने से फिलहाल बचें।

वृष

सुख-समृद्धि का माहौल बना रहेगा। भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि हो सकती है। परिवार के साथ यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। किसी करीबी की वजह से थोड़े परेशान रह सकते हैं। नकारात्मकता भी मन में आ सकती है। उसको अपने ऊपर हावी नहीं होने दें।

मिथुन

मन इधर-उधर भाग सकता है। उसके ऊपर नियंत्रण रखें। जरूरी निर्णय में भावनाओं को खुद पर हावी नहीं होने दें। घर, कार्यक्षेत्र सहित हर क्षेत्र में जिम्मेदारी अधिक रहेगी। परिवार के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिल जाएगा। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। मतभेद हो सकते हैं।

कर्क

सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। परिवार में भी इज्जत बढ़ेगी। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। इससे आपके अंदर उर्जा बनी रहेगी। कुछ प्रभावशाली लोगों के संपर्क में आने का मौका मिल सकता है। निवेश करने से बचें। समय ठीक नहीं है। कारोबारियों को मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेंगे।

सिंह

किस राशि वाले का कैसा बीतेगा दिन में पढ़े सिंह राशि का राशिफल। कोई भी कार्य योजनाबद्ध तरीके से करें। तभी सफलता मिलेगी। अधिकारी आपके काम करने के तरीके को सराहेंगे। किसी भी चीज पर अधिक सोच-विचार नहीं करें। इससे आपके कार्य पर असर पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोग सहयोगी से बहस करने से बचें।

कन्या

किसी भी स्थिति में आत्मविश्वास बनाकर रखें। अभी अधिक अपेक्षा नहीं करें। अपनी कार्यक्षमता बनाए रखें। कुछ समय बाद तरक्की के नए रास्ते आपको दिख सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां आपके अनुकूल बनेंगी। विद्यार्थी वर्ग थोड़ा तनाव में रह सकता है। इसके बाद भी पढ़ाई पर असर न पड़ने दें।

तुला

जमीन-जायदाद से संबंधित कोई विवाद चल रहा है तो उसका हल निकल सकता है। साथ ही उसमें आपको लाभ होने का भी योग हैं। कुछ नकारात्मक चीजें आपको परेशान कर सकती हैं। तनाव लेने से बचें। व्यवसाय सामान्य रूप से चलेगा। परिवार में विवाद हो सकता है। उसका धैर्य से हल करें।

वृश्चिक

दिन आपके लिए ठीक रहेगा। आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। अपने कौशल से नई योजनाओं को सफलतापूर्वक पूरा कर लेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी भी बात को बिना जाने उस पर अपनी राय देने से बचें। अनावश्यक विवाद में फंस सकते हैं। अभी निजी बातें साझा करने से बचें।

धनु

अभी आपका समय अच्छा है। जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। राजनीति में सक्रिय लोगों की सामाजिक सक्रियता बढ़ने से लाभ हो सकता है। किसी भी तरह के विवाद से बचें। नुकसान हो सकता है। धैर्य बनाकर रखें। फालतू की चीजों में समय नहीं गवाएं।

मकर

आज आपका दिन अच्छा है। पुराने संपर्कों से बड़ा लाभ हो सकता है। कोई पुराना विवाद हल हो जाएगा। इससे मन में संतोष की भावना रहेगी। विरोधी आपके पीठ पीछे आलोचना कर सकते हैं। उसका खुद पर प्रभाव नहीं पड़ने दें। कारोबारी अपने साझेदारों की हर गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखें।

कुंभ

विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। पढ़ाई में मन लगेगा। कार्य और परिवार के बीच संतुलन बनाकर चल सकेंगे। आर्थिक लाभ होने का योग है। किसी बड़े निवेश से बचें। अपनी निजी बातों को साझा करने से बचें। साझेदारों के साथ योजनाएं साझा करें और अपना ध्यान काम पर केंद्रित करें।

मीन

व्यस्तता के बावजूद मित्रों के साथ समय बिता सकेंगे। इससे आप ताजगी महसूस करेंगे। कुछ पुराने निवेश फायदेमंद हो सकते हैं। कोई बड़ा निर्णय घर के किसी वरिष्ठ की मदद से लें। कोई बुरी खबर मिल सकती है। इससे मानसिक तनाव हो सकता है। स्थिति का सामना धैर्य से करें।

नोट- किस राशि वाले का कैसे बीतेगा दिन में आपने एक जनवरी का राशिफल पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो जौ खाकर यात्रा करें।

यह भी पढ़ें- अयोध्या में 11 दर्शनीय स्थल अवश्य देखें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here