2021 का वार्षिक राशिफल पढ़ें, जानें कैसा बीतेगा नया साल

142
13 मई 2022 राशिफल
8 मई 2022 का राशिफल

horoscope 2021 in hindi : 2021 का वार्षिक राशिफल पढ़ें। जानें कैसा बीतेगा नया साल। किस राशि वाले के सितारे रहेंगे बुलंद और किसे करना होगा संघर्ष। दो भाग में वार्षिक राशिफल को दिया जा रहा है। पहले भाग में मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या मिलाकर छह राशियों की जानकारी दी जा रही है। अगले भाग में शेष छह राशि के वार्षिक फल को दिया जाएगा।

मेष

इस राशि वाले लोगों के लिए नया वर्ष काफी उम्मीद लेकर आएगा। नौकरीपेशा लोगों और कारोबारियों को सफलता प्राप्त होगी। करियर के लिहाज से यह साल अत्यंत शुभ रहने वाला है। आर्थिक रूप से भी साल अच्छा है। जीवन में संपन्नता आएगी। कई पुराने इच्छाएं पूरी होंगी जिससे धन लाभ होने के योग हैं। हालांकि पारिवारिक समस्याओं से घिरे रह सकते हैं। साल के शुरुआती महीनों में घर-परिवार में कोई ना कोई समस्या रह सकती है। नया कारोबार शुरू करने के इच्छुक लोगों के लिए भी साल शुभ साबित होगा। आप अपनी क्षमता में और निखार ला सकेंगे। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी आपको दी जा सकती है। धन लाभ के कई अवसर आपके सामने आएंगे। थोड़ी-बहुत मानसिक परेशानियां रह सकती हैं। खुद के साथ-साथ जीवनसाथी के करियर को भी बनाने का अवसर मिलेगा। आप दोनों के लिए साल शुभ रहेगा।

वृष

नया साल आपके लिए सफलता और उपलब्धि लेकर आ रहा है। वैवाहिक जीवन बहुत ही अच्छा रहेगा। कई मौकों पर आपके सामने दो विकल्पों में चुनाव करने के मौके आ सकते हैं। बहुत ही सावधानी व सोच विचार कर ही चुनाव करें। तभी मौके का फायदा उठा पाएंगे। इस वर्ष आपको कुछ कठिन निर्णय लेने पड़ सकते हैं। जो थोड़े परेशान करने वाले भी हो सकते हैं। कारोबारियों के लिए समय ठीक है। हालांकि कुछ जरूरी काम पूरा होने में लंबा समय ले सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के प्रदर्शन में सराहनीय सुधार आएगा। जगह बदलने के इच्छुक लोगों को भी अच्छे मौके मिल सकते हैं। निवेश बहुत ही सोच समझ कर करें। पैसा डूबने का खतरा है। लेनदेन के मामले में भी सावधानी बरतें। परिवार वालों के बीच प्रेम बना रहेग। कई मौकों पर आपके परिवार वाले मजबूत स्तंभ बनकर साथ खड़े रहेंगे।

मिथुन

2021 का वार्षिक राशिफल मिश्रित फल देने वाला होगा। खर्च बढ़ने के योग हैं। यह आपकी आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। छोटी-मोटी बीमारियों की अनदेखी न करें। बाद में बड़ी समस्या बन सकती है। कार्यक्षेत्र में कुछ समय से चल रही परेशानियों का साल अंत होगा। आपकी स्थिति मजबूत हो सकती है। आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। इससे आपमें आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार वाले आपसे खुश रहेंगे। अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह इस साल आप अच्छी तरीके से कर सकेंगे। दांपत्य जीवन में साल के मध्य में थोड़ी समस्याएं महसूस हो सकती हैं। विद्यार्थियों के लिए साल ठीक रहेगा। सिर्फ साल की शुरुआत में पढ़ाई में थोड़े दिन आप परेशानी महसूस कर सकते हैं। मेहनत जारी रखेंगे तो सफलता मिलेगी। धर्म-कर्म के मामलों में रुचि बढ़ेगी।

कर्क

नया वर्ष शुभ रहेगा। अपनी नकारात्मकता को यदि नियंत्रण में रखेंगे तो साल बेहतरीन रहेगा। व्यापारियों के लिए साल उन्नति लेकर आएगा। नई योजना पर आगे बढ़ सकते हैं। धन प्राप्ति के लिए वर्ष बहुत अच्छा है। नए मार्ग आपको दिखाई देंगे। साथ ही आय में वृद्धि भी होगी। परिवार के लोगों के बीच प्यार बना रहेगा। दूर की यात्रा में साथ जाने का मौका मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थिति मजबूत होगी। अधिकारियों के साथ रिश्तों में और सुधार आएगा।  नौकरी बदलने की अगर सोचेंगे तो उसमें भी सफलता मिलने की संभावना है। कुछ फैसले साल के मध्य में गलत साबित हो सकते हैं। इससे थोड़ी मानसिक परेशानी हो सकती है। हालांकि उसके बाद आप का प्रदर्शन अच्छा रहेगा। वह हर क्षेत्र के लोगों को वृद्धि देगा। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। कोई भी विरोधी आपका अनावश्यक फायदा नहीं उठा सकेगा।

सिंह

आर्थिक दृष्टि से यह साल ठीक-ठाक रहेगा। परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा। इससे हर क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। मार्ग में आने वाली छोटी-मोटी परेशानियों को अनदेखा करके आप बड़ी सफलता की ओर बढ़ेंगे। विद्यार्थी किसी भी तरह का शॉर्टकट लेने से बचें। अन्यथा उन्हें बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। स्थिति के अनुसार अत्याधिक मेहनत करने से घबराएं नहीं। बड़ी सफलता के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। नौकरीपेशा लोगों को अचानक बदलाव देखने को मिल सकता है। यह सकारात्मक और मन को सुकून देने वाला रहेगा। पारिवारिक संबंधों में सुधार आएगा। वरिष्ठ के मार्गदर्शन से परिवार, करियर समेत हर जगह आप का प्रदर्शन अच्छा रहेगा। पिछले साल की तरह इस बार भी खर्च लगे रह सकते हैं। बड़ी योजना को टालने से बचें। अन्यथा नुकसान होगा। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा।

कन्या

2021 का वार्षिक राशिफल आपके लिए अच्छा होगा। आय के नए मार्ग खुलेंगे। रोजगार में भाग्य का साथ होगा। समाज में कद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। साल के शुरुआती महीनों में छोटा-मोटा विवाद भी हो सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी। घर या नया वाहन खरीदने का मौका मिल सकता है। माता-पिता का पूरा सहयोग व प्रेम मिलेगा। नौकरी में परिवर्तन हो सकता है। प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। नई जगह पर आपकी स्थिति ज्यादा मजबूत हो सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में खुशहाली बनी रहेगी। कारोबारियों के लिए समय अच्छा है। हालांकि साल का मध्य आपकी मेहनत का मिश्रित परिणाम ला सकता है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उसके साथ किसी भी तरह की लापरवाही नहीं करें। नकारात्मक प्रभाव हो सकता है। किसी भी स्थिति में धैर्य को न खोयें। तभी आप सफलता पा सकेंगे।

अगले अंक में जारी

यह भी पढ़ें- समस्याएं हैं तो समाधान भी है, हमसे करें संपर्क

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here