2021 के वार्षिक राशिफल में जानें कैसा बीतेगा नया साल

81
18 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

horoscope of 2021 in hindi : 2021 के वार्षिक राशिफल में जानें कैसा बीतेगा नया साल। इसमें छह बाकी राशियों के वार्षिक फल की जानकारी दी जा रही है। वार्षिक राशिफल का यह दूसरा और अंतिम भाग है। इसमें पढ़ें तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के बारे में।

तुला

साल के शुरुआती महीनों में किसी भी काम को टालना भारी पड़ेगा। इस वजह से आपके हाथों से कई बड़े मौके निकल सकते हैं। उस लापरवाही के लिए बाद में पछताना पड़ सकता है। आने वाले मौकों पर ध्यान देंगे तो अपार सफलता मिलने के योग हैं। मेहनत और ईमानदारी से अपना काम करते रहें। भाग्योदय का योग है। खासकर नौकरीपेशा लोगों को उच्च पद मिल सकता है। अपने रवैया में आक्रामकता को ज्यादा हावी न होने दें। इससे काम बिगड़ सकता है। कारोबारी धन और ऊर्जा सावधानीपूर्वक खर्च करें। छोटा-मोटा निवेश कर सकते हैं। कार्य तय समय पर पूरे हो सकेंगे। जीवनसाथी को सफलता मिलने का योग है। आपसी तालमेल बढ़ेगा। रिश्ता और मजबूत होगा। घर में किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य की वजह से थोड़ी परेशानी हो सकती है। भाई बहनों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे।

वृश्चिक

यह आपके लिए साल मिश्रित फल लेकर आया है। धैर्य बनाए रखें। कमाई के मामले में साल के शुरुआती महीने बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं रहेंगे। इस वजह से आप थोड़े परेशान रह सकते हैं। आपके तनाव का असर कामकाज पर भी पड़ सकता है। यह हानिकारक साबित हो सकता है। कारोबारी कोई नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो साल के शुरुआती समय में बचें। कोई भी बड़ा कार्य साल के मध्य में करें। उस समय आप विश्वास से भरे हुए रहेंगे। अपनी कार्यक्षमता पर भरोसा बनाकर रखें। कामकाज के सिलसिले में विदेश की यात्रा हो सकती है। वह शुभ साबित होगी। नौकरी बदलने की इच्छुक लोग अभी यह विचार त्याग दें। बाहर पढ़ने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए समय ठीक है। मेहनत करते जाएं सफलता के साथ-साथ माता पिता का सहयोग भी अवश्य मिलेगा।

धनु

2021 के वार्षिक राशिफल का इस राशि वाले पर मिला-जुला प्रभाव रहेगा। जातक पर इस साल काम का दबाव ज्यादा रह सकता है। वैवाहिक जीवन आपकी अपेक्षा अनुसार रहेगा। अपने मकान को लेकर आप और ज्यादा गंभीरता से विचार कर सकते हैं। उसमें अनुकूल अवसर मिल सकते हैं। माता पिता या किसी बुजुर्ग रिश्तेदार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। संतान पक्ष को लेकर चिंता बनी रह सकती है। परेशान नहीं हों। आप उनके लिए सही फैसले लेने में सक्षम रहेंगे। आपकी महत्वकांक्षा आप पर हावी हो सकती हैं। प्रेम विवाह करने के इच्छुक लोगों के लिए समय ठीक है। उनके संबंधों को परिवार की सहमति मिल सकती है। कारोबारियों के लिए साल अच्छा है। मेहनत करेंगे तो अपेक्षित सफलता अवश्य मिलेगी। योजनाएं फलीभूत होंगी। सहकर्मियों के साथ आपके रिश्ते मधुर रहेंगे।

मकर

अटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे। कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियों में भी बढ़ोतरी हो सकती है। मानसिक शांति मिलेगी। कारोबारियों के लिए समय अच्छा है। और ध्यान से काम करेंगे तो अपेक्षा से ज्यादा मुनाफा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। किसी बड़े फैसले में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। घर-परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न  सकते है। राजनीति में सक्रिय लोगों को तरक्की में थोड़ा विलंब हो सकता है। बात-बात में नौकरी छोड़ने वाले के लिए समय ठीक नहीं है। कोई भी फैसला जल्दबाजी में नहीं लें। अन्यथा पछताना पड़ सकता है। भविष्य के लिए जो योजना बना रहे हैं उसमें निवेश सोच-समझ कर करें। आर्थिक स्थिति पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर रहेगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों के लिए अच्छा समय।

कुंभ

किसी भी काम को टालें नहीं। कार्य से जुड़ी कोई भी यात्रा समय पर पूरी करें। दिया गया हर काम नियत समय पर पूरा करें। अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह अच्छे से करेंगे तो सफलता मिलेगी। स्वभाव में धन बचाने की प्रवृत्ति अपना कर रखें। जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। उन्हें पूरा करने में आपको दिक्कत महसूस हो सकती है। छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव महसूस हो सकता है। इस वर्ष किसी भी तरह का रोमांचक कार्य कष्टदायक हो सकता है। न्यायिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए समय अच्छा है। तरक्की मिल सकती है। कारोबारियों को साल के शुरुआती महीनों में नुकसान हो सकता है। विशेषज्ञ की सलाह लेकर कारोबार करें। साथ ही सजग रहें। नौकरीपेशा लोगों को नया काम पूरा करने में अड़चन महसूस हो सकती है। परंतु पुराने सभी कार्य पूरे हो जाएंगे। नौकरी में बदलाव भी हो सकता है।

मीन

2021 के वार्षिक राशिफल में चुनौतीपूर्ण समय है। समय पर निर्णय न ले पाने की वजह से नुकसान झेल सकते हैं। आर्थिक स्थिति शुरुआती वर्ष में सामान्य रहेगी। व्यर्थ के खर्चे कम करें। बचत पर ध्यान दें। अन्यथा परेशानी हो सकती है। किसी पुराने निवेश से भी फायदा होगा। परिवार वालों के साथ घूमने-फिरने पर खर्च हो सकता है। नए साल में उधार देने से बचें। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कारोबारियों को जो लाभ की उम्मीद थी उसमें देरी हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती है। अधिकारियों के साथ रिश्तों में सुधार आएगा। माता पिता को पूर्णता सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथियों के साथ मिलकर नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो कर सकते हैं। समय अच्छा है। स्वास्थ्य मिला-जुला रहेगा। थकावट में तनाव हावी हो सकता है।

यह भी पढ़ें- समस्याएं हैं तो समाधान भी है, हमसे करें संपर्क

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here