मेष व तुला के लिए परेशानी, पढ़ें दो जनवरी का राशिफल

79
18 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 2 january : मेष व तुला के लिए परेशानी, पढ़ें दो जनवरी का राशिफल। इसके साथ देखें दो दिन का पंचांग। इसमें सूर्योदय और सूर्यास्त का समय है। नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शनिवार का पंचांग

02 जनवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- पौष। पक्ष- कृष्ण। तिथि- तृतीया सुबह के 09.09 बजे तक। नक्षत्र- अश्लेषा रात के 08.17 बजे तक। योग- विश्कुंभ दोपहर के 12.04 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.14 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.36 बजे। राहुकाल- सुबह के 09.50 से 11.08 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.05 से 12.46 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

रविवार का पंचांग

03 जनवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- पौष। पक्ष- कृष्ण। तिथि- चतुर्थी सुबह के 08.22 बजे तक। नक्षत्र- मघा रात के 07.57 बजे तक। योग- प्रीति सुबह के 10.11 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.14 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.37 बजे। राहुकाल- सुबह के 04.19 से 05.37 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.05 से 12.46 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

दो जनवरी का पंचांग

मेष व तुला के लिए परेशानी, पढ़ें दो जनवरी का राशिफल। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे? किसका भाग्य होगा साथ और किसे करना होगा अभी इंतजार? साथ ही घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

मेष व तुला के लिए परेशानी का समय है। आर्थिक रूप से दिन ठीक नहीं है। लेन-देन से यथासाध्य परहेज करें। समय ठीक नहीं है। नुकसान हो सकता है। कारोबारियों को अपने कार्य करने के तरीके में थोड़े बहुत बदलाव करने की जरूरत है। भविष्य में फायदा होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल रहेगा।

वृष

नौकरीपेशा लोगों का मन कम लगेगा। काम पर ध्यान दें। समय अच्छा होने से फायदा होगा। पद में भी वृद्धि के योग हैं। कारोबारियों के लिए समय ठीक है। लाभ हो सकता है। माता की सेहत की वजह से थोड़े परेशान हो सकते हैं। अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ व्यवहार अच्छा रखें। गाड़ी चलाते समय सतर्कता बरतें।

मिथुन

कारोबारी इधर-उधर और मौके तलाश करने से बचें। अन्यथा नुकसान होगा। जो कार्य हाथ में है, उस पर ध्यान दें। उसी में लाभ के योग हैं। लंबे समय से चल रहे किसी तनाव से मुक्ति मिल सकती है। स्वास्थ्य में और सुधार होने का योग है। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय अच्छा है। काम से संतुष्ट रहेंगे।

कर्क

भाग्य के इंतजार में नहीं बैठें। खुद प्रयास करें तो सफलता मिलेगी। खरीदारी पर धन खर्च हो सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। राजनीति में सक्रिय लोगों के प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होने का योग है। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। छोटे भाई-बहनों की मदद से किसी समस्या का हल मिल सकेगा।

सिंह

कारोबारी साझेदारों के साथ तालमेल बिठाकर चलें। आर्थिक रूप से समय आपके पक्ष में है। जो लोग नया कारोबार शुरू करने के बारे में विचार कर रहे हैं परिवार में किसी बड़े की सलाह अवश्य ले लें। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। मेहनत कर कार्य करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी।

कन्या

आज का दिन मिश्रित फल लेकर आया है। आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेगी। परिवार के लिए भी थोड़ा समय निकालें। तला -भुना खाने से बचें। घर खरीदने का विचार कर रहे हैं तो आगे बढ़ें। समय ठीक है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब होने से थोड़े परेशान हो सकते हैं।

तुला

मेष व तुला के लिए परेशानी का समय है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। थोड़ी समस्या हो सकती है। कारोबारियों को अपने काम में परेशानी महसूस हो सकती है। उससे परेशान नहीं हो। चुनौतियों का मजबूती से सामना करें। कड़ी मेहनत करेंगे तो आपको अवश्य सफलता मिलेगी।

वृश्चिक

क्रोध, व्यवहार और वाणी पर नियंत्रण रखें। आज किसी करीबी मित्र के साथ रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। इसका आपको अफसोस रहेगा। कारोबारी काम के तरीके में परिवर्तन करने का सोच रहे हैं तो किसी विशेषज्ञ की सलाह लें। जीवनसाथी से मन की बातें साझा करें। समस्या का समाधान मिल सकता है।

धनु

कार्यक्षेत्र में स्थितियां आपके पक्ष में रह सकती हैं। आपके कार्य और प्रदर्शन से प्रतिष्ठा में वृद्घि होगी। सामाजिक रूप से व्यस्त रह सकते हैं। आर्थिक रूप से चुनौतीपूर्ण समय रह सकता है। किसी भी प्रकार के लेन-देन से बचें। अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता है। निवेश की योजना भी आज टाल दें।

मकर

अपनी योजनाओं को जीवनसाथी के साथ साझा करें। अच्छी सलाह मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए समय ठीक है। सफलता मिलने का योग बन रहा है। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। मान सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। घूमने-फिरने पर अधिक खर्च हो सकता है।

कुंभ

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। लंबे समय से चल रहे किसी रोग से छुटकारा मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए लाभ का समय है। नए रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को भी सफलता मिल सकती है। संपत्ति खरीदने की यदि योजना है तो उस पर आगे बढ़ सकते हैं।

मीन

आज का दिन चुनौतियों से भरा रहेगा। कारोबारियों को धन हानि होने के योग हैं। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है। इस वजह से परिवार में तनाव रह सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए कार्यक्षेत्र में समय अनुकूल है। आपके काम की प्रशंसा होगी। नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

नोट- मेष व तुला के लिए परेशानी में आपने दो जनवरी का राशिफल पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि पूर्व और उत्तर-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो अदरक या उड़द खाकर यात्रा करें।

यह भी पढ़ें- संक्षिप्त पूजन विधि से बिना पंडित के खुद करें पूजा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here