20 मार्च का राशिफल और दो दिन का पंचांग

133
19 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
19 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 20 march : 20 मार्च का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शनिवार का पंचांग

20 मार्च। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- शुक्ल। तिथि- सप्तमी पूरा दिन और पूरी रात। नक्षत्र- रोहिणी दिन के 04.46 बजे तक। योग- प्रीति दिन के 11.58 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.25 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.32 बजे। राहुकाल- सुबह के 09.27 से 10.58 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.04 से 12.53 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

रविवार का पंचांग

21 मार्च। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- शुक्ल। तिथि- सप्तमी सुबह के 07.09 बजे तक फिर अष्टमी। नक्षत्र- मगशिरा देर शाम के 07.25 बजे तक। योग- आयुष्मान दिन के 12.40 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.24 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.33 बजे। राहुकाल- शाम के 05.02 से 06.33 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.04 से 12.53 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

20 मार्च का राशिफल

पढ़ें 20 मार्च का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी बल्ले-बल्ले? कौन करेगा संघर्ष? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा उसका भाग्य और किसे करना होगा अभी इंतजार? साथ में अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। अन्यथा समस्या से फंस सकते हैं। संतान के ऊपर अपेक्षा से अधिक धन खर्च करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ संवाद की कमी आपके रिश्ते को कमजोर कर सकती है। कार्य के सिलसिले में कोई दूर यात्रा करनी पड़ सकती है। वह यात्रा फायदेमंद सिद्ध होगी।

वृष

ग्रह दशा आपके अनुकूल होती जा रही है। इसलिए आपका दिन सफल रहेगा। किसी तरह की रचनात्मक कार्य में आज आपका मन लगेगा। इस दिशा में किए जा रहे प्रयास भी सफल होंगे। सकारात्मक बने रहें। अपनी जिम्मेदारियों पर एकाग्र रहने का प्रयास करें। इससे सारे काम अच्छी तरह से हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें- हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क

मिथुन

नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है। कार्य में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपके किसी कार्य से प्रसन्न हो सकते हैं। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपकी महत्वाकांक्षा पूर्ण होंगी। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। घर का कोई भी कार्य कल पर नहीं टालें। अन्यथा नुकसान हो सकता है।

कर्क

आज कार्यक्षेत्र के साथ ही घर में भी बहुत व्यस्तता रह सकती है। उसमें संतुलन के साथ क्रम बनाएं। कुछ काम कल पर टालें। अन्यथा काम का दबाव नुकसान पहुंचा सकता है। सामाजिक संबंध मजबूत होंगे। मान-सम्मान में भी वृद्धि के योग हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिता सकेंगे।

सिंह

आर्थिक रूप से दिन अनुकूल है। पैसों के मामले में स्थिति अच्छी रहेगी। निवेश करने का सोच रहे हैं तो कर सकते हैं। फायदा होगा। राजनीति करने वाले को विरोधी परेशान कर सकते हैं। नौकरीपेशा को भी कार्यक्षेत्र में खींचतान का सामना करना पड़ सकता है। मेहनत करने के बाद भी संतुष्टि नहीं मिलेगी।

कन्या

पूर्व में किए गए कार्य का अब फल मिलने का समय आ रहा है। पुरानी योजना पर काम करेंगे तो सफलता मिलेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। माता के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी से कोई खास उपहार मिल सकता है। संतान पक्ष की किसी बड़ी समस्या को आप सुलझा सकते हैं।

तुला

20 मार्च का राशिफल चुनौती और अवसर लेकर आया है। इससे कार्यक्षेत्र में आपके प्रभाव और वर्चस्व में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में भी सुधार के योग हैं। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। इस वजह से आप के प्रभाव क्षेत्र में नकारात्मक असर पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने जा सकते हैं।

वृश्चिक

कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले ठीक से सोच-विचार कर लें। स्थिति थोड़ी प्रतिकूल रह सकती है। अतः धैर्य बनाए रखें। अभी संयम के साथ काम करना हितकर होगा। घर का वातावरण धार्मिक रहेगा। जीवनसाथी की वजह से आपका कोई काम अटक सकता है। क्रोध पर काबू रखें।

धनु

यह दिन आपके धैर्य और मेहनत की परीक्षा का है। यदि लगातार प्रयास करते रहेंगे तो स्थिति आपके अनुकूल होगी। आज भाग्य के भरोसे बिल्कुल नहीं रहें। मेहनत के नजरिये से ही पूरी स्थिति को देखें। तभी सफलता मिलेगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अनुकूल है। जिस लक्ष्य की तैयारी कर रहे हैं, उसमें सफलता मिल सकती है।

मकर

व्यवहार में मजबूती बनाकर रखें। किसी भी तरह की परिस्थिति को काबू करने में आप सक्षम हैं। आपकी ताकत आपका आत्मविश्वास और श्रम है। दोनों में संतुलन बनाकर रखें। व्यर्थ के खर्च से बचें। जीवनसाथी का स्वास्थ्य परेशान कर सकता है। इस वजह से मानसिक तनाव हो सकता है।

कुंभ 

अपेक्षा से ज्यादा खर्च होने पर थोड़े परेशान हो सकते हैं। माता-पिता के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। बाहर निकलते समय सावधान रहें। खासकर खुद वाहन चलाने से परहेज करें। दुर्घटना होने का खतरा है। खुद के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। इससे अच्छा महसूस करेंगे।

मीन

सावधानी से दिन बिताएं। अन्यथा परेशानी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में स्थिति प्रतिकूल हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। संतान पक्ष से थोड़ा असंतोष रह सकता है। बेहतर होगा कि उसके साथ बैठकर मसले को सुलझाने का प्रयास करें। कारोबारियों को काम का दबाव थोड़ा परेशान कर सकता है।

नोट- 20 मार्च का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पूर्व और उत्तर-पूर्व की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो अदरक या उड़द खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी।

यह भी पढ़ें : अशुभ ग्रहों को ऐसे बनाएँ शुभ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here