rashifal and panchang of 01 april : एक अप्रैल का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।
बृहस्पतिवार का पंचांग
एक अप्रैल। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- कृष्ण। तिथि- चतुर्थी दिन के 10.59 बजे तक। नक्षत्र- विशाखा सुबह के 07.22 बजे तक। योग- अनुराधा अगले दिन सुबह के 05.19 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.11 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.39 बजे। राहुकाल- दिन के 01.59 से 03.32 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.00 बजे से 12.50 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)
शुक्रवार का पंचांग
दो अप्रैल। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- कृष्ण। तिथि- पंचमी सुबह के 08.15 बजे तक। उसके बाद षष्ठी अगले दिन सुबह 05.58 बजे तक। नक्षत्र- ज्येष्ठा अगले दिन तड़के के 03.44 बजे तक। योग- व्यतिपात रात के 11.40 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.10 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.40 बजे। राहुकाल- दिन के 10.51 से 12.25 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.00 बजे से 12.50 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)
एक अप्रैल का राशिफल
पढ़ें एक अप्रैल का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी बल्ले-बल्ले? कौन करेगा संघर्ष? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा उसका भाग्य और किसे करना होगा अभी इंतजार? साथ में अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।
मेष
(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। लंबे संघर्ष के बाद आज आपको परेशानियों से राहत मिलेगी। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। यदि आप पार्ट टाइम कारोबार करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए समय निकालना आसान होगा। उस दिशा में प्रयास शुरू करें।
वृष
(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) मिला-जुला फल वाला दिन रहेगा। आज आपके परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। इसमें सभी सदस्य बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। दुर्घटना होने का खतरा है। पुराने मित्र से मुलाकात संभव है।
यह भी पढ़ें- मंत्र करे हर समस्या का समाधान, अवश्य प्रयोग करें
मिथुन
(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) व्यवसाय में प्रगति करने का योग है। आपकी तेज सफलता देखकर लोग हैरान होंगे। अपनी प्रगति की इस गति को बनाए रखने के लिए आपको अपने कार्यक्षेत्र को शीर्ष प्राथमिकता देनी होगी। अनावश्यक विवाद के चक्कर में नहीं पड़ें। अपने काम पर ध्यान दें।
कर्क
(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) दिन औसत फल देने वाला रहेगा। संतान या छोटे भाई बहनों के भविष्य की चिंता सता सकती है। परिवार के बुजुर्ग की सलाह से इस समस्या से मुक्ति पा लेंगे। कार्यक्षेत्र दिन व्यस्तता वाला रहेगा। यात्रा का भी योग बन रहा है। उसे चूकें नहीं। भविष्य में फायदा मिलेगा।
सिंह
(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) मिश्रित परिणाम वाला दिन है। आज आपको कार्यक्षेत्र की चिंता सत्ता सकती है। काफी दिनों से आप अपने कामकाज पूरा ध्यान नहीं देख रहे हैं। संतान से मदद मिल सकती है। काफी समय से रुके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं। परिवार में विवाद उत्पन्न हो सकता है।
कन्या
(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) कार्यक्षेत्र में कुछ भागदौड़ करनी पड़ सकती है। अपेक्षित सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। इससे परेशान नहीं हों। यह आगे चलकर आपको इस मेहनत का फल मिलेगा। आज अपनी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ कर पाएंगे। खान-पान में सतर्कता बरतें।
तुला
(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) एक अप्रैल का राशिफल थोड़ा परेशान करने वाला रहेगा। दिन में थोड़े चिंतित रहेंगे। हालांकि यह आपके मानसिक तनाव के कारण होगा। कुछ समस्याएं आप अपने स्वभाव के कारण स्वयं ही खड़ी कर लेते हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता आपके कदम चूमेगी।
वृश्चिक
(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज कोई मंगल समाचार सुनने को मिल सकता है। पुराने झगड़े का हल निकलने की संभावना है। आज नकारात्मक विचारों को मन में नहीं आने दें। सकारात्मक और ऊर्जावान बने रहें। तभी दिन अनुकूल रहेगा। नौकरी में तरक्की मिलने की पूरी उम्मीद है।
धनु
(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) दिन कुछ कठिनाई भरा रहेगा। कामकाज में थोड़ी परेशानी हो सकती है। निराश नहीं हों। यह परेशानी सामयिक है। यदि आपका कोई रुका हुआ धन है, तो वह आज प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी की सलाह आपके व्यवसाय में उपयोगी साबित होगी।
मकर
(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) आप आज सामाजिक व धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। इससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। यदि आप कोई संपत्ति खरीदना व बेचना चाहते हैं, तो उसके लिए समय ठीक है। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता की तैयारी में लगे हैं, तो सफलता प्राप्त होगी।
कुंभ
(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) दूर-दराज में काम करने वाले को शुभ सूचना मिलेगी। संतान के विवाह की योजनाएं आगे बढ़ सकती है। अध्यात्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ी दिखेगी। यदि निवेश करने की सोच रहे हैं, तो आगे बढ़ें। आज निवेश के लिए उत्तम समय है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
मीन
(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) नौकरी या व्यवसाय में विरोधियों से सावधान रहें। वे आज आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। आज आपको माता-पिता या किसी बुजुर्ग की सेवा करने का मौका मिलेगा। गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
नोट- एक अप्रैल का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज दक्षिण और दक्षिण-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दही खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी।
यह भी पढ़ें- हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क