आठ अप्रैल 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

73
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

rashifal and panchang of 8 April : आठ अप्रैल 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें। जानें कि कैसा रहेगा आपका दिन। पंचांग में देखें सूर्योदय व सूर्यास्त का समय। साथ ही पढ़ें शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शुक्रवार का पंचांग

8 अप्रैल। विक्रम संवत- 2079। शक संवत- 1943। अयन- उत्तरायन। मास- चैत्र। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- सप्तमी रात के 11.05 बजे तक। नक्षत्र- आर्द्रा रात के 01.43 बजे तक। योग- शोभन सुबह के 10.31 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.04 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.43 बजे। राहुकाल- दिन के 10.48 से 12.23 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 11.58 से 12.48 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)अदरक या उड़द

शनिवार का पंचांग

9 अप्रैल। विक्रम संवत- 2079। शक संवत- 1943। अयन- उत्तरायन। मास- चैत्र। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- अष्टमी रात के 01.23 बजे तक। नक्षत्र- पुनर्वसु अगले दिन तड़के 04.31 बजे तक। योग- अतिगंड दिन के 11.25 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.02 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.43 बजे। राहुकाल- सुबह के 09.13 से 10.48 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 11.58 से 12.48 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

आठ अप्रैल 2022 का राशिफल पढ़िए

जानें आठ अप्रैल 2022 राशिफल? कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) दिन अच्छा रहेगा। कारोबारी कोई भी बड़ा निर्णय पिताजी से लें तो लाभ होगा। माता जी का स्वास्थ्य परेशानी कर सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको मान सम्मान मिलेगा । विद्यार्थियों को सफलता के लिए मेहनत करनी होग। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अभी कुछ समय परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं। संतान आपसे नाराज हो सकती है। किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है । आज लिए गए किसी निर्णय का भविष्य में पछतावा हो सकता है। नए कार्य को शुरू करने के लिए दिन अच्छा है ।

यह भी पढ़ें- पंच तत्व का शरीर में संतुलन कर जीवन बनाएं सुखी

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण निर्णयों को लेने के लिए रहेगा किसी भी मामले को नजरअंदाज करने से बचें नहीं तो वह आपका कोई भारी नुकसान करवा सकता है। विपरीत स्थिति उत्पन्न में धैर्य बनाकर रखे। उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। साझेदारी में चल रहे व्यवसाय से आपको मन मुताबिक लाभ मिलने के योग हैं और अपने साझेदार के साथ रिश्ते में मज़बूती आएगी ।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) दिन अच्छा रहेग। कहीं से खुशखबरी मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगो के मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है । व्यापारियों को कुछ चुनौतियां का सामना करना पड़ सकता है लेकिन आप अपनी बुद्धि का प्रयोग करके हर समस्या से पार पा लेंगे। आपको यदि किसी की मदद करने का मौका मिले तो अवश्य करें। ज्यादा दखलंदाजी करने से बचें।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा । नौकरीपेशा लोगो विरोधयों से बचकर रहें। अपना कोई करीबी आपको धोखा दे सकता है। किसी पुराने मित्र से लम्बे समय बाद मुलकात होगी जिससे मन प्रसन्न रहेगा। ससुराल पक्ष से किसी भी तरह के लेन-देन से बचें अन्यथा रिश्तों में कड़वाहट उत्पन्न हो सकती है । आपको व्यापार में लाभ हो सकता है जिसके कारण आप अपने ऊपर कुछ धन अपने ऊपर भी व्यय करेंगे।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) जानें आठ अप्रैल 2022 का राशिफल? कैसा बीतेगा आपका दिन? दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। घर-परिवार से कोई सुखद सूचना सुनने को मिल सकती है। मन में चल रही परेशानियों को पिताजी से साझा करने पर सही राय मिल सकती है । बहन के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही है तो वह किसी परिचित की मदद से दूर होगी। सामाजिक कार्यक्रमों में वाणी पर नियन्त्र रखे।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। किसी पर भी आँख मूँद कर भरोसा करने से बचें। साझेदारी में व्यापार कर रहे लोग अपने साझेदार से बात करके ही कोई महत्वपूर्ण निर्णय लें तभी फायदे में रहेंगे। निवेश करने के बारे में सोच रहें हैं तो कर सकते हैं । घर-परिवार में लम्बे समय से चल रहा विवाद ख़त्म होगा लेकिन पारिवारिक जीवन तनावपूर्ण रह सकते हैं । संतान पक्ष की ओर से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) दिन कठिनाइयों भरा रह सकता है लेकिन भाग्य का साथ मिलने से आप उन कठिनाइयों को पार कर लेंगे। किसी तरह का लोन लेने की सोच रहें हैं तो वो मिल जायेगा। मित्रों के साथ घूमने-फिरने का कार्यक्रम बन सकता है। आप अपने रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए प्रयासरत रहेंगे और उन्हें पूरा करके की चैन से बैठेंगे। शाम के समय थकान महसूस कर सकते हैं ।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) भौतिक सुख-साधन में वृद्धि के योग हैं। अपने लिए कुछ समय निकालने का मौका मिलेगा जिससे आपके माता पिता और परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे। परिवार में बच्चे कुछ फरमाइश कर सकते हैं, जिन्हें आप पूरी करते नजर आएंगे। परीक्षा में सफलता के लिए विद्यार्थी वर्ग को प्रयासरत रहना होगा। राजनीति के क्षेत्र में लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं तो खुद को साबित करने का मौका मिल सकता है।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने-फिरने के कार्यक्रम बन सकता है जिससे आप तारो-ताज़ा महसूस करेंग। निवेश करने के इच्छुक लोगों के लिए दिन उत्तम है। कारोबार में मन मुताबिक लाभ न होने के कारण हताश हो सकते हैं। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि मेल मिलाप हो तो बात करते समय शब्दों का ध्यान रखें अन्यथा मुश्किल में पड़ सकते हैं ।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कुछ हासिल करना चाहेंगे तो वह आपको आसानी से मिल जाएग। जल्दबाजी में किसी भी तरह के निर्णय लेने लेने से बचें नहीं तो बाद में परेशानी उठानी पड़ सकती है। व्यापार में किसी भी तरह की सलाह पर भरोसा करने से बचें। संतान के भविष्य को लेकर थोड़े असमंजस में रह सकते हैं। मांगलिक कार्य में शामिल होने का मौका मिल सकता है जहां आपकी मुलाकात कुछ प्रभावी लोगों से हो सकती है ।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आपका ध्यान धार्मिक व आध्यात्मिक कार्यों में लगेगा। सामाजिक लोकप्रियता में बढ़ोतरी हो सकती है जिसके कारण आप मानसिक रूप से ख़ुशी महसूस करेंगे। विद्यार्थी वर्ग को शिक्षा में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। छोटे व्यापारियों आ रही समस्याओं के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा करना पड़ेगा, तभी उनका समाधान मिलेगा।

नोट- आठ अप्रैल 2022 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज दक्षिण-पश्चिम और उत्तर-पूर्व की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दलिया या घी खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- पंच तत्व का शरीर में संतुलन कर जीवन बनाएं सुखी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here