पंद्रह अप्रैल 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

75
22 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
22 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

rashifal and panchang of 15 April : पंद्रह अप्रैल 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें। जानें कि कैसा रहेगा आपका दिन। पंचांग में देखें सूर्योदय व सूर्यास्त का समय। साथ ही पढ़ें शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शुक्रवार का पंचांग

15 अप्रैल। विक्रम संवत- 2079। शक संवत- 1943। अयन- उत्तरायन। मास- चैत्र। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- चतुर्दशी रात के 02.25 बजे तक। नक्षत्र- उत्तर फाल्गुनी प्रातः 09.35 बजे तक। योग- ध्रुव प्रातः के 07.56 बजे तक। उसके बाद व्याघात अगले दिन तड़के 05.35 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.56 बजे। सूर्यास्त- सायं 06.47 बजे। राहुकाल- दिन के 10.45 से 12.21 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 11.56 से 12.47 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

 

शनिवार का पंचांग

16 अप्रैल। विक्रम संवत- 2079। शक संवत- 1944। अयन- उत्तरायन। मास- चैत्र। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- पूर्णिमा रात के 12.24 बजे तक। नक्षत्र- हस्त प्रातः 08.40 बजे तक। योग- हर्षण रात के 02.45 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.55 बजे। सूर्यास्त- सायं 06.47 बजे। राहुकाल- दिन के 09.08 से 10.45 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 11.55 से 12.47 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

पंद्रह अप्रैल 2022 का राशिफल पढ़िए

जानें पंद्रह अप्रैल 2022 राशिफल कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) दिन फायदा दिलाने वाले रहेगा। जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे उसमें फायदा अवश्य होगा। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा अधिक रहेगी। आय स्त्रोत में वृद्धि होगी। सगे-सम्बन्धियों से रिश्ते मज़बूत होंगे। भौतिक सुख-सुविधा में इज़ाफ़ा होगा। परिवारवालों के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं ।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) कार्यक्षेत्र में आपको अतिरिक्त ज़िम्मेदारियाँ सौंपी जा सकती हैं। कारोबार में आधे दिन के बाद मन लगने में समस्या महसूस होगी। आप जो भी निर्णय लेंगे उस पर डटे रहेंगे। घर-परिवार मे कोई मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। खुद के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। परिवार के सदस्य किसी कारणवश नाराज़ रह सकते हैं। सेहत थोड़ा परेशान कर सकती है ।

यह भी पढ़ें- पर्यावरण संरक्षण के साथ सुधारें अपनी ग्रह दशा 

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) दिन ठीक ठाक रहेगा। अनिर्णय की स्थित किसी भी कार्य को समय पर होने से रोकेगी। महत्वपूर्ण कार्यों को आलस में आकर टाल सकते हैं। विवाह योग लोगों की बात बन सकती है। खुद के ऊपर खर्च हो सकता है।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) पंद्रह अप्रैल 2022 राशिफल किसी विवाद में फंस सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। आपकी किसी बात की वजह से घर पे विवाद हो सकता है। कार्यक्षेत्र में धन के लेन-दें से बचें। आर्थिक रूप से दिन ठीक-ठाक है। मौन रहने का प्रयास करें।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) धन लाभ के योग हैं। स्वभाव में परोपकार की भावना रहेगी। कारोबारियों को लाभ कमाने अवसर मिलेंगे। शाम का समय मनोरंजन वाला रहेगा। संध्या का समय पुरे दिन की अपेक्षा बेहतर रहेगा। परिवार के साथ घूमने-फिरने जा सकते हैं। परिजन आपके साथ समय बिता कर प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य रात्रि के समय प्रतिकूल होगा सतर्क रहें।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) पूर्व में की गई किसी गलती को लेकर शर्मिंदा हो सकते हैं । व्यवहारिकता की कमी की वजह से संबंधों में खटास लाएगी। बात करते समय शब्दों का ध्यान रखें अन्यथा विवाद में पड़ सकते हैं। साझेदारों के साथ समंधो में घनिष्ठता आएगी। कुछ करीबी लोग आपसे मतलब निकल सकते हैं। भौतिक सुख-साधनों पर खर्चा हो सकता है परन्तु व्यर्थ की चीज़ों पर खर्च करने से बचें।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) दिन थोड़ा नुकसान करवाने वाला रहेगा। जिस भी सोच के साथ कोई नया कार्य शुरू करेंगे उसके अनुरूप फल मिलने में थोड़ी मुश्किल हो सकती है। कारोबार में लाभ न होने से थोड़े नकारात्मक हो सकते हैं। जल्दबाजी में अनुचित कदम उठाने से बचें। जीवनसाथी का मन थोड़ा खिन्न रह सकता है जिससे घर में कलह हो सकती है।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) दिन की शुरुआत थोड़ी निराशा वाली हो सकती है पर शाम तक फल मिलने। अगर कोई नया काम शुरू करने का सोच रहे हैं तो कर सकते हैं। लेकिन निवेश सोच समझ कर करें। सामाजिक क्षेत्र में किसी भी प्रकार का जोखिम लेने से बचें। घरेलू खर्च बढ़ सकते हैं। परिजनों का सहयोग मिलता रहेगा।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) दिन अनुकूल रहेगा। पूर्व में किये गए कार्यों से आय के नए मार्ग विकसित होंगे। व्यापार ठीक रहेगा। सामाजिक कार्यो में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। दान-पुण्य करने का मौका मिलेगा। सहकर्मी अथवा परिजनों की मांग पूरी करने के लिए खर्च करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य में समस्या आ सकती है सतर्क रहें।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) आध्यात्मिक क्षेत्र में उन्नति हैं। मन में परोपकार की भावना प्रबल रहेगी। नौकरी वाले लोगो से जल्दबाजी में त्रुटि होने की संभावना है सतर्क रहें अन्यथा अधिकारी वर्ग की नाराजगी देखनी पड़ेगी। धन करे लिए बाकी दिनों की अपेक्षा अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आलस्य से बचें। घर का वातावरण खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) जल्दबाजी के चक्कर में नुकसान हो सकता है। धैर्य से सोच-विचार कर काम करें। सेहत में दिनभर उतार चढ़ाव लगा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों की कार्यस्थल में कहासुनी हो सकती है। क्रोध में आकर कोई कदम ना उठाने से बचें। परिजन की उम्मीद के विपरीत कार्य करने पर बहस हो सकती है।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) दिन मिला-जुला रहेगा। अचानक खर्च आने थोड़े परेशां हो सकते हैं। साझेदार से आर्थिक विषयों पर कहासुनी हो सकती है। विवेक से काम लें अन्यथा धन डूब सकता है। नौकरीपेशा लोग अधिकारी वर्ग से किसी बात को लेकर नाराज रह सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

नोट- पंद्रह अप्रैल 2022 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज दक्षिण-पश्चिम और उत्तर-पूर्व की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो जौ या अदरक या उड़द खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- शाबर मंत्र के कुछ उपयोगी प्रयोग, समस्या होगी दूर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here