राशिफल 11 फरवरी : इनको मिलेगी नौकरी में सफलता… जानिए क्या कहती है आपकी राशि

446
ग्यारह अप्रैल 2022 राशिफल
ग्यारह अप्रैल 2022 का राशिफल

11 फरवरी का पंचांग

सोमवार, शिशिर ऋतु, माघ मास शुक्ल पक्ष, तिथि : षष्ठी दिन के 3:02 बजे तक फिर सप्तमी। नक्षत्र : अश्विनी रात के 9:13 बजे तक फिर भरणी। शुभ मुहूर्त : दिन के 12:14 से 12:57 बजे तक। राहुकाल : अपराह्न के 8:29 से शाम के 8:51 बजे तक।


12 फरवरी का पंचांग
मंगलवार, शिशिर ऋतु, माघ मास, तिथि : सप्तमी दिन के 3:54 बजे तक फिर अष्टमी। नक्षत्र : भरणी रात के 10:11 बजे तक फिर कृत्तिका। शुभ मुहूर्त : दिन के 12:14 से 12:57 बजे तक। राहुकाल : दिन के 3:20 से 4:42 बजे तक।


दैनिक राशिफल : 11फरवरी

मेष : दिन मिश्रित फल देने वाला है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। बाकी मामलों में दिन ठीक रहेगा। मानवीय कार्यों से ख्याति मिलेगी। राजनीतिक प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि का योग है। काफी समय से फंसे धन की प्राप्ति होगी। शासन-प्रशासन के सहयोग से बिगड़े काम बनेंगे।

वृष : इस राशि के लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। समय का सदुपयोग करें। नौकरी के क्षेत्र में प्रगति होगी। आर्थिक विकास के रास्ते खुलेंगे। शासन-प्रशासन के कार्य पूरे होंगे। जटिल समस्याओं का निदान हो सकेगा। पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। यात्रा से नए संबंध बनेंगे तथा खुशी मिलेगी।

मिथुन : आपके लिए दिन अनुकूल है। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। नौकरी और कारोबार में सफलता मिलेगी। रिश्तेदारों से लाभ मिलेगा। धार्मिक स्थल के भ्रमण का योग बनेगा। धार्मिक कार्य और संत-समागम से खुशी मिलेगी। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें।

कर्क : दिन अनुकूल रहेगा। अनावश्यक विवादों से दूर रहें। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आय के स्रोत बढ़ने का योग बनेगा। मनवांछित कार्य पूरे होंगे। पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर में सुख-शांति और प्रसन्नता रहेगी। संतान को सफलता मिलेगी। सत्संग से आंतरिक शक्ति मिलेगी।

सिंह : आत्मीयजन का सहयोग मिलेगा लेकिन विरोधियों से बाधा संभव है। राजनीति में सफलता तथा आपका प्रभाव बढ़ेगा। सामाजिक कार्यों से ख्याति मिलेगी। रुके हुए धन का लाभ मिलेगा। न्यायिक कार्य में प्रगति का योग बनेगा। अपयश का खतरा है।

कन्या : क्रोध और वाणी पर संयम रखेंगे तो दिन ठीक रहेगा। आपके विशेष प्रयास से कार्यसिद्धि होगी। आय के स्रोत में तात्कालिक अवरोध से असंतोष संभव है। घरेलू समस्या का निदान होगा। किसी धार्मिक स्थल के भ्रमण का योग बनेगा। यात्रा से खुशी मिलेगी।

तुला : दिन अच्छा बीतेगा। राजकाज में सफलता मिलेगी जिससे अधिकार क्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। संत-समागम से सुख की अनुभूति होगी। संपत्ति की खरीद संबंधी योजना पर विचार संभव होगा। वाहन चलाने में सतर्कता बरतें।

वृश्चिक : कार्यकुशलता से नौकरी में उन्नति के साथ आर्थिक विकास का क्रम बनेगा। न्यायिक प्रयास सफल होंगे। सुख-शांति में वृद्धि होगी। धार्मिक स्थल के भ्रमण का योग बनेगा। हालांकि यात्रा के दौरान सतर्कता बरतना उचित होगा। अनावश्यक खर्च से बचें।

धनु : स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेंगे तो दिन उपलब्धि देने वाला एवं संतोषजनक होगा। संत के सानिध्य से शांति मिलेगी। मनोरथ पूरे होंगे। राजनीति में सफलता मिलेगी। सम्मान बढ़ेगा और कटु संबंधों में सुधार होगा। न्यायालय में सफलता मिलेगी।

मकर : आय के स्रोत में प्रगति होगी। परिवार में हंसी-खुशी में वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा। शासन-प्रसासन के कार्य में सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्य में सहयोग एवं सत्संग का सुअवसर मिलेगा। राजनीतिक कार्य में बाधा आएगी। विरोधियों से अशांति संभव है। विवादों से बचने की कोशिश करें।

कुंभ : राजनीति के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास फलीभूत होंगे। संपत्ति संबंधी समस्याओं का निदान होगा। शासन-प्रशासन का सहयोग मिलेगा। भ्रमण और सहभोज की योजना बनेगी। प्रियजन के मिलन से खुशी का योग है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

मीन : काफी समय से चल रहे अनावश्यक विवादों से मुक्ति मिलेगी। नए परिचय से लाभ मिलेगा। कारोबार में प्रगति संभव है। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारी का साथ मिलेगा। विरोधियों पर प्रभाव बढ़ेगा। दायित्व के प्रति सजग रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here