12 फरवरी का पंचांग
मंगलवार, शिशिर ऋतु, माघ मास, तिथि : सप्तमी दिन के 3:54 बजे तक फिर अष्टमी। नक्षत्र : भरणी रात के 10:11 बजे तक फिर कृत्तिका। शुभ मुहूर्त : दिन के 12:14 से 12:57 बजे तक। राहुकाल : दिन के 3:20 से 4:42 बजे तक।
13 फरवरी का पंचांग
बुधवार, शिशिर ऋतु, माघ मास, तिथि : अष्टमी दिन के 3:46 बजे तक फिर नवमी। नक्षत्र : कृत्तिका रात के 10:28 बजे तक फिर रोहिणी। शुभ मुहूर्त (अमृतकाल) : रात के 8:03 से 9:40 बजे तक। राहुकाल : दिन के 12:27 से 1:04 बजे तक।
दैनिक राशिफल : 12 फरवरी
मेष: घर परिवार में अनुकूलता के साथ धार्मिक कार्य का आयोजन होगा। संतान खुशी देगी एवं मनोरंजन पर खर्च हो सकता है। परिश्रम करें फल अवश्य मिलेगा। समय व्यर्थ में न गवाएं।
वृष: मेहनत का फल मिलने से खुशी होगी, सामाजिक कद बढ़ेगा। नए साधन का विकास होगा। मित्रों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। राजकीय बाधाएं दूर होंगी। धार्मिक कार्य में आस्था रखें एवं यात्रा के दौरान सजग रहें।
मिथुन: किसी प्रिय का साथ खुशी देगा, पारिवार में चल रही समस्या का हल निकलेगा साथ ही साथ रोजगार के नए मार्ग खुलेंगे। सुख-सुविधा के नए साधन जुटेंगे और संबंधों में मधुरता आएगी। खान पान तथा वाणी पर नियंत्रण रखें।
कर्क: मनोरंजक यात्रा के भ्रमण की योजना बन सकती है। धन में वृद्घि के लिए सार्थक प्रयास होंगे। प्रिय की असफलता से कष्ट हो सकता है। धर्म-कर्म का हिस्सा बनेंगे । स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।
सिंह: आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी नयी योजना के लिए सार्थक प्रयास होंगे। परिजन के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। धार्मिक स्थल के भ्रमण पर जा सकते हैं। व्यर्थ की यात्रा एवं विवाद से बचें।
कन्या: आपके परिश्रम से रूके हुए कार्य पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। परिवारिक जीवन में मधुरता आएगी। आध्यात्मिक कार्य में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। प्रिय के साथ घूमने-फिरने जा सकते हैं। वाहन चलाते समय सतर्क रहें।
तुला: लंबे समय से कर रहे प्रयास का फल मिलने का समय आ गया है। किसी प्रिय के मिलन से खुशी होगी। धर्म के कार्य एवं भूमि भवन खरीद-बिक्री की योजना बन सकती है। किसी पहले के परिचय का लाभ मिलेगा। समय का पूरा उपयोग करें।
वृश्चिक: घर-परिवार में सुख-शांति के साथ घरवालों से खुशी मिलेगी। धर्म-अध्यात्म प्रति रुझान एवं आय स्त्रोत में विकास हो सकता है। किसी प्रिय का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। क्रोध एवं वाणी पर नियंत्रण रखें।
धनु: पारिवारिक समस्याएं कम होंगी तथा प्रियजन का साथ मिलेगा। रोजगार में वृध्दि तथा यात्रा से सफलता मिल सकती है । सामाजिक कद बढ़ेगा। उत्सव में सतर्कता बरतें।
मकर: घर में प्रेम और खुशी का माहौल बना रहेगा। सामान्य प्रयास से कार्य पूरे होंगे एवं सुख सुविधा के साधन जुटेंगे। आय से असंतोष हो सकता है। धर्म-कर्म के कार्य सफल होंगे। व्यर्थ के विवाद में न पड़ें।
कुम्भ: जिम्मेदारियों को पूर्ण कर सकेंगे धर्म-कर्म के क्षेत्र में चल रहे प्रयास को बल मिलेग। राजनैतिक पैंठ मजबूत होगी। किसी पुराने विवाद से मुक्ति के साथ रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। नकारात्मक विचारों का खुद पर हावी न होने दें।
मीन: कारोबारिक बाधा और आर्थिक रूकावट से मुक्ति मिल सकती है। शुभ समाचार से खुशी और किसी खास मित्र का सहयोग मिलेगा। धर्मकार्य में भाग लेने का तथा घूमने-फिरने का योग बन सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।