राशिफल 13 फरवरी : मिथुन का बढ़ेगा कारोबार… जानिए क्या कहती है आपकी राशि

279

13 फरवरी का पंचांग

बुधवार, शिशिर ऋतु, माघ मास, शुक्लपक्ष तिथि : अष्टमी दिन के 3:46 बजे तक फिर नवमी। नक्षत्र : कृत्तिका रात के 10:28 बजे तक फिर रोहिणी। शुभ मुहूर्त (अमृतकाल) : रात के 8:03 से 9:40 बजे तक। राहुकाल : दिन के 12:27 से 1:04 बजे तक।


14 फरवरी का पंचांग
गुरुवार, शिशिर ऋतु, माघ मास, शुक्ल पक्ष, तिथि : नवमी दिन के 2:54 बजे तक फिर दसमी। नक्षत्र : रोहिणी रात के 10:02 बजे तक फिर मृगशिरा। शुभ मुहूर्त : दिन के 12:13 से 12:58 बजे तक। राहुकाल : दिन के 1:58 से 3:21 बजे तक।


दैनिक राशिफल : 13 फरवरी

मेष : पारिवारिक समस्या और धर्मकार्य में सफलता का योग है। फंसे हुए धन के लिए प्रयास सफल हो सकते हैं। क़रीबी का साथ तथा प्रियजन के स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। कर्तव्यों के प्रति सचेत रहें। कार्यक्षेत्र में और भूमि की क्रय-विक्रय योजना में सफलता हाथ लग सकती है।

वृष : नौकरी में परिवर्तन हो सकता है। सुख-साधन में वृद्धि का योग है। यात्रा फलदायी हो सकती है। घरेलू समस्या के समाधान के लिए मिल-बैठकर बातचीत करें, सफलता मिलेगी। साझेदारी में नुकसान हो सकता है।

मिथुन : कारोबार में वृद्धि की गुंजाइश बनेगी। कर्ज मुक्ति की दिशा में सार्थक पहल हो सकती है। जीवनसाथी का साथ सुख देगा। संतान के प्रति चिंता रह सकती है। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। वाहन चलाने में सतर्क रहें।

कर्क : प्रियजन से मिलने का योग है। धार्मिक कार्यों के अवसर मिलेंगे। राजनीति के क्षेत्र में अवरोध दूर होंगे। बिगड़े काम बन सकते हैं। विवाद और अपयश से बचें। निर्णय लेते समय भरपूर सोच-विचार करें।

सिंह : सत्संग से मन शांत होगा। मित्रों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। पुराने संबंध सुधरेंगे और वही उपयोगी होंगे, उन्हें महत्व दें। नई योजना सफल होगी। उन्नति के साथ-साथ आर्थिक स्थिति में भी सुधार का योग है।

कन्या : राजनीतिक कद एवं पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वाहन चलाने के दौरान सावधानी रखें, अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। शासन-प्रशासन का सहयोग मिल सकता है। धर्म-कर्म के कार्य सफल होंगे। परिवार में खुशहाली रहेगी।

तुला : घरेलू कार्यों में अपव्यय हो सकता है। कारोबारिक फायदा होगा। शिक्षा की दिशा में कार्य कर रहे लोगों के हाथ सफलता लगेगी। आध्यात्मिक कार्य में बढ़-चढ़ कर भाग लेंगे। परिवार में मनमुटाव हो सकता है। यात्रा उपयोगी रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।

वृश्चिक : बड़ों का सानिध्य प्राप्त होगा। पढ़ने-लिखने में रुचि बढ़ेगी। लंबे समय से चल रहे प्रयास सफल होंगे और फंसे हुए कार्य को पूरा करने की दिशा में तेज़ी आएगी। अनावश्यक के विवाद में न पड़ें। कारोबारिक लाभ हो सकता है।

धनु : अपने विवेक से पुरानी समस्या का हल निकालने में सक्षम होंगे। आध्यात्मिक कार्य लाभकारी होंगे और मानसिक शांति के साथ ही भौतिक सुख के लिए भी उपयोगी होंगे। कारोबारिक यात्रा सफल होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें।

मकर : शिक्षा की दिशा में कार्यरत के लिए अनुकूल समय है। करीबी से मुलाकात का योग है। राज-काज में सफलता मिलेगी। व्यवसाय की स्थिति सुधरेगी और फायदा संभव है। अपव्यय से बचें।

कुंभ : यात्रा फायदेमंद हो सकती है। संबंध मधुर होंगे। पुराने संबंधों का लाभ मिलेगा। कार्यपूर्ण होंगे, हालांकि परिवार के स्वास्थ्य के प्रति चिंतित रह सकते हैं। कारोबारिक सफलता मिल सकती है। विवाद में न पड़ें।

मीन : बड़ों के आशीर्वाद से सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में लाभ का योग है। परिजन के स्वास्थ्य में सुधार होगा। आध्यात्मिक कार्यों में सफलता मिलेगी। विरोधी कुछ परेशान कर सकते हैं। अपयश का भी योग है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here