राशिफल 15 जनवरी : कुंभ के बिगड़े संबंध सुधरेंगे… जानिए क्या कहती है आपकी राशि

1003

15 जनवरी का पंचांग
मंगलवार, पौष मास शुक्लपक्ष नवमी तिथि का राशिफल
आज का राहु काल: दिवा 3:00 बजे से सायं 4:30 बजे तक। आज का दिशा शूल: उत्तर। आज का पर्व: मकर संक्रांति, खिचड़ी, लोहरी पंजाब, मकर संक्रान्ति जन्य पुण्य काल दिवा 10:13 बजे तक, खरमास समाप्ति।


16 जनवरी का पंचांग
कल का दिशा शूल: उत्तर। कल का पर्व : साम्ब दशमी, सूर्य पूजा उड़ीसा। श्रीशुभ संवत विरोधकृत 2075 शके 1940 श्री सूर्य उत्तरायन, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु, पौष मास शुक्लपक्ष, दशमी रात्रि 7:08 बजे तक उपरांत एकादशी तिथि, भरणी दिवा 9:50 बजे तक उपरांत कृत्तिका नक्षत्र, शुभ योग रात्रि 12:16 बजे तक उपरांत शुक्ल योग। चन्द्रमा मेष में दिवा 3:48 बजे तक उपरांत वृष राशि में।



दैनिक राशिफल: 15 जनवरी

मेष : कर्तव्य निर्वहन में सफलता मिलेगी। आय में सुधार एवं धर्मकार्य संपादन में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक समस्या दूर होगी। मांगलिक प्रयास सफल होगा। राजनीति में विरोधी से सजग रहें।

वृष : सार्थक प्रयास से कार्यसिद्घि एवं उलझन से मुक्ति मिलेगी। प्रिय मिलन से खुशी, उत्सव में सहभागिता एवं मनोरंजन का योग बनेगा। आय स्रोत से असंतोष संभव। कठोर भाषा से बचें।

मिथुन : कारोबार में सुधार से आर्थिक प्रयास को बल मिलेगा। विरोधियों पर प्रभाव वृद्घि लेकिन पारिवारिक समस्या से अशांति संभव। उत्सव में शरीक होंगे। वाहन चालन में सतर्कता बरतें।

कर्क : कार्यबाधा से मुक्ति, कारोबार में सुधार व सहयोगियों से खुशी मिलेगी। भूमि भवन संबंधी योजना बनेगी। धर्मकार्य में रुचि एवं धर्म स्थल का भ्रमण होगा। उत्सव व यात्रा में सतर्कता बरतें।

सिंह : आजीविका संबंधी प्रयास में सफलता एवं संत समागम का योग बनेगा। राजनैतिक पैठ में वृद्घि, संतान से खुशी, यात्रा से लाभ परंतु किसी संबंधी से मन खिन्न होगा। कत्र्तव्य के प्रति सजग रहें।

कन्या : कारोबार में सुधार के साथ अर्थोन्नति, धर्मकर्म में सहयोग व मांगलिक प्रयास को बल मिलेगा। स्वजन मिलन से खुशी तथा मनोरंजन का योग बनेगा। क्रोध एवं वाणी पर नियंत्रण रखें।

तुला : नौकरी पेशे में असंतोषप्रद स्थिति रहेगी। उत्सव में सहभागिता बनेगी। प्रिय का सांनिध्य एवं बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। शिक्षा संबंधी प्रयास सफल होगा। वाहन चालन में सजग रहें।

वृश्चिक : कारोबार में प्रगति, सुख साधनों का विकास, धर्मकार्य में सहयोग, भूमिभवन संबंधी प्रयास में सफलता, प्रिय का साथ एवं बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। अपयश एवं अपव्यय से बचें।

धनु : नए राजनैतिक संबंध बनेंगे। सुख समृद्घि का विकास एवं समस्याओं का निदान होगा। संत समागम से शांति व मनोरंजन संबंधी संयोग बनेगा। यात्रा सफल रहेगी। अपव्यय से परहेज करें।

मकर : जटिल समस्या का निदान, यात्रा से कार्य सिद्घि एवं व्यवसाय में सुधार होगा। स्वजन को स्वास्थ्य बाधा परंतु राजनीति पैठ में वृद्घि होगी। प्रिय से खुशी मिलेगी। कत्र्तव्य के प्रति सजग रहें।

कुंभ : नई योजना के साथ कार्य करने का योग बनेगा। बिगड़े संबंध सुधरेंगे एवं सुख साधन में वृद्घि होगी। आजीविका संबंधी प्रयास को बल एवं संतान की उन्नति होगी। यात्रा में सतर्क रहें।

मीन : अनुभव से व्यावसायिक बाधा दूर होगी। गार्हस्थ जीवन में सुख शांति, धर्मकार्य संपादन में सफलता, यात्रा से कार्यसिद्घि एवं मनोरंजन का अवसर प्राप्त होगा। समय का सदुपयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here