राशिफल 16 जनवरी : ये राशियां भाग्यवान…जानिए क्या कहती है आपकी राशि

1183

16 जनवरी का पंचांग
बुधवार, पौष मास शुक्लपक्ष दशमी तिथि। राहु काल: दिवा 12:00 बजे से दिवा 1:30 बजे तक। आज का दिशा शूल: उत्तर। आज का पर्व: साम्ब दशमी, सूर्य पूजा उड़ीसा।


17 जनवरी का पंचांग
कल का दिशा शूल: दक्षिण। कल का पर्व: पुत्रदा एकादशी व्रत, वैकुण्ठ एकादशी दक्षिण भारत। कल की भद्रा: प्रात: 6:42 बजे से रात्रि 6:17 बजे तक। श्रीशुभ संवत विरोधकृत 2075 शके 1940 श्री सूर्य उत्तरायन, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु, पौष मास शुक्लपक्ष, एकादशी रात्रि 6:17 बजे तक उपरांत द्वादशी तिथि, कृत्तिका दिवा 9:45 बजे तक उपरांत रोहिणी नक्षत्र, शुक्ल योग रात्रि 10:16 बजे तक उपरांत ब्रह्म योग। चन्द्रमा वृष राशि में।



दैनिक राशिफल: 16 जनवरी

मेष : पुरानी समस्या से मुक्ति तथा अर्थागम में वृद्घि होगी। मांगलिक प्रयास में सफलता तथा बिगड़े संबंध सुधरेंगे। राजनैतिक प्रयास सफल होगा। बड़ों का आशीष मिलेगा। क्रोध पर संयम रखें।

वृष : रोजी रोजगार में प्रगति हेतु सार्थक प्रयास होंगे। भूमि भवन संबंधी योजना बनेगी। नौकरी में कठिनाई से मानसिक अशांति संभव। यात्रा से लाभ मिलेगा। कर्तव्य के प्रति जागरूक रहें।

मिथुन : नई युक्ति से कारोबार में सुधार व रुके धन प्राप्ति का योग बनेगा। दांपत्य जीवन मधुर होगा। मांगलिक व न्यायिक प्रयास सफल होगा । विरोधी पर प्रभाव बढ़ेगा। यात्रा में सतर्क रहें।

कर्क : नयी व्यावसायिक योजना सफल होगी। कर्मानुसार फल व अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। भूमिभवन क्रय विक्रय की योजना बनेगी । प्रिय का सांनिध्य मिलेगा। व्यर्थ के विवाद से बचें।

सिंह : मनोभिलषित सफलता से खुशी तथा प्रिय का सांनिध्य मिलेगा। कटु संबंध मधुर होंगे एवं शिक्षा संबंधी प्रयास सफल होगा। आकस्मिक यात्रा का योग बनेगा। वाहन सावधानी से चलावें।

कन्या : घर परिवार में सुख शांति बढ़ेगी। न्याय प्राप्ति का प्रयास सफल होगा। अधिकार क्षेत्र में वृद्घि होगी। अधिकारी से संबंध मधुर होगा तथा पुरानी समस्या सुलझेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान देेंं।

तुला : नौकरी व कारोबार में सफलता एवं मंगल कार्य हेतु सार्थक प्रयास होगा। संतान से खुशी एवं घरेलू समस्याएं सुलझेंगी। धार्मिक यात्रा का योग बनेगा। यात्रा व उत्सव में सावधानी रखें।

वृश्चिक : सुखानुभूति व धनागम में वृद्घि होगी। शिक्षाकार्य में सफलता का क्रम बनेगा। परिवार के साथ भ्रमण की योजना बनेगी। बाधित धन प्राप्ति का योग बनेगा। व्यर्थ के विवाद से बचें।

धनु : शासन सत्ता के सहयोग से कार्य सिद्घि एवं विवाद से मुक्ति मिलेगी। संतान पक्ष से खुशी व राजकीय समस्या दूर होगी। राजनैतिक प्रयास कोबल मिलेगा। धनात्मक दिशा में चिंतन करें।

मकर : व्यावसायिक व आर्थिक प्रयास को बल, प्रिय से खुशी एवं शैक्षणिक प्रयास सफल होगा। बड़ों का आशीष मिलेगा। राजनीति की दिशा में सार्थक पहल होगी। वाहन सावधानी से चलाएं।

कुंभ : नौकरी पेशे में प्रगति व आय के स्रोत में सुधार होगा। संतान को उन्नति का क्रम बनेगा। राजनयिक संबंध सुधरेगा। संबंधी के सहयोग से मांगलिक प्रयास सफल होगा। अपव्यय से बचें।

मीन : मनोनुकूल सफलता से हर्ष, पद-प्रतिष्ठा में वृद्घि एवं सुख साधन के विकास का योग बनेगा । धर्म स्थल के भ्रमण की योजना बनेगी। न्याय प्राप्ति का योग है।स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here