17 जनवरी का राशिफलः जानिए क्या कहती है आपकी राशि

398

           17 जनवरी का पंचांग

17 जनवरी 2019 गुरुवार, पौष मास शुक्लपक्ष तिथि : एकादशी। राहुकाल : दिन के 1:00 बजे से 3:00 बजे तक। दिशा शूल : दक्षिण। पर्व : पुत्रदा एकादशी व्रत, वैकुंठ एकादशी दक्षिण भारत। भद्रा : प्रात: 6:42 बजे से रात्रि 6:17 बजे तक।


18 जनवरी का पंचांग

दिशा शूल : पश्चिम। पर्व : प्रदोष व्रत। भद्रा : दिन के 2:30 बजे तक। श्रीशुभ संवत विरोधकृत 2075 शके 1940 श्री सूर्य दक्षिणायन, दक्षिणगोल, शिशिरऋतु, पौष मास शुक्लपक्ष, तिथि : द्वादशी दोपहर के 4:59 बजे तक। उसके बाद त्रियोदशी तिथि। रोहिणी नक्षत्र दिन के 9:14 बजे तक। फिर मृगसिरा नक्षत्र, ब्रह्म योग रात्रि के 7:56 बजे तक। फिर ऐंद्र योग। चंद्रमा वृष राशि में रात्रि 8:49 बजे तक उसके बाद मिथुन राशि में।


 


       दैनिक राशिफल : 17 जनवरी

मेष : आय में सुधार का योग है। नौकरी के पेशे में सुधार होगा। यश एवं ख्याति में वृद्धि संभव है। नए राजनीतिक संबंध बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। उचित माध्यम से आय के स्रोत में सुधार का क्रम बनेगा। वाहन चलाने में सतर्कता बरतें।

वृष : अधिकारी का सहयोग आपको फायदा पहुंचाएगा। राजनीतिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। काफी समय से फंसे धन का लाभ होगा। वाकपटुता से अहम कार्य सिद्ध होंगे। सुख एवं समृद्धि में वृद्धि होगी। अधिकारी का सहयोग एवं संतान पक्ष से खुशी मिलेगी। राजकाज के दौरान सतर्क रहें।

मिथुन : स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेंगे तो दिन उपलब्धि वाला रहेगा। जन सहयोग से कार्य बाधा से छुटकारा मिलेगा। न्यायालय में सफलता मिलेगी। धन लाभ का योग बनेगा। घरेलू समस्याओं का निदान होगा और राजनीतिक उपलब्धि से खुशी मिलेगी।

कर्क : वाणी और क्रोध पर संयम रखें तो दिन शुभ फल देने वाला बनेगा। जायदाद संबंधी कार्ययोजना में सफलता मिलेगी। सार्थक व्यावसायिक प्रयास सफल होंगे। विरोधी पक्ष के पराभव से खुशी मिलेगी। राजनीति में सफलता मिलेगी। न्यायालय में विजय संभव।

सिंह : व्यावसायिक बाधा दूर होगी। आर्थिक विकास का क्रम बनेगा। दांपत्य सुख में वृद्धि होगी। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। मांगलिक कार्य संपादित होंगे। यात्रा में सफलता मिलेगी। अनावश्यक खर्च और विवाद से बचें।

कन्या : राजनीति में सजगता बरतेंगे तो उपलब्धियों भरा दिन होगा। राजपक्ष से संबंध मधुर होंगे। भूमि की खरीद-बिक्री की योजना बनेगी। नए परिचय से कार्य में सिद्धि मिलेगी। शिक्षाकार्य में सफलता मिलेगी। नवीन आयस्रोत का योग बनेगा।

तुला : बिगड़े काम बनेंगे। संपत्ति संबंधी समस्याएं सुलझेंगी। इष्टमित्र से खुशी मिलेगी। स्थान परिवर्तन का प्रयास सफल होगा। राजनीतिक एवं मांगलिक क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास सफल होंगे। वाहन सावधानी से चलाएं।

वृश्चिक : पुरानी समस्याओं का समाधान निकलेगा। आर्थिक विकास की अभिनव योजना बनेगी। कारोबार में प्रगति होगा। मंगलकार्य में सहयोग का योग है। नौकरी में अनुकूलता आएगी। अधिकारी का सहयोग मिलेगा। अनावश्यक विवाद से बचें।

धनु : राजनीतिक चर्चा में रुचि बढ़ेगी। बौद्धिक कार्य में सफलता मिलेगी। न्यायिक प्रयास को बल मिलेगा। कटु संबंधों में सुधार होगा और अनुकूलता आएगी। घरेलू समस्याओं के समाधान में कुछ बाधा मिलेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

मकर : रोजी-रोजगार के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। अतिव्यस्तता से सुखानुभूति में कमी महसूस होगी। घरेलू समस्याएं सुलझेंगी। राजनीति में सफलता का योग है। लाभकारी यात्रा हो सकती है। सोच-विचार कर निर्णय लें तो नुकसान से बचेंगे।

कुंभ : दिन ठीकठाक रहेगा। धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी। बौद्धिक कार्य में प्रगति होगी। आपकी ख्याति में वृद्धि हो सकती है। कारोबार में सुधार होगा। यात्रा में सफलता से खुशी मिलेगी। मांगलिक प्रयास सफल होंगे। संतान को लाभ संभव है। विवाद से बचें।

मीन : राजनीति में सफलता मिलेगी। कारोबार में प्रगति का योग बनेगा। शासन-प्रशासन का सहयोग मिलेगा। प्रियजनों से खुशी मिलेगी। यात्रा से कार्य सिद्धि संभव है। मांगलिक कार्य के प्रयास सफल होंगे। वाहन चलाने में सतर्कता बरतें।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here