राशिफल 19 जनवरी : धनु की समस्याओं का समाधान… जानिए क्या कहती है आपकी राशि

992

19 जनवरी का पंचांग

19 जनवरी 2019 शनिवार, मार्गशीर्ष शुक्लपक्ष, तिथि : त्रयोदशी दिन के 3:35 बजे तक। उसके बाद चतुर्दशी। मृगशिरा नक्षत्र सुबह 8:38 बजे तक। उसके बाद आर्द्रा नक्षत्र। चंद्रमा मिथुन राशि में। दिशाशूल : पूर्व। राहुकाल : दिन के 9:00 बजे से 10:30 बजे तक। पर्व : प्रदोष चतुर्दशी व्रत।

20 जनवरी का पंचांग

दिशा शूल : पश्चिम। पर्व: व्रत की पूर्णिमा, णमोकार व्रत उपवास जैन। भद्रा : दिन के 12:24 बजे से रात्रि के 12:20 तक। श्रीशुभ संवत विरोधकृत 2075 शके 1940 श्री सूर्य दक्षिणायन, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु, पौष मास शुक्लपक्ष, चतुर्दशी तिथि रात्रि 1:24 बजे तक। उसके बाद पूर्णिमा तिथि। आर्द्रा नक्षत्र सुबह 7: 11 बजे तक। फिर पुनर्वसु नक्षत्र। वैधृति योग दिन के 2:30 तक। उसके उपरांत विष्कुंभ योग। चंद्रमा मिथुन राशि में।

दैनिक राशिफल: 20 जनवरी

मेष : क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखेंगे तो दिन अच्छा बीतेगा। आर्थिक विकास की नई योजना सफल होगी। व्यर्थ की समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। धार्मिक कार्य की योजना बनेगी। यात्रा के दौरान लाभ का योग है। काफी समय से बिगड़े संबंध सुधरेंगे।

वृष : काम के प्रति सजग रहेंगे तो दिन अच्छा बीतेगा। कुछ सफलताएं भी मिलेंगी। शिक्षाकार्य में सफलता का योग है। मित्र का सहयोग मिलेगा। परिश्रम से कार्य सिद्ध होंगे। शासन-प्रशासन में सफलता मिलेगी। धर्मकर्म में रुचि बनेगी। कर्ज मुक्ति भी संभव है।

मिथुन : जातक के लिए दिन शुभ है हालांकि वाणी पर संयम रखना आवश्यक है। शासन-प्रशासन के कार्यों में सफलता मिलेगी। मित्र से लाभ का योग बनेगा। व्यावसायिक गतिरोध दूर होगा । धार्मिक कार्य में आपकी सहभागिता बनेगी। राजनीतिक क्षेत्र में की गई यात्रा लाभकारी रहेगी।

कर्क : इस जातक के लिए दिन मिश्रित रहेगा। नौकरीपेशे में सुधार होगा। वरिष्ठ अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास को बल मिलेगा। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। रिश्तेदारों के स्वास्थ्य में बाधा संभव है। समय के महत्व को समझ कर काम कर सकें तो फायदा होगा।

सिंह : दिन कुल मिलाकर ठीक रहेगा। हालांकि वाहन चलाने और यात्रा के दौरान सतर्कता बरतें। राजकीय प्रयास में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिचय क्षेत्र में बढ़ोतरी का योग है। प्रियजन को लाभ मिलेगा। न्यायालय में जीत मिल सकती है।

कन्या : दिन औसत मिलेगा। संत-समागम से मानसिक शांति मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सुधार से आर्थिक विकास संभव होगा। जायदाद संबंधी यात्रा होगी। राजनीतिक पैठ में वृद्धि होगी। बड़ों का आशीष मिलेगा। मधुर वचन बोलें।

तुला : अपव्यय से बचेंगे तो फायदे में रहेंगे। राजनीति में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में प्रगति होगी। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि का योग बनेगा। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। प्रियजन के साथ से खुशी मिलेगी।

वृश्चिक : दिन मिश्रित रहेगा। सुख-समृद्धि का विकास होगा। नौकरी में उन्नति का क्रम बनेगा। धार्मिक कार्य से मानसिक शांति मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में किए कार्य सफल होंगे। कर्तव्य निर्वहन में सफलता मिलेगी। क्रोध और वाणी पर संयम रखें।

धनु : धोखे और अंधविश्वास से बच सके तो दिन ठीक रहेगा। शैक्षणिक कार्यों में सफलता मिलेगी। काफी समय से रुके धन की प्राप्ति संभव है। प्रियजनों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। पारिवारिक समस्या का समाधान होगा लेकिन विरोधियों की चाल से मन अशांत होगा।

मकर : दिन सफल रहेगा। सुख-साधन का विकास होगा। घर में खुशी का माहौल बनेगा। मांगलिक कार्य के लिए काफी समय से किए जा रहे प्रयास सफल होंगे। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि होगी। अदालत में सफलता मिलेगी। धार्मिकस्थल के भ्रमण का योग बनेगा। अनावश्यक खर्च से बचें।

कुंभ : दिन मिला-जुला फल देने वाला रहेगा। अति व्यस्तता से सुखानुभूति में कमी महसूस होगी। कारोबार में लाभ मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास सफल होंगे। राजनीति के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। प्रियजनों से मतभेद संभव। वाहन चलाने में सावधानी बरतें।

मीन : स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति सजग रहें तो दिन पूरी तरह से अनुकूल है। विरोधियों पर प्रभाव बढ़ेगा। शासन-प्रशासन के कार्यों में सफलता मिलेगी। राजनीतिक प्रभाव में बढ़ोतरी होगी। कार्यसिद्धि से खुशी मिलेगी। कर्ज से मुक्ति का प्रयास सफल होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here