राशिफल 20 जनवरी : मेष की बढ़ेगी प्रतिष्ठा… जानिए क्या कहती है आपकी राशि

2024

20 जनवरी का पंचांग

रविवार, पौष मास शुक्लपक्ष चतुर्दशी तिथि। राहुकाल: सायं 4:30 बजे से संध्या 6:00 बजे तक। दिशा शूल: पश्चिम। पर्व: व्रत की पूर्णिमा, णमोकार व्रत उपवास जैन। आज भद्रा:दिवा 1:24 बजे से रात्रि 12:20 तक।


21 जनवरी का पंचांग
कल का दिशा शूल: पूर्व। कल का पर्व: स्नान दान की पौषी पूर्णिमा, पुष्याभिषेक यात्रा जैन। श्रीशुभ संवत विरोधकृत 2075 शके 1940 श्री सूर्य उत्तरायन, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु, पौष मास शुक्लपक्ष, पूर्णिमा दिवा 11:15 बजे तक उपरांत प्रतिपदा तिथि, पुष्य रात्रि 4:10 तक उपरांत आश्लेषा नक्षत्र, विष्कुंभ योग दिवा 11:31 बजे तक उपरांत प्रीति योग। चन्द्रमा कर्क राशि में।


दैनिक राशिफल : 20 जनवरी

मेष : रचनात्मक प्रयास से राजनैतिक प्रतिष्ठा में वृद्घि एवं अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। आर्थिक सुधार के प्रयास फलीभूत होंगे। संतान पक्ष से खुशी मिलेगी। लोभ लालच से दूर रहें। 

वृष : मित्र सहयोग से कारोबार में प्रगति संभव। बड़ों का आशीर्वाद एवं उपहार का योग बनेगा। रुके धन की प्राप्ति व व्यर्थ के विवाद से मुक्ति एवं सफल यात्रा संभव। दायित्व के प्रति सजग रहें।                                                 
मिथुन : सुदूर भ्रमण की योजना बनेगी। जीविका की दिशा में सार्थक प्रयास होगा। सुख साधनों का विकास, प्रियजन को सफलता व अधिकार क्षेत्र में वृद्घि संभव। वाहन चालन में सतर्क रहें।

कर्क : पुरुषार्थ से बाधित कार्यों में गतिशीलता व भूमि भवन संबंधी कार्य योजना में सफलता का योग बनेगा। राजकीय प्रयास को बल मिलेगा। संबंधी से मतभेद संभव। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।                                         
सिंह : व्यावसायिक प्रयास सफल होगा। संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। धर्मकार्य में रुचि, मित्र का सहयोग एवं अधिकार क्षेत्र में वृद्घि होगी। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। वाहन चालन में सजग रहें।                                       
कन्या : आजीविका संबंधी बाधा दूर होगी। सही सोच से निजी मामले सुलझेंगे। संबंधी का सुख सांन्निध्य मिलेगा। राजनीति में प्रगति वबिगड़े काम बनेंगे। समय एवं धन का सदुपयोग करेंं। 

तुला : परिश्रम के अनुरुप सफलता, घरेलू कार्यों में व्यस्तता एवं प्रिय सांनिध्यसे खुशी मिलेगी।  कारोबार में सुधार का क्रम बनेगा। मांगलिक प्रयास सफल होगा। धर्म के प्रति आस्था रखें।

वृश्चिक : नए परिचय से लाभ एवं प्रणय संबंध मधुर होगा। परस्पर मिल बैठकर पुरानी समस्या सुलझेगी। श्रम संघर्ष से आर्थिक व सामाजिक सफलता मिलेगी। कर्तव्य के प्रति जागरुक रहें।                                       
धनु : सुनियोजित प्रयास से अभीष्ट कार्यसिद्घि व राजकाज में अनुकूलता मिलेगी। राजनैतिक पैठ में वृद्घि, संतान से खुशी, कारोबार में लाभ तथा धर्मस्थल भ्रमण संभव। व्यर्थ के विवाद से बचें।                                         
मकर : नए कारोबार से लाभ एवं सफल यात्रा संभव होगी। प्रिय से मिल कर खुशी मिलेेगी। बौद्घिक कार्यों में सफलता एवं संतान सुख में वृद्घि संभव। कत्र्तव्य निर्वहन के प्रति सचेत रहें।

कुंभ : स्थान परिवर्तन का प्रयास सफल होगा। रोजी रोजगार में सफलता के साथ रुके धन की प्राप्ति का संयोग बनेगा। संबंधी से मतभेद का योग है। यात्रा व वाहन चालन में सतर्क रहें। 

मीन : नई व्यावसायिक योजना पर विचार एवं इष्ट मित्र का सुख सांनिध्य मिलेगा। राजकीय प्रयास को बल मिलेगा। मांगलिक कार्य संबंधी योजना बनेगी। साझे के व्यवसाय से परहेज करेेंं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here