राशिफल 21 जनवरी : इन राशियों के संबंध मधुर… जानिए क्या कहती है आपकी राशि

3154

21 जनवरी का पंचांग
सोमवार, पौष मास शुक्लपक्ष पूर्णिमा। आज का राहुकाल: प्रात: 7:30 बजे से दिवा 9:00 बजे तक। आज का दिशा शूल: पूर्व। आज का पर्व: स्नान दान की पौषी पूर्णिमा, पुष्याभिषेक यात्रा जैन।


22 जनवरी का पंचांग
कल का दिशा शूल: उत्तर। श्रीशुभ संवत विरोधकृत 2075 शके 1940 श्री सूर्य उत्तरायन, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु, माघ मास कृष्णपक्ष, प्रतिपदा दिवा 8:56 बजे तक उपरांत द्वितीया तिथि, आश्लेषा रात्रि 2:29 तक उपरांत मघा नक्षत्र, प्रीति योग दिवा 8:24 बजे तक उपरांत आयुष्मान योग। चन्द्रमा कर्क राशि में रात्रि 2:29 तक उपरांत सिंह राशि में।


दैनिक राशिफल: 21 जनवरी

मेष : अधिकारी से निकटता व नई कार्य योजना पर पहल होगा। धार्मिक यात्रा, उत्सव से खुशी एवं बिगड़े संबंध मधुर होंगे। प्रिय से उपहार का योग बनेगा। सोच विचार कर अहम निर्णय लें।

वृष : राजनैतिक प्रयासमें सफलता व कार्यबाधा से मुक्ति मिलेगी। न्यायालय में विजय, वित्तीय स्थिति में सुधार, यात्रा से लाभ एवं राजकीय प्रयास को बल मिलेगा। वाहन चालन में सतर्क रहें।

मिथुन : पुराने परिचय से लाभ तथा भूमि भवन क्रय की योजना बनेगी। बहु प्रतीक्षित फलप्राप्ति से खुशी व मांगलिक योजना सफल होगी। रुके धन का लाभ संभव। समय का सदुपयोग करें।

कर्क : कर्म के प्रति सजगता से ख्याति तथा धन वैभव के विकास को बल मिलेगा। घर में सुख शांति एवं प्रिय से खुशी मिलेगी। विरोधियों पर प्रभाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहें।

सिंह : पारिवारिक समस्या में कमी, न्यायालय में सफलता, रोजी रोजगार में प्रगति तथा यात्रा से लाभ संभव। शिक्षा संबंधी सार्थक प्रयास होगा। विरोधी से अशांति संभव। उत्सव में सतर्क रहें।

कन्या : व्यावसायिक संबंध सुधरेगा। धनागम से असंतोष, प्रयास से कार्यसिद्घि व सुख साधन में प्रगति होगी। संतान की सफलता हेतु चिंता तथा अधिकारी से मतभेद संभव। व्यर्थ के विवाद से दूर रहें।

तुला : संगठित प्रयास से राजनैतिक पक्ष को बल मिलेगा। व्यर्थ के विवाद से मुक्ति, रुके धन की प्राप्ति एवं मंगलकार्य हेतु प्रयास सफल होगा। व्यय विशेष संभव। नकारात्मक सोच से दूर रहें।

वृश्चिक : प्रिय समाचार से खुशी, इष्ट मित्र का सहयोग एवं आर्थिक गतिरोध से मुक्ति मिलेगी । धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। शिक्षाकार्य पर व्यय संभव। वाहन सावधानी से चलाएं।

धनु : नौकरी पेशे में अनुकूलता एवं आय स्रोत में सुधार होगा। संतान से खुशी, शौक संसाधन पर व्यय एवं न्याय हेतु सार्थक प्रयास होगा। समय के सदुपयोग का फल मिलेगा। कर्तव्य के प्रति सजग रहें।

मकर : पद प्रतिष्ठा में वृद्घि व सुख के नए साधन की प्राप्ति होगी। राजनैतिक गतिरोध दूर होगा। संंतान से खुशी मिलेगी। स्थानान्तरण के प्रयास को बल मिलेगा। धोखे व धोखेबाज से बचें।

कुंभ : सुख सुविधा का विकास व बिगड़े संबंध मधुर होंगे। प्रिय सांनिध्य से खुशी व अर्थोन्नति का योग बनेगा। अधिकार क्षेत्र व पद प्रतिष्ठा में वृद्घि होगी। विवाद व साझेदारी सेपरहेज करें।

मीन : धर्म स्थल भ्रमण की योजना बनेगी। राज काज में सफलता, जीविकोपार्जन के प्रयास को बल व अधिकारी का सहयोग मिलेगा। संबंधी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। कत्र्तव्य पर ध्यान दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here