राशिफल 22 जनवरी : कन्या राशि वाले रखें वाणी पर नियंत्रण…जानिए क्या कहती है आपकी राशि

2024

22 जनवरी का पंचांग
मंगलवार, माघ मास कृष्णपक्ष प्रतिपदा तिथि। राहुकाल : दिवा 3:00 बजे से सायं 4:30 बजे तक। दिशा शूल : उत्तर। पर्व : माघी स्नान दान प्रारंभ, यात्रा षोडषकारण व्रत प्रारंभ जैैन।


23 जनवरी का पंचांग
कल का दिशा शूल: उत्तर। कल का पर्व : नेताजी जयंती। कल की भद्रा : सायं 5:25 बजे से शेष रात्रि 4:15 तक। श्रीशुभ संवत विरोधकृत 2075 शके 1940 श्री सूर्य उत्तरायन, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु, माघ मास कृष्णपक्ष, तृतीया रात्रि 4:15 तक उपरांत चतुर्थी तिथि, मघा रात्रि 12:50 तक उपरांत पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, सौभाग्य योग रात्रि 2:07 बजे तक उपरांत शोभन योग। चंद्रमा सिंह राशि में।


दैनिक राशिफल: 22 जनवरी

मेष : कार्य कुशलता से नौकरी पेशे में प्रगति एवं आर्थिक विकास का क्रम बनेगा। गार्हस्थ्य सुख में वृद्घि परंतु स्वजन से मतभेद एवं विरोधी पक्ष से बाधा संभव। धन व समय का सदुपयोग करें।

वृष : परिश्रम से मनोभिलषित फल की प्राप्ति व मान सम्मान में वृद्घि होगी। बिगड़े संबंध मधुर होंगे। उत्सव में शरीक होने का सुयोग बनेगा। साझेदारी से लाभ संभव। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

मिथुन : बुद्घि विवेक से आय स्रोत में प्रगति तथा सुख साधन का विकास होगा। धर्मस्थल भ्रमण की योजना बनेगी। न्यायिक प्रयास में सफलता व प्रिय से खुशी मिलेगी। विरोधियों से सतर्क रहें।

कर्क : रचनात्मक प्रयास से पुरानी समस्या दूर होगी। रोजी रोजगार में प्रगति एवं शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। शिक्षाकार्य में सफलता व धर्मस्थल का भ्रमण संभव। वाहन सावधानी से चलाएं।

सिंह : जन सहयोग से बिगड़े काम बनेंगे। व्यर्थ के विवाद मुक्ति मिलेगी। नए परिचय से लाभ व संतान से खुशी संभव। प्रियजन को स्वास्थ्य बाधा का योग है। कर्तव्य के प्रति सजग रहें।

कन्या : जनहित कार्यों से ख्याति व सफलता का योग बनेगा। जीविकोपार्जन के साधन में सुधार एवं रुके धन की प्राप्ति होगी। यात्रा की योजना सफल होगी। वाणी व खर्च पर नियंत्रण रखें।

तुला : राजकाज में सरलता एवं उन्नति का क्रम बनेगा। दांपत्य जीवन मधुर होगा। धर्मकार्य में सफलता मिलेगी। कारोबार में सुधार से आय स्रोत का विकास होगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

वृश्चिक : भाग्य सहयोग से कार्य सिद्घि,ïमित्र से लाभ व व्यावसायिक सफलता मिलेगी। मंगल कार्य व धार्मिक अनुष्ठान की योजना बनेगी। संतजन से मुलाकात संभव। वाणी पर संयम रखें।

धनु : आर्थिक पक्ष में सुधार के साथ मनोनुकूल कार्य सिद्घ होंगे। पद प्रतिष्ठा में वृद्घि व राजकीय प्रयास को बल मिलेगा। राजनैतिक पैठ में वृद्घि एवं प्रिय का सहयोग मिलेगा। संगति पर ध्यान दें।

मकर : कर्तव्य संपादन में सफलता व रुके धन की प्राप्ति होगी। सामाजिक कार्यों से ख्याति व विरोधियों पर प्रभाव बढ़ेगा। प्रिय का सांनिध्य व देवालय भ्रमण संभव। वाहन सावधानी से चलाएं।

कुंभ : प्रयास से आंशिक कार्य सिद्घि एवं आय स्रोत में अवरोध से असंतोष मिलेगा। समस्या का निराकरण एवं संतान की सफलता के प्रति चिन्ता रहेगी। वाहन चालन में सतर्कता रखें।

मीन : उत्तरदायित्व निर्वहन में सफलता, नौकरी पेशे में प्रगति परंतु धनागम से असंतोष संभव। शिक्षा कार्य सफल होगा। सुखानुभूति में कमी एवं मानसिक अशांति संभव। वाणी व क्रोध पर संयम रखें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here