राशिफल 23 जनवरी : इन राशियों की चमकेगी किस्मत… जानिए क्या कहती है आपकी राशि

1520

23 जनवरी का पंचांग
बुधवार, माघ मास कृष्णपक्ष तृतीया तिथि। आज का राहुकाल : दिवा 12:00 बजे से दिवा 1:30 बजे तक। आज का दिशा शूल : उत्तर। आज का पर्व : नेताजी जयंती। आज की भद्रा:सायं 5:25 से शेष रात्रि 4:15 तक।


24 जनवरी का पंचांग
कल का दिशा शूल: उत्तर। कल का पर्व: संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत। श्रीशुभ संवत विरोधकृत 2075 शके 1940 श्री सूर्य उत्तरायन, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु, माघ मास कृष्णपक्ष, चतुर्थी रात्रि 2:00 तक उपरांत पंचमी तिथि, पूर्वा फाल्गुनी रात्रि 11:15 तक उपरांत उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, शोभन योग रात्रि 11:02 बजे तक उपरांत अतिगंड योग। चन्द्रमा सिंह में रात्रिशेष 4:54 तक उपरांत कन्या में।


दैनिक राशिफल: 23 जनवरी

मेष : राजनैतिक संबंध सुधरेगा। वाकपटुता से बाधित कार्य सफल होंगे। संतान को सफलता एवं प्रिय समाचार से खुशी मिलेगी। भूमि भवन संबंधी योजना बनेगी। व्यर्थ के विवाद से बचें।

वृष : प्रयास से कारोबार में सुधार एवं सामाजिक कार्य सफल होगा। न्यायालय में सफलता, रुके धन का लाभ व अधिकारी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार संभव। समय का ध्यान रखें।

मिथुन : राजनैतिक समस्या का निदान, कारोबार व आयस्रोत में सुधार तथा पद प्रतिष्ठा में वृद्घि का क्रम बनेगा। मन में उत्साह, घर में खुशी व कटु संबंध मधुर होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

कर्क : संतान पक्ष से खुशी एवं प्रिय के सांनिध्य का योग बनेगा। आयस्रोत में विकास के प्रयास सफल होंगे। शिक्षाकार्य में सफलता व यात्रा से कार्यसिद्घि संभव। वाहन चालन में सतर्क रहें।

सिंह : अनुभव से समस्या का समाधान, आर्थिक स्थिति में सुधार एवं ख्याति में वृद्घि होगी। कार्य बाधा दूर होगी। राजनैतिक विकास व न्यायिक सफलता का योग मिलेगा। कठोर भाषा के प्रयोग से बचें।

कन्या : सतत प्रयास से राजनैतिक सफलता एवं अर्थोन्नति का योग बनेगा। शासनसत्ता का साथ मिलेगा। पुरानी समस्या दूर होगी। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।

तुला : संत समागम से मन शांत होगा। मांगलिक प्रयास को बल, संतान को लाभ एवं पुराने मित्र से मिलकर खुशी मिलेगी। व्यस्तता से सुख की अनुभूति में कमी संभव। लेन देन में सतर्क रहें।

वृश्चिक : दांपत्य जीवन में अनुकूलता मिलेगी। राजनैतिक संबंध में सुधार के साथ मनोनुकूल सफलता तथा धन लाभ संभव। शिक्षाकार्य में प्रगति मिलेगी। स्वास्थ्य एवं संतान पर ध्यान दें।

धनु : कर्मक्षेत्र में सफलता एवं पुरुषार्थ से ख्याति वृद्घि को बल मिलेगा। व्यस्तता से सुखानुभूति में कमी, व्यय विशेष एवं आत्मीयजन के साथ भविष्य की योजना बनेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

मकर : व्यापार व आयस्रोत में प्रगति हेतु सार्थक प्रयास होगा। घरेलू समस्या का समाधान तथा प्रिय का सांनिध्य मिलेगा। न्यायालय में प्रगति परंतु अप्रिय समाचार संभव। विवाद से दूर रहें।

कुंभ : राजनैतिक समस्या सुलझेगी। मनोनुकूल कार्यसिद्घि सेखुशी एवं सुख शांति का विकास होगा। संतान को सफलता परंतु आर्थिक प्रयास से असंतोष संभव। वाहन चालन में सतर्क रहें।

मीन : विशेष प्रयास से कार्यसिद्घि एवं रुके धन का लाभ संभव। समाज के कार्यों से ख्याति एवं राजनैतिक प्रतिष्ठा में वृद्घि होगी। मांगलिक कार्य में सहयोग का अवसर मिलेगा। अपव्यय से बचें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here