राशिफल 24 जनवरी : मेष की कार्यसिद्धि…जानिए क्या कहती है आपकी राशि

1209

24 जनवरी का पंचांग
गुरुवार, माघ मास कृष्णपक्ष चतुर्थी तिथि। राहुकाल: दिवा 1:30 बजे से दिवा 3:00 बजे तक। आज का दिशा शूल: दक्षिण। आज का पर्व: संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत, तिलकुटी चतुर्थी, वक्रतुण्ड चतुर्थी।


25 जनवरी का पंचांग
कल का दिशा शूल: पश्चिम। श्रीशुभ संवत विरोधकृत 2075 शके 1940 श्री सूर्य उत्तरायन, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु, माघ मास कृष्णपक्ष, पंचमी रात्रि 11:56 तक उपरांत षष्ठी तिथि, उत्तराफाल्गुनी रात्रि 9:51 बजे तक उपरांत हस्त नक्षत्र, अतिगण्ड योग रात्रि 8:06 तक उपरांत सुकर्मा योग। चन्द्रमा कन्या राशि में।


दैनिक राशिफल: 24 जनवरी

मेष : व्यावसायिक कार्यो में सफलता, धनागम में वृद्घि, प्रिय से मिलन व दिनचर्या में व्यस्तता रहेगी। धार्मिक आस्था बढ़ेगी। शासन सत्ता के सहयोग से कार्य सिद्घ होगा। कर्तव्य के प्रति जागरुक रहें।

वृष : राजनीति की योजना पर चिंतन एवं संबंधी का सुख सानिध्य मिलेगा। प्रिय के स्वास्थ्य में सुधार व राजकाज में सफलता संभव। धार्मिक कार्य में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।

मिथुन : भूमि भवन संबधी समस्या का समाधान एवं उत्सव में शरीक होने का अवसर मिलेगा। व्यवसाय में लाभ एवं कर्जमुक्ति संबंधी प्रयास को बल मिलेगा। संतान के क्रिया कलाप पर नजर रखें।

कर्क : न्यायालय में सफलता, कारोबार में लाभ, घरेलू समस्याओं में कमी तथा कर्ज मुक्ति का प्रयास सफल होगा। संतान से खुशी मिलेगी। धर्मकार्य का अवसर मिलेगा। वाहन चालन में सजग रहें।

सिंह : राजनैतिक प्रतिष्ठा में वृद्घि व परिचय का दायरा बढ़ेगा। धनागम में प्रगति एवं उत्सव में शरीक होनें का अवसर मिलेगा। पुरानी समस्या सुलझेगी। रुके धन का लाभ संभव। अपव्यय से बचें।

कन्या : सफलता से खुशी व रुके धन की प्राप्ति होगी। व्यावसायिक गतिरोध दूर होगा। स्वजन को सफलता मिलेगी। राजनीति में विरोधी पक्ष से अशांति का योग है। वाणी पर संयम रखें।

तुला : पुरुषार्थ से व्यवसाय में प्रगति एवं वित्तीय स्थिति में सुधार संभव। राजकाज में सफलता, व्यर्थ के विवाद से मुक्ति परंतु सुखानुभूति में बाधा मिलेगी। वाहन चालन में सतर्कता बरतें।

वृश्चिक : नौकरी में अनुकूलता, अधिकार क्षेत्र में वृद्घि, सुख शांति का विकास एवं भूमि भवन क्रय हेतु योजना बनेगी। राजनैतिक पैठ बढ़ेगी। यात्रा लाभकारी रहेगी। संयमित भाषा का प्रयोग करें।

धनु : सामाजिक प्रतिष्ठा में प्रगति एवं विवाद से छुटकारा मिलेगा। बिगड़े संबंध मधुर होंगे एवं आर्थिक सुधार को बल मिलेगा। प्रियजन की उन्नति व यात्रा से लाभ संभव। साझेदारी से बचें।

मकर : बुद्घि विवेक से बिगड़े काम बनेंगे। यात्रा से लाभ, नौकरी पेशे में सफलता एवं प्रतिष्ठा में वृद्घि मिलेगी। कारोबार में परिवर्तन हेतु विचार एवं राजनैतिक प्रयास को बल मिलेगा। क्रोध से बचें।

कुंभ : बौद्घिक कार्यों में रुचि, राजनैतिक प्रयास को बल एवं शुभचिंतक के साथ सार्थक विचार विमर्श होगा। यात्रा से बाधित कार्य सिद्घ होंगे। धर्मकर्म में आस्था बढ़ेगी। वाहन चालन में सजग रहें।

मीन : नवीन उपलब्धि से खुशी, कार्ययोजना का विकास व व्यावसायिक प्रयास को बल मिलेगा । शिक्षाकार्य में रुचि एवं प्रिय का सुख सांनिध्य मिलेगा। प्रिय समाचार संभव। वाणी पर संयम रखें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here