राशिफल 25 जनवरी : कर्क को भाग्य का साथ… जानिए क्या कहती है आपकी राशि

1062

25 जनवरी का पंचांग
शुक्रवार, माघ मास कृष्णपक्ष पंचमी तिथि। आज का राहुकाल: दिवा 10:30 बजे से दिवा 12:00 बजे तक। आज का दिशा शूल: पश्चिम।


26 जनवरी का पंचांग
कल का दिशा शूल: पूर्व। कल का पर्व: भारतीय गणतंत्र दिवस, राष्ट्रीय ध्वजोत्तोलन। कल की भद्रा: रात्रि 10:07 बजे से। श्रीशुभ संवत विरोधकृत 2075 शके 1940 श्री सूर्य उत्तरायन, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु, माघ मास कृष्णपक्ष, षष्ठी रात्रि 10:07 तक उपरांत सप्तमी तिथि, हस्त रात्रि 8:40 बजे तक उपरांत चित्रा नक्षत्र, सुकर्मा योग संध्या 5:22 बजे तक उपरांत धृति योग। चन्द्रमा कन्या राशि में।


दैनिक राशिफल: 25 जनवरी

मेष : विद्या बुद्घि से जटिल समस्या का निदान, जनहित कार्यों से ख्याति, नौकरी में सुधार तथा सुख समृद्घि का विकास होगा। भूमि भवन क्रय की योजना बनेगी। समय की महत्ता को समझें।

वृष : आयस्रोत का विकास, बाधित कार्य योजना में गति, अधिकारी का सहयोग एवं राजकाज में सफलता का क्रम बनेगा। प्रियजन को सफलता एवं धार्मिक आस्था बढ़ेगी। वाहन सावधानी से चलावें।

मिथुन : संबंधी से मिलकर खुशी एवं धनागम में सुधार संभव। सुखानुभूति में वृद्घि एवं न्यायिक कार्य में सफलता मिलेगी। प्रियजन के स्वास्थ्य में सुधार संभव। धन व समय का सदुपयोग करें।

कर्क : भाग्य सहयोग से कार्यसिद्घि व राजकाज में सफलता मिलेगी। रिस्तेदार से खुशी के साथ संतान को सफलता का क्रम बनेगा। बाधित धन प्राप्ति का आसार दिखेगा। विरोधियों से सतर्क रहें।

सिंह : रोजी रोजगार में प्रगति का प्रयास सफल होगा। भूमि भवन संबंधी समस्या का निदान व धर्मकार्य संपादन में सफलता मिलेगी। न्यायिक प्रयास सफल होगा। व्यर्थ के विवाद से दूर रहें।

कन्या : व्यावसायिक व आर्थिक प्रगति के साथ चिर प्रतीक्षित मनोरथ सिद्घ होगा। राजनैतिक संबंध मधुर होगा। जनहित कार्यों से ख्याति व राजकाज सफल होगा। कठोर वाणी से परहेज करें।

तुला : इष्ट मित्रों के सहयोग से बाधित कार्य में सफलता, यात्रा से लाभ, कारोबार में प्रगति एवं जनहित के कार्य संपन्न होंगे। परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। खानपान व क्रोध पर संयम रखें।

वृश्चिक : रोजी रोजगार में सुधार तथा आर्थिक प्रयास को बल मिलेगा। रुके धन की प्राप्ति एवं राजनैतिक प्रगति का क्रम बनेगा। यात्रा से लाभ व संतान से खुशी मिलेगी। धन के अपव्यय से बचें।

धनु : व्यावसायिक बाधा से मुक्ति व अर्थागम मेंं सुधार, मांगलिक प्रयास में सफलता एवं नौकरी पेशे में सुधार होगा। संतान के प्रति चिंता संभव। सत्संगति का फल मिलेगा। यात्रा में सतर्क रहें।

मकर : कारोबार में सफलता, वित्तीय स्थिति में सुधार तथा पारिवारिक व राजनैतिक बाधा से मुक्ति मिलेगी। संबंधी के स्वास्थ्य में सुधार व यात्रा से लाभ संभव। वाहन चालन में सतर्क रहें।

कुंभ : कर्म के अनुरुप सफलता एवं शिक्षाकार्य में रुचि बढ़ेगी। राजनैतिक प्रतिष्ठा में वृद्घि तथा आत्मीयजन का सहयोग मिलेगा। अप्रिय घटना से मानसिक अशांति संभव। वाणी पर संयम रखें।

मीन : विशेष प्रयास से आंशिक कार्यसिद्घि, रोजी रोजगार में सामान्य लाभ एवं राजनीति में प्रगति का क्रम बनेगा। उत्सव में सहयोग परंतु संतान के प्रति चिंता रहेगी। पूर्व के अनुभव का लाभ लें ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here