राशिफल 26 जनवरी : धनु को खुशखबरी… जानिए क्या कहती है आपकी राशि

1186

26 जनवरी का पंचांग
शनिवार, माघ मास कृष्णपक्ष षष्ठी तिथि ..आज का राहुकाल: दिवा 9:00 बजे से दिवा 10:30 बजे तक। आज का दिशा शूल: पूर्व। आज का पर्व: भारतीय गणतंत्र दिवस, राष्ट्रीय ध्वजोत्तोलन। आज की भद्रा: रात्रि 10:07 बजे से।


27 जनवरी का पंचांग
कल का दिशा शूल: पश्चिम। कल की भद्रा: दिवा 9:23 बजे तक। श्रीशुभ संवत विरोधकृत 2075 शके 1940 श्री सूर्य उत्तरायन, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु, माघ मास कृष्णपक्ष, सप्तमी रात्रि 8:39 तक उपरांत अष्टमी तिथि, चित्रा रात्रि 7:52 तक उपरांत स्वाती नक्षत्र, धृति योग दिवा 2:54 बजे तक उपरांत शूल योग। चन्द्रमा कन्या में दिवा 8:16 बजे तक उपरांत तुला राशि में।


दैनिक राशिफल: 26 जनवरी

मेष : सहयोगियों के साथ उत्सव से खुशी, यात्रा से लाभ एवं परिचय वृद्घि संभव। कारोबार में सुधार हेतु सार्थक योजना बनेगी। राजनीति में पैठ व बड़ों का आशीष मिलेगा। वाहन चालन में सतर्क रहें।

वृष : व्यावसायिक गतिरोध से मुक्ति हेतु प्रयास को बल मिलेगा। सामाजिक कार्य में सफलता एवं सुखानुभूति में वृद्घि होगी। मांगलिक कार्य हेतु योजना बनेगी। वाणी व क्रोध पर संयम रखें।

मिथुन : पारिवारिक जीवन में अनुकूलता बढ़ेगी एवं नौकरी में सुधार का क्रम दिखेगा। आर्थिक व व्यावसायिक प्रगति के प्रयास सफल होंगे। स्वजन को कष्ट संभव। व्यर्थ के विवाद से दूर रहेंं।

कर्क : व्यर्थ की उलझन से छुटकारा एवं प्रिय के मिलन से खुशी मिलेगी। उत्सव में शरीक होने का योग मिलेगा। यात्रा से कार्य सिद्घि एवं धन लाभ संभव। वाणी एवं क्रोध पर नियंत्रण रखें।

सिंह : गार्हस्थ जीवन में सुख शांति में वृद्घि एवं आर्थिक एवं व्यावसायिक समस्याओं में कमी मिलेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। उत्सव से मनोरंजन संभव। धन के अपव्यय से बचें।

कन्या : पारिवारिक समस्याओं से छुटकारा तथा आर्थिक सुधार का क्रम बनेगा। परिचय क्षेत्र में प्रगति व संतान को सफलता संभव। राजनैतिक प्रयास को बल मिलेगा। वाहन चालन में सतर्क रहें।

तुला : राजनैतिक प्रगति के साथ आर्थिक प्रयास को बल मिलेगा। भूमि भवन क्रय संबंधी वार्ता सफल होगी। पारिवारिक विवाद खत्म होगा। प्रिय का सानिध्य मिलेगा। यात्रा व कारोबार में सतर्क रहें।

वृश्चिक : मित्र सहयोग से कार्यसिद्घि एवं यात्रा से लाभ मिलेगा। राजनैतिक प्रयास सफल होंगे । प्रिय सांनिध्य से खुशी मिलेगी। बिगड़े संबंध मधुर होंगे। स्वास्थ्य व कर्तव्य के प्रति जागरुक रहें।

धनु : रुके धन की प्राप्ति हेतु योजना बनेगी एवं सुसमाचार से खुशी मिलेगी। सामाजिक कार्य में सफलता से पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनीति में प्रयास का फल मिलेगा। समय का सदुपयोग करें।

मकर : राजनीति में अनुकूलता एवं घर में सुख शांति की वृद्घि होगी। मांगलिक प्रयास सफल होगा। परिचय एवं ख्याति में वृद्घि के साथ बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। लोभ लालच से दूर रहें।

कुंभ : धर्मकर्म में आस्था व सत्संगति से शांति मिलेगी। वित्तीय सुधार की दिशा में पहल तथा पद प्रतिष्ठा में वृद्घि संभव। संतान को सफलता व सुसमाचार से खुशी मिलेगी। वाणी पर संयम रखें।

मीन : परोपकारी कार्यों से ख्याति, सुखानुभूति में वृद्घि, सुखसमृद्घि का विकास एवं धार्मिक यात्रा सफल होगी। राजनैतिक प्रयास में सफलता एवं उत्सव में शरीक होने का योग है। अपव्यय से बचें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here